एक्सप्लोरर

टीम इंडिया के पूर्व कोच ने थामा न्यूजीलैंड का हाथ, भारत टेस्ट में कीवी टीम का देंगे साथ!

Vikram Rathour: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ ने न्यूजीलैंड का हाथ थाम लिया है. भारत टेस्ट से पहले वह न्यूजीलैंड के कोचिंग स्टाफ से जुड़ गए हैं.

Vikram Rathour New Zealand Coaching Staff: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बैटिंग कोच विक्रम राठौड़ (Vikram Rathour) ने न्यूजीलैंड का हाथ थाम लिया है. वह भारत में खेले जाने वाले टेस्ट में न्यूजीलैंड का साथ देंगे. विक्रम राठौड़ टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने वाली टीम इंडिया के बैटिंग कोच रहे. हालांकि टी20 विश्व कप के बाद उनका कार्यकाल खत्म हो गया था. अब उन्होंने न्यूजीलैंड के कोचिंग स्टाफ से जुड़ने का फैसला किया. 

बता दें कि भारत के ग्रेटर नोएडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड में न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच एक टेस्ट खेला जाना है. इस इकलौते टेस्ट के लिए विक्रम राठौड़ न्यूजीलैंड के कोचिंग स्टाफ से जुड़े हैं. विक्रम राठौड़ के कोचिंग स्टाफ से जुड़ने की जानकारी न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार (06 सितंबर) को एक प्रेस रिलीज के जरिए दी. 

विक्रम राठौड़ के अलावा न्यूजीलैंड बोर्ड ने श्रीलंका के स्पिन उस्ताद रंगना हेराथ को एशिया में आगामी तीन टेस्ट मैचों के लिए स्पिन-गेंदबाजी कोच के रूप में नियुक्त किया गया है. आगे बताया गया रंगना हेराथ ने पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज सकलैन मुश्ताक की जगह ली. इस तरह न्यूजीलैंड ने एशिया में होने वाले टेस्ट मैचों की तैयारी शुरू कर दी है. विक्रम राठौड़ के साथ कीवी टीम लोकल अनुभव लेने का प्रयास करेगी. 

गौरतलब है कि विक्रम राठौड़ ने टीम इंडिया के लिए 1996 से 1997 के बीच 6 टेस्ट और 7 वनडे मुकाबले खेले. इसके अलावा वह टीम इंडिया के बैटिंग कोच रहे. बैटिंग कोच से पहले 2012 में वह टीम इंडिया के सिलेक्टर भी रहे. 

रंगना हेराथ और विक्रम राठौड़ के न्यूजीलैंड से जुड़ने के बाद कोच गैरी स्टीड ने कहा, "हम रंगना और विक्रम को अपने टेस्ट ग्रुप में शामिल करने के लिए काफी उत्साहित हैं.  दोनों व्यक्तियों को क्रिकेट की दुनिया में बहुत इज्जत दी जाती है और मुझे पता है कि हमारे खिलाड़ी वाकई में उनसे सीखने के मौके का इंतजार कर रहे हैं."

 

ये भी पढ़ें...

IPL 2025: इन 3 टीमों का हिस्सा बन सकते हैं मुशीर खान', आईपीएल ऑक्शन से पहले बड़ी जानकारी आई सामने!

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
47 छक्के, 22 चौके... टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने जड़ा दोहरा शतक, टीम ने बना डाले 417 रन
IND vs ENG: आज भारत-इंग्लैंड का मैच लो स्कोरिंग होगा या हाई स्कोरिंग? जानें ब्रिस्टल के काउंटी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
आज भारत-इंग्लैंड का मैच लो स्कोरिंग होगा या हाई स्कोरिंग? जानें ब्रिस्टल के काउंटी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
अक्षर पटेल का स्पेशल 100, बन गए ऐसा करने वाले 5वें भारतीय; बोले- कभी नहीं सोचा था
अक्षर पटेल का स्पेशल 100, बन गए ऐसा करने वाले 5वें भारतीय; बोले- कभी नहीं सोचा था
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget