Indian Team schedule 2026: क्रिकेट में इन दिनों आईपीएल 2026 की गूंज चारों तरफ सुनाई दे रही है. दुनियाभर के क्रिकेट फैंस इंडियन प्रीमियर लीग का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं. लेकिन आईपीएल के बाद भी क्रिकेट का रोमांच कम नहीं होगा. आईपीएल के बाद भारतीय टीम 30 दिन में कुल 10 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलेगी. यह मुकाबले आयरलैंड, इंग्लैंड और जिम्बाब्वे के खिलाफ होंगे. 

Continues below advertisement

तीनों ही टीमों के खिलाफ भारतीय टीम 10 टी20 मुकाबले 26 जून से 26 जुलाई के बीच खेलेगी. सबसे पहले आयरलैंड के खिलाफ 2 मैचों की टी20 सीरीज होगी. इस सीरीज के लिए मेन इन ब्लू की टीम आयरलैंड का दौरा करेगी. इसके बाद इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टी20 सीरीज होगी. इस सीरीज के लिए भारतीय टीम इंग्लैंड के दौरे पर जाएगी. फिर टीम इंडिया तीन मैचों की टी20 सीरीज के लिए जिम्बाब्वे का दौरा करेगी. 

आयरलैंड सीरीज 

भारत और आयरलैंड के बीच होने वाली दो मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 26 जून से होगी. दूसरा मुकाबला 28 जून को खेला जाएगा. 

Continues below advertisement
  • 26 जून (शुक्रवार)- भारत बनाम आयरलैंड, पहला टी20 (बेलफास्ट)
  • 28 जून (रविवार)- भारत बनाम आयरलैंड, दूसरा टी20 (बेलफास्ट)

इंग्लैंड सीरीज 

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 1 जुलाई से होगी. सीरीज का अंतिम मुकाबला 11 जुलाई को खेला जाएगा. ऐसा है पूरी सीरीज का शेड्यूल...

  • 1 जुलाई (बुधवार)- भारत बनाम इंग्लैंड - पहला टी20 (डरहम)
  • 4 जुलाई (शनिवार)- भारत बनाम इंग्लैंड - दूसरा टी20 (मैनचेस्टर)
  • 7 जुलाई (मंगलवार)- भारत बनाम इंग्लैंड - तीसरा टी20 (नॉटिंघम)
  • 9 जुलाई (गुरुवार)- भारत बनाम इंग्लैंड - चौथा टी20 (ब्रिस्टल)
  • 11 जुलाई (शनिवार)- भारत बनाम इंग्लैंड - पांचवां टी20 (साउथेम्प्टन)

जिम्बाब्वे सीरीज 

भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाली तीन मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत 23 जुलाई से होगी. सीरीज का आखिरी मैच 26 जुलाई को होगा. अंतिम दो टी20 लगातार होंगे. सीरीज का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है...

  • 23 जुलाई (गुरुवार)- पहला टी20 (हरारे स्पोर्ट्स क्लब)
  • 25 जुलाई (शनिवार)- दूसरा टी20 (हरारे स्पोर्ट्स क्लब)
  • 26 जुलाई (रविवार)- तीसरा टी20 (हरारे स्पोर्ट्स क्लब)

 

यह भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट वापस ले रहे विराट कोहली और रोहित शर्मा? BCCI को भेजा मैसेज; जानें वायरल दावों की सच्चाई