IPL 2020: दिसंबर महीने में हो सकती है आईपीएल की नीलामी!
ABP News Bureau | 26 Sep 2019 11:30 PM (IST)
अगले साल होने वाले आईपीएल की नीलामी को लेकर खबर आई है, खबरों के मुताबिक खिलाड़ियों की मंडी दिसंबर महीने में सज सकती है.

भारतीय क्रिकेट टीम मौजूदा समय में अपने बिज़ी क्रिकेट शेड्यूल में जुटी हुई है. लेकिन अब अगले साल होने वाले आईपीएल की नीलामी को लेकर खबर आई है. अगले साल 2020 में आईपीएल सीज़न 13 खेला जाएगा. खबरों के मुताबिक आईपीएल 2020 का आयोजन अप्रेल महीने से होगा. लेकिन अब उससे पहले खिलाड़ियों की नीलामी को लेर खबर आ गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खिलाडि़यों की नीलामी का आयोजन जल्द ही होने जा रहा है. खबरों के मुताबिक मुताबिक इस साल दिसंबर में एक छोटे स्तर की नीलामी प्रक्रिया का आयोजन किया जा सकता है, जिसमें खिलाड़ियों के सैलरी कैप में 3 करोड़ रुपए की बढ़ोतरी होगी. इसका यह मतलब हुआ कि सभी फ्रेंचाइजियों के खर्च करने की टॉप लिमिट 86 करोड़ रुपए हो जाएगी. हालांकि इसी बीच खिलाड़ियों की अदली बदली को लेकर भी चर्चाएं जारी हैं. खबर है कि दिल्ली कैपिटल्स अगले सीजन में रविचंद्रन अश्विन को अपने साथ जोड़ना चाह रही है. जबकि वो किंग्स इलेवन पंजाब से मुक्त हो सकते हैं. वहीं दूसरी तरफ विराट की कप्तानी वाली आरसीबी की टीम ने भी अपनी तैयारियों को दुरुस्त कर लिया है. आरसीबी की टीम इस सीज़न को जीतने के लिए नए सपोर्ट स्टाफ के साथ नज़र आएगी. पिछले सीज़न स्पिनर वरुण चक्रवर्ती और जयदेव उनाकदट 8.4 करोड़ रुपए की मोटी रकम में खरीदे गए थे. इस सीज़न भी बोली में ऐसा ही ट्रेंड देखने को मिल सकता है.