IPL 2022 Mayank Agarwal Photos: आईपीएल 2022 की तैयारियां शुरू हो गई हैं. इसको लेकर सभी टीमें और खिलाड़ी भी खूब मेहनत कर रहे हैं. पंजाब किंग्स के खिलाड़ी मयंक अग्रवाल भी ट्रेनिंग सेशन में जुटे हैं. मयंक दक्षिण अफ्रीका दौरे पर भारतीय टीम का हिस्से थे. वे टेस्ट सीरीज में खेले थे. हालांकि इस सीरीज में उन्होंने सिर्फ एक पारी में अच्छा प्रदर्शन किया था. लेकिन आईपीएल से पहले वे खूब पसीना बहा रहे हैं.
पंजाब किंग्स के ओपनर मयंक ने अपने ट्विटर हैंडल पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इसमें वे वर्क आउट करते नजर आ रहे हैं. वे इंडियन प्रीमियर लीग से पहले स्पेशल ट्रेनिंग ले रहे हैं. मयंक ने इन तस्वीरों के साथ दिलचस्प कैप्शन भी लिखा है. ट्विटर पर शेयर हुई इन फोटोज़ को 4 हजार से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है. जबकि कई यूजर्स ने इस पर प्रतिक्रिया भी है.
बता दें कि मयंक का आईपीएल करियर प्रभावी रहा है. उन्होंने 100 मैचों में 2135 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 11 अर्धशतक और एक शतक लगाया है. मयंक ने भारत के लिए 19 टेस्ट मैचों में 1429 रन बनाए हैं. इस दौरान वे दोहरा शतक भी लगा चुके हैं. इस टैलेंटेड प्लेयर ने 4 शतक और 6 अर्धशतक लगाए हैं. इसके अलावा वे 5 वनडे मैच भी खेल चुके हैं.
यह भी पढ़ें : Ranji Trophy के आयोजन के एलान से घरेलू खिलाड़ी उत्साहित, लेकिन BCCI को करना होगा इन चुनौतियों का सामना
