इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें मुकाबले में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अपने घर में राजस्थान रॉयल्स का सामना करेगी. दोनों ही टीम एक-एक मुकाबला जीत चुकी है. दो मैचों में दो-दो अंक हासिल कर आरसीबी इस समय प्वांइट टेबल में पांचवें और राजस्थान छठे स्थान पर है. आरसीबी को जहां पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स के हाथों हार मिली थी तो वहीं राजस्थान रॉयल्स को सनराजइर्स हैदराबाद के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. पिछले मुकाबले में आरसीबी ने साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी ए बी डीविलियर्स के शानदार अर्द्धशतक के सहारे किंग्स इलेवन पंजाब को चार विकेट से हराकर सीजन की पहली जीत हासिल की थी. वहीं राजस्थान ने घरेलू मैदान पर बारिश से बाधित मुकाबले में दिल्ली डेयरडेविल्स को 10 रन से हराकर जीत का खाता खोला था. पंजाब के खिलाफ अर्द्धशतक जमाने वाले डी विलियर्स और 45 रन बनाने वाले क्विंटन डी कॉक अपना अच्छा प्रदर्शन बरकरार रखने की कोशिश करेंगे. लेकिन दर्शक और टीम को कप्तान विराट कोहली से एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी जो अब तक दो मुकाबले में सिर्फ 52 रन ही बना सके हैं. पिछले मुकाबले में शून्य पर आउट होने वाले ब्रेंडन मैक्कुलम भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहे होंगे. गेंदबाजी में अब तक असरदार दिखे क्रिस वोक्स बल्लेबाजी में अब तक कारगर साबित नहीं हुए हैं. दूसरी तरफ पिछले मैच में 40 गेंदों पर 45 रन और 22 गेंदों पर 37 रन बनाने वाले राजस्थान के कप्तान अजिंक्य रहाणे और संजू सैमसन अपना अच्छा प्रदर्शन बरकरार रखने की कोशिश करेंगे. रहाणे अब तक 58 और सैमसन 86 रन बना चुके हैं. राजस्थान एक बार फिर बिग बैश स्टार डार्सी शॉर्ट के अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद में होगी. वह दो मैचों में केवल 10 रन ही बना पाए हैं. इस बार आईपीएल खिलाड़ियों की ऑक्शन में सबसे महंगे बिके बेन स्टोक्स हाल तक अपनी बल्लेबाजी के सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में नहीं थे लेकिन राजस्थान उनसे एक बड़ी पारी खेलकर सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में आने की उम्मीद करेगा. वह दो मैचों में महज 21 रन ही जोड़ पाए हैं. वहीं सीजन के दूसरे सबसे महंगे जयदेव उनादकट भी अपनी गेंदबाजी से न सिर्फ टीम को बल्कि विरोधी कप्तान विराट कोहली को भी प्रभावित करने की कोशिश करेंगे पिछले मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम - क्विंटन डी कॉक, ब्रेंडन मैकुलम, विराट कोहली, एबी डिविलियर्स, सरफराज खान, मनदीप सिंह, वाशिंगटन सुंदर, क्रिस वोक्स, कुलवंत खेजरोलिया, उमेश यादव, युजवेन्द्र चहल पिछले मुकाबले में राजस्थान की टीम - अजिंक्य रहाणे (सी). डी 'अर्सी शॉर्ट, संजू सैमसन, बेन स्टोक्स, राहुल त्रिपाठी, जोस बटलर, कृष्णप्पा गोथम, श्रेयस गोपाल, धवल कुलकर्णी, जयदेव उनादकट,बेन लॉघलिन
IPL 2018: कोहली के सामने दो सबसे महंगे खिलाड़ियों की चुनौती
ABP News Bureau | 14 Apr 2018 01:20 PM (IST)
इंडियन प्रीमियर लीग के 11वें मुकाबले में रविवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अपने घर में राजस्थान रॉयल्स का सामना करेगी. दोनों ही टीम एक-एक मुकाबला जीत चुकी है. दो मैचों में दो-दो अंक हासिल कर आरसीबी इस समय प्वांइट टेबल में पांचवें और राजस्थान छठे स्थान पर है.
