INDW vs ENGW Highlights: जीता हुआ मैच हारा भारत, इंग्लैंड ने 4 रन से जीता रोमांचक मुकाबला, टीम इंडिया की सेमीफाइनल की उम्मीदों को झटका

INDW vs ENG W Highlights: महिला वर्ल्ड कप 2025 में भारत को इंग्लैंड के हाथों 4 रन की हार मिली है. इस हार से टीम इंडिया की सेमीफाइनल की उम्मीदों को झटका लगा है.

नीरज शर्माLast Updated: 19 Oct 2025 10:17 PM

बैकग्राउंड

महिला वर्ल्ड कप 2025 में आज भारत का सामना इंग्लैंड से होगा. यह भारत और इंग्लैंड, दोनों का ही टूर्नामेंट का पांचवां मैच होगा. खासतौर पर भारतीय टीम के लिए...More

INDW vs ENGW Score Live: भारत की 4 रन से हार

इंग्लैंड ने रोमांचक मुकाबले में भारत को 4 रन से हरा दिया है. आखिरी ओवर में टीम इंडिया को जीत के लिए 14 रन बनाने थे, लेकिन जवाब में भारतीय बल्लेबाज सिर्फ 9 ही रन बना पाए. इस जीत से भारतीय टीम की सेमीफाइनल की उम्मीदों को झटका लग गया है. अब उसे हर हाल में अगले दोनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे.