चेन्नई ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें धोनी नेट्स में गार्ड ले रहे हैं और भीड़ उनको देखने के लिए वहां मौजूद है और उनका नाम पुकार रही है. इससे पहले, धोनी जब राज्य की राजधानी में पहुंचे तो उनका शानदार स्वागत किया गया. धोनी पिछले साल इंग्लैंड में खेले गए वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल के बाद से नहीं खेले हैं. वह इस आईपीएल से 22 गज पर वापसी करेंगे. बता दें कि मार्च 19 से चेन्नई सुपर किंग्स अपने कैंप की शुरूआत करेगा जहां सभी खिलाड़ी अभ्यास के लिए चेन्नई पहुंचेंगे. धोनी ने कुछ देर मैदान पर दौड़ लगाई और फिर थोड़ा स्ट्रेचिंग कर बल्ला पकड़ा. इसके बाद उन्होंने अपने कई ट्रेड मार्क शॉ खेलें. इस दौरान उनका एक छोटा सा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. IPL 2020: एमएस धोनी जैसे ही CSK नेट्स में बल्लेबाजी करने आए, स्टेडियम में बैठे फैंस मनाने लगे जश्न
ABP News Bureau | 03 Mar 2020 11:50 AM (IST)
चेन्नई ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें धोनी नेट्स में गार्ड ले रहे हैं और भीड़ उनको देखने के लिए वहां मौजूद है और उनका नाम पुकार रही है.

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की टीम चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने जब सोमवार को एम.ए. चिदम्बरम स्टेडियम में अभ्यास के लिए कदम रखा तो वहां मौजूद प्रशंसकों ने उनका जोरदार स्वागत किया. पूरे स्टेडियम में धोनी धोनी की गूंज सुनाई देने लगी और इस बीच धोनी ने भी नेट्स में कई बड़े शॉट्स लगाए.