Indian Team Reached Pune For IND vs ENG 4th T20I: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के तीन मुकाबले पूरे हो चुके हैं. तीसरा मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह स्टेडिमय में खेला गया था. अब चौथा टी20 पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए टीम इंडिया पुणे पहुंच गई है, जिसकी जानकारी बीसीसीआई के जरिए साझा की गई. 

पुणे टी20 कल यानी 31 जनवरी, शुक्रवार को खेला जाएगा. मुकाबले की शुरुआत शाम 7 बज से होगी, जबकि टॉस साढ़े छह बजे से होगा. बीसीसीआई ने सोशल मीडिया के जरिए टीम इंडिया के जरिए खिलाड़ियों के पुणे पहुंचने की तमाम तस्वीरें साझा कीं. 

बता दें कि तीन मुकाबलों के बाद टीम इंडिया सीरीज में 2-1 से आगे चल रही है. ऐसे में पुणे में खेले जाने वाले चौथे टी20 में जीत हासिल कर टीम इंडिया अजेय बढ़त हासिल कर सकती है. वहीं इंग्लैंड टीम चौथा मुकाबला जीतकर एक बार फिर खुद को सीरीज में बरकरार रखना चाहेगी. अब देखना दिलचस्प होगा कि पुणे टी20 का नतीजा क्या निकलता है.

सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता में खेला गया था, जिसमें टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीत अपने नाम की थी. फिर राजकोट में खेले गए दूसरे टी20 में मेन इन ब्लू ने 2 विकेट से दर्ज की. इसके बाद तीसरे टी20 में इंग्लैंड ने 26 रनों से जीत अपने खाते में डालकर खुद को सीरीज में बनाए रखा. 

तीसरे टी20 में हुई मोहम्मद शमी की वापसी

गौरतलब है कि राजकोट में खेले गए तीसरे टी20 में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी हुई. इंजरी से वापस लौटे शमी ने करीब 14 महीने बाद टीम इंडिया के लिए मुकाबला खेला. वापसी करने बाद शमी ने अपने पहले मुकाबले 3 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 25 रन खर्चे. हालांकि शमी को कोई विकेट नहीं मिल सका. 

टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम 

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल (उपकप्तान), अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, मोहम्मद शमी, रिंकू सिंह , शिवम दुबे, रमनदीप सिंह, हर्षित राणा.

 

ये भी पढ़ें...

Watch: 'फ्रेंडशिप कहां है, इसमें तो...', सौरव गांगुली के बयान पर शोएब अख्तर का मजेदार रिप्लाई