एक्सप्लोरर

IPL 2022 Auction Date: मेगा ऑक्शन की तारीख आई सामने, बेंगलुरू में लगेगी खिलाड़ियों की मंडी

IPL 2022 Mega Auction Date: इंडियन प्रीमियर लीग के अगले सीज़न के आयोजन से पहले इस बार मेगा ऑक्शन का आयोजन होना है. मेगा ऑक्शन के आयोजन का वेन्यू और तारीखें सामने आ गई हैं.

IPL 2022 Mega Auction: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League) की मेगा नीलामी (Mega Auction) का आयोजन सात और आठ फरवरी को बेंगलुरू में करेगा. बीसीसीआई (BCCI) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. यह आईपीएल (IPL) की आखिरी मेगा नीलामी हो सकती है, क्योंकि अधिकांश मूल आईपीएल टीमें अब इसे बंद करना चाहती हैं.

सात और आठ फरवरी को बेंगलुरू में होगी आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी

BCCI के एक अधिकारी ने कहा, "कोरोना महामारी के कारण स्थिति खराब नहीं होने की दशा में आईपीएल की मेगा नीलामी भारत में होगी. दो दिवसीय नीलामी सात और आठ फरवरी को बेंगलुरू में होगी. इसकी तैयारियां चल रही हैं." ऐसी खबरें थी कि नीलामी यूएई में होगी, लेकिन बीसीसीआई की फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है.

भारत में ही होगा नीलामी का आयोजन

कोरोना वायरस के ओमिक्रोन वेरिएंट के मामले बढ़ने की दशा में विदेश यात्रा को लेकर प्रतिबंध हो सकते हैं, जिससे भारत में इसे कराना आसान होगा. इस साल आईपीएल में 10 टीमें होंगी, चूंकि लखनऊ और अहमदाबाद की नयी टीमें जुड़ गई हैं. दोनों टीमों के पास ड्राफ्ट में से चुने गए तीन खिलाड़ियों का एलान करने के लिये 25 दिसंबर तक का समय है. हालांकि, बीसीसीआई उन्हें अतिरिक्त समय दे सकता है, क्योंकि सीवीसी को अभी मंजूरी नहीं मिली है.

आखिरी बार होगा मेगा ऑक्शन का आयोजन

ज्यादातर टीमों का मानना है कि हर तीन साल में मेगा नीलामी होने पर टीम संयोजन बिगड़ जाता है. दिल्ली कैपिटल्स के सह मालिक पार्थ जिंदल ने तो कहा था कि टीम बनाने में इतनी मेहनत करने के बाद खिलाड़ियों को फारिग करना काफी कठिन होता है. ऐसे में माना जा रहा है आगामी मेगा ऑक्शन इस लीग का आखिरी आयोजन हो सकता है. इसके बाद छोटे स्तर पर ही नीलामी का आयोजन होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RCB के लिए आई खुशखबरी, चोट से उबरकर भारत लौटा धाकड़ बल्लेबाज, आज MI के खिलाफ खेलेगा मैच?
RCB के लिए आई खुशखबरी, चोट से उबरकर भारत लौटा धाकड़ बल्लेबाज, आज MI के खिलाफ खेलेगा मैच?
क्या हार्दिक पांड्या की होगी वापसी, जैकब बेथल को मिलेगा एक और मौका? देखें RCB-MI की संभावित प्लेइंग 11
क्या हार्दिक पांड्या की होगी वापसी, जैकब बेथल को मिलेगा एक और मौका? देखें RCB-MI की संभावित प्लेइंग 11
RCB vs MI Pitch Report: 10 साल बाद रायपुर में IPL का पहला मैच, बेंगलुरु और मुंबई की भिड़ंत; जानिए पिच पर किसे मिलेगी मदद
10 साल बाद रायपुर में IPL का पहला मैच, RCB ओर MI की भिड़ंत; जानिए पिच पर किसे मिलेगी मदद
सौरव गांगुली ने बंगाल के नए CM शुभेंदु अधिकारी को दी बधाई, लिखा- उम्मीद है आपकी लीडरशिप...
सौरव गांगुली ने बंगाल के नए CM शुभेंदु अधिकारी को दी बधाई, लिखा- उम्मीद है आपकी लीडरशिप...

वीडियोज

UP Cabinet Expansion News: UP राजनीति में बड़ा संकेत | BJP | CM Yogi
Crime News : शैतान पिता के जाल में मासूम बेटा | Sansani
Sandeep Chaudhary:बिखर रहा है INDIA गठबंधन! सबसे सटीक विश्लेषण! | Bengal | Vijay | Rahul Gandhi
राखी सावंत ने विजय-तृषा की डेटिंग रूमर्स पर दिया मजेदार रिएक्शन, बोलीं- “दोनों शादी कर लें, मैं मेहंदी में जरूर आऊंगी!”
Krishnavataram Part 1 Review: भव्य दृश्य, भावनाओं से भरपूर कहानी और दमदार अभिनय

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूपी के कैबिनेट विस्तार से पहले बृजभूषण शरण सिंह का क्रिप्टिक पोस्ट, किस तरफ है इशारा?
यूपी के कैबिनेट विस्तार से पहले बृजभूषण शरण सिंह का क्रिप्टिक पोस्ट, किस तरफ है इशारा?
Tamil Nadu CM Vijay Oath: 'राजनीति में आने का कोई प्लान नहीं', जब राहुल गांधी से मीटिंग के बाद विजय ने खारिज की थीं अफवाहें
'राजनीति में आने का कोई प्लान नहीं', जब राहुल गांधी से मीटिंग के बाद विजय ने खारिज की थीं अफवाहें
कौन हैं 29 साल की एस कीर्तना, जो बनीं 'विजय' सरकार की सबसे कम उम्र की मंत्री? जानें
कौन हैं 29 साल की एस कीर्तना, जो बनीं 'विजय' सरकार की सबसे कम उम्र की मंत्री? जानें
क्या हार्दिक पांड्या की होगी वापसी, जैकब बेथल को मिलेगा एक और मौका? देखें RCB-MI की संभावित प्लेइंग 11
क्या हार्दिक पांड्या की होगी वापसी, जैकब बेथल को मिलेगा एक और मौका? देखें RCB-MI की संभावित प्लेइंग 11
थलपति विजय की पहली सैलरी थी 500 रुपये, आज एक फिल्म के लिए चार्ज करते हैं इतने करोड़
थलपति विजय की पहली सैलरी थी 500 रुपये, आज एक फिल्म के लिए चार्ज करते हैं इतने करोड़
Himachal Pradesh 10th Board Result: हिमाचल प्रदेश 10वीं का बोर्ड रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से फटाफट करें चेक
हिमाचल प्रदेश 10वीं का बोर्ड रिजल्ट जारी, इस डायरेक्ट लिंक से फटाफट करें चेक
Mother's Day 2026: 'कूल' से लेकर 'सख्त' तक, हर मां का प्यार जताने का तरीका होता है बिल्कुल अलग
'कूल' से लेकर 'सख्त' तक, हर मां का प्यार जताने का तरीका होता है बिल्कुल अलग
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 11 मई से समर वेकेशन, 9वीं-10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए लगेंगी स्पेशल रेमेडियल क्लासेस
दिल्ली के सरकारी स्कूलों में 11 मई से समर वेकेशन, इन छात्रों के लिए लगेंगी रेमेडियल क्लासेस
Embed widget