एक्सप्लोरर

IND vs NZ 3rd ODI: भारत और न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन में बदलाव तय! पढ़िए मैच रिपोर्ट से लेकर वेदर अपडेट

IND vs NZ Playing XI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा. वहीं, इस मैच के लिए दोनों टीमों में कुछ बदलाव तय माने जा रहे हैं.

IND vs NZ 3rd ODI, Pitch Report & Weather Forecast: मंगलवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का आखिरी मैच खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच आखिरी वनडे मैच इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जाएगा. फिलहाल, टीम इंडिया सीरीज के पहले दोनों मैच जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है. इंदौर वनडे मैच में टीम इंडिया मेहमान टीम का सूपड़ा साफ करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, जबकि कीवी टीम सम्मान बचाने के इरादे से उतरेगी. वहीं, इस मैच की बात करें तो दोनों टीमों में कुछ बदलाव तय माना जा रहा है.

दोनों टीमों में क्या-क्या बदलाव हो सकते हैं?

ऐसा माना जा रहा है कि भारतीय टीम आखिरी वनडे मैच में टीम इंडिया मोहम्मद शमी की जगह उमरान मलिक को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकती है. जबकि न्यूजीलैंड टीम 2 बदलाव के साथ मैदान पर उतर सकती है. इंदौर वनडे मैच में न्यूजीलैंड टीम हेनरी शिपले की जगह डग ब्रेसवेल और ब्लेयर टिक्नन की जगह जैकब डफ्ली को आजमा सकती है.

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन-

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, उमरान मलिक और मोहम्मद सिराज

न्यूजीलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन-

फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स/मार्क चैपमैन, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (कप्तान और विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, डग ब्रेसवेल, लॉकी फर्ग्यूसन, जैकब डफी

क्या मैच के दिन होगी बारिश?

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को इंदौर का मौसम दोपहर में अपेक्षाकृत थोड़ा गर्म रह सकता है. इस वक्त तामपान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हालांकि, शाम ढ़लने के साथ-साथ तापमान में गिरावट दर्ज होगी. शाम के वक्त का तापमान तकरीबन 13 डिग्री सेल्सियस हो सकता है. इसके अलावा बारिश की संभावना बिल्कुल नहीं है.

इंदौर में लगेंगे खूब चौके-छक्के!

इंदौर के होल्कर स्टेडियम की बात करें तो इस स्टेडियम की क्षमता तकरीबन 30 हजार दर्शकों की है. वहीं, होल्कर स्टेडियम की बाउंड्री अपेक्षाकृत छोटी है. इस मैदान की स्कॉयर बाउंड्री औसतन 56 मीटर है. इसके अलावा सामने की बाउंड्री 68 मीटर है. इस मैदान पर अब तक 2 टेस्ट मैचों के अलावा 5 वनडे और 3 टी20 मैच खेले जा चुके हैं.

ये भी पढ़ें-

PCB को मिली राहत, ICC ने रावलपिंडी पिच को डिमेरिट प्वॉइंट्स देने का फैसला वापस लिया, जानिए क्यों

LLC: शेन वॉटसन और अशोक डिंडा समेत ये दिग्गज भी लीजेंड्स लीग का होंगे हिस्सा, 27 फरवरी से कतर में खेला जाएगा टूर्नामेंट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
सिर्फ बुमराह-सुदर्शन नहीं, टीम इंडिया के 13 खिलाड़ी हैं चोटिल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
6,6,6,6 गुरनूर बराड़ ने टेस्ट को बनाया टी20, विस्फोटक बैटिंग पर गंभीर का रिएक्शन वायरल
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
IND vs SL: दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके
दूसरे दिन का खेल खत्म, भारत हावी; देवदत्त पडिक्कल का शतक; गुरनूर बराड़ बल्ले से चमके

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget