एक्सप्लोरर

IPL 2021: अक्षर पटेल की जगह दिल्ली कैपिटल्स से जुड़े मुलानी, बने पहले कोविड-19 बैकअप खिलाड़ी

IPL 2021: आईपीएल ने प्रेस रिलीज़ जारी कर कहा, "दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2021 अभियान में अक्षर पटेल के अल्पकालीन कोविड-19 विकल्प के तौर पर शम्स मुलानी को टीम के साथ जोड़ा है."

दिल्ली कैपिटल्स ने इंडियन प्रीमियर लीग के पहले अल्पकालीन कोविड-19 विकल्प के तौर पर अक्षर पटेल की जगह मुंबई के बायें हाथ के युवा स्पिनर शम्स मुलानी को टीम में शामिल किया है. अक्षर अब तक कोरोना संक्रमण से नहीं उबरे हैं और अब भी मेडिकल सुविधा में हैं. वहीं दिल्ली ने चोटिल कप्तान श्रेयस अय्यर के विकल्प के तौर पर कर्नाटक के ऑफ स्पिनर अनिरुद्ध जोशी को टीम में शामिल किया है. 

आईपीएल ने प्रेस रिलीज़ जारी कर कहा, "दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2021 अभियान में अक्षर पटेल के अल्पकालीन कोविड-19 विकल्प के तौर पर शम्स मुलानी को टीम के साथ जोड़ा है."

गौरतलब है कि अक्षर 03 अप्रैल को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और उनमें हल्के लक्षण दिखने के बाद उन्हें बीसीसीआई की तय मेडिकल सुविधा में भर्ती कराया गया था. अक्षर को तब से 12 दिन हो गए हैं और माना जा रहा है कि भारत का यह अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी जल्द ही उपलब्ध नहीं होगा और इसलिए मुलानी को टीम के साथ जोड़ा गया है. 

मुलानी बायें हाथ के स्पिनर और बायें हाथ के निचले मध्यक्रम के बल्लेबाज हैं. 24 साल के इस गेंदबाज ने 25 टी20 मैचों में 6.92 की इकोनॉमी रेट से रन दिए और बल्ले से उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 73 रन है. बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स की टीम से अलग होने के बाद मुलानी को मौजूदा सीज़न में किसी अन्य आईपीएल फ्रेंचाइजी से खेलने का मौका नहीं मिलेगा. 

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल के बाकी बचे सीजन के लिए चोटिल श्रेयस अय्यर के विकल्प के तौर पर अनुरुद्ध जोशी को टीम में शामिल किया है. इंग्लैंड के खिलाफ हाल ही में भारत की वनडे सीरीज के दौरान कंधा खिसकने के कारण अय्यर टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे. 

मध्यम क्रम के बल्लेबाज और ऑफ स्पिनर जोशी की यह तीसरी आईपीएल टीम होगी. वह इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा रह चुके हैं. वह घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक का प्रतिनिधित्व करते हैं और अब तक 17 लिस्ट ए मैच और 22 टी20 मैच खेल चुके हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब की धमाकेदार जीत, मुंबई की चौथी हार, बेकार गया डिकॉक का शतक; प्रभसिमरन-अय्यर ने रचा इतिहास
पंजाब की धमाकेदार जीत, मुंबई की चौथी हार, बेकार गया डिकॉक का शतक; प्रभसिमरन-अय्यर ने रचा इतिहास
MI vs PBKS Highlights: बुमराह-हार्दिक का फ्लॉप शो, पंजाब ने मुंबई को रौंदा; डिकॉक के शतक पर भारी पड़े प्रभसिमरन-अय्यर
बुमराह-हार्दिक का फ्लॉप शो, पंजाब ने मुंबई को रौंदा; डिकॉक के शतक पर भारी पड़े प्रभसिमरन-अय्यर
Watch: ' कैच ऑफ द सीजन', श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल
' कैच ऑफ द सीजन', श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल
5 साल बाद ओपनिंग करने उतरे क्विंटन डिकॉक, 53 गेंद में जड़ दिया शतक; अकेले MI के लिए पलटी बाजी
5 साल बाद ओपनिंग करने उतरे क्विंटन डिकॉक, 53 गेंद में जड़ दिया शतक; अकेले MI के लिए पलटी बाजी

वीडियोज

Sansani: नशे के लिए मौत का ट्रायल ! | ABP News
Women’s Reservation Bill पर विपक्ष को भरोसा नहीं...कौन गलत, कौन सही? | Chitra Tripathi | PM Modi
US Iran Peace talks : Munir पहुंचे ईरान क्या है गेम प्लान? | Chitra Tripathi | Trump
Bharat Ki Baat: संसद की 'ब्लैंक चेक' पॉलिटिक्स क्या? | Women Reservation | NDA Vs INDIA
Sandeep Chaudhary: 850 सीटें...सरकार का चक्रव्यूह? | Womens Reservation Bill | PM Modi | NDA

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रियंका बोलीं- संसद में पीएम उड़ाते राहुल का मजाक, फिर घर जाकर करते हैं उनकी बातों पर गौर
प्रियंका बोलीं- संसद में पीएम उड़ाते राहुल का मजाक, फिर घर जाकर करते हैं उनकी बातों पर गौर
मोनालिसा की शादी को लेकर MP पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, फरमान से विवाह के बाद हुआ विवाद
मोनालिसा की शादी को लेकर MP पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, फरमान से विवाह के बाद हुआ विवाद
'भूत बंगला' से पहले इन फिल्मों में दिखी अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी, जानें बॉक्स ऑफिस का हाल
'भूत बंगला' से पहले इन फिल्मों में दिखी अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी, जानें बॉक्स ऑफिस का हाल
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
Watch: ' कैच ऑफ द सीजन', श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल
' कैच ऑफ द सीजन', श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल
अकेले तेलंगाना की कितनी है आबादी? SEEPC सर्वे में राज्य की जनसंख्या के आंकड़े आए सामने
अकेले तेलंगाना की कितनी है आबादी? SEEPC सर्वे में राज्य की जनसंख्या के आंकड़े आए सामने
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान को बताया समुद्री लुटेरा, कहा- अब हम पूरी तरह तैयार, डील नहीं की तो उड़ा देंगे पावर प्लांट
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान को बताया समुद्री लुटेरा, कहा- अब हम पूरी तरह तैयार, डील नहीं की तो उड़ा देंगे पावर प्लांट
TTE vs TC रेलवे में कौन सी नौकरी बेहतर है, जानें सैलरी और काम का पूरा फर्क
TTE vs TC रेलवे में कौन सी नौकरी बेहतर है, जानें सैलरी और काम का पूरा फर्क
Embed widget