महिला टी-20 विश्व कप : भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाला अभ्यास मैच हुआ रद्द
ABP News Bureau | 16 Feb 2020 06:18 PM (IST)
इससे पहले, शनिवार को आस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की महिला टीमों के बीच होने वाले अभ्यास मैच को भी मैदान गीला होने के कारण रद्द कर दिया गया था.

भारत और पाकिस्तान की महिला क्रिकेट टीमों का टी-20 विश्व कप से पहले रविवार को होने वाला अभ्यास मैच मैदान गीला होने के कारण रद्द कर दिया गया. आईसीसी वेबसाइट की रिपोर्ट के अनुसार, बारिश के कारण मैदान गीला होने से टॉस भी संभव नहीं हो पाया और एक भी गेंद फेंके बिना ही मैच को रद्द करना पड़ा. इससे पहले, शनिवार को आस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज की महिला टीमों के बीच होने वाले अभ्यास मैच को भी मैदान गीला होने के कारण रद्द कर दिया गया था. आईसीसी ने कहा कि मैच रद्द होने के बाद दर्शकों के उनके टिकटों के पैसे वापस कर दिए जाएंगे. आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 21 फरवरी से शुरू होगा. भारतीय महिला क्रिकेट टीम को इस टूर्नामेंट में मौजूदा चैंपियन आस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड और श्रीलंका के साथ ग्रुप-ए में रखा गया है. भारतीय टीम विश्व कप में अपना पहला मैच 21 फरवरी को मौजूदा चैंपियन आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेगी. ग्रुप-बी में पाकिस्तान, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और थाईलैंड की टीमें शामिल हैं. महिला टी20 वर्ल्ड कप का कार्यक्रम : 21 फरवरी 2020 : ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत (सिडनी) 22 फरवरी 2020 : वेस्टइंडीज बनाम क्वालीफायर दो (पर्थ) 22 फरवरी 2020 : न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका (पर्थ) 23 फरवरी 2020 : इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका (पर्थ) 24 फरवरी 2020 : ऑस्ट्रेलिया बनाम श्रीलंका (पर्थ) 24 फरवरी 2020 : भारत बनाम क्वालीफायर एक (पर्थ) 26 फरवरी 2020 : इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर दो (कैनबरा) 26 फरवरी 2020 : वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान (कैनबरा) 27 फरवरी 2020 : भारत बनाम न्यूजीलैंड (मेलबर्न) 27 फरवरी 2020 : ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर एक (कैनबरा) 28 फरवरी 2020 : दक्षिण अफ्रीका बनाम क्वालीफायर दो (कैनबरा) 28 फरवरी 2020 : इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान (कैनबरा) 29 फरवरी 2020 : भारत बनाम श्रीलंका (मेलबर्न) 29 फरवरी 2020 : दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान (सिडनी) 1 मार्च 2020 : दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान (सिडनी) 1 मार्च 2020 : इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज (सिडनी) 2 मार्च 2020 : श्रीलंका बनाम क्वालीफायर एक (मेलबर्न) 2 मार्च 2020 : ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड (मेलबर्न) 3 मार्च 2020 : पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर दो (सिडनी) 3 मार्च 2020 : वेस्टइंडीज बनाम दक्षिण अफ्रीका सिडनी 5 मार्च 2020 : पहला सेमीफाइनल (सिडनी) 5 मार्च 2020 : दूसरा सेमीफाइनल (सिडनी) 8 मार्च 2020 : फाइनल (मेलबर्न)