एक्सप्लोरर

IND vs PAK: 'भारत के लिए बड़ी राहत' वाले ट्वीट पर खूब ट्रोल हो रहे वकार यूनिस, इंडियन फैंस ऐसे ले रहे मज़े

Asia Cup 2022: एशिया कप में 28 अगस्त को भारत-पाक की भिड़ंत होनी है. इस मैच में पाक टीम के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी नहीं होंगे. उनकी गैरमौजूदगी को वकार यूनिस ने भारत के लिए राहत की खबर बताया है.

Waqar Younis: पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर वकार यूनिस (Waqar Younis) ने शनिवार रात एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने एशिया कप 2022 (Asia Cup 2022) से शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) के बाहर होने की खबर को भारत के टॉप ऑर्डर के लिए बड़ी राहत बताई थी. इस ट्वीट के बाद अब टीम इंडिया के फैंस उन्हें जमकर ट्रोल कर रहे हैं.

शाहीन अफरीदी चोट से पूरी तरह नहीं उबर पाने के कारण एशिया कप से बाहर हुए हैं. वह पाक टीम के लीड गेंदबाज हैं. पिछले टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने भारत-पाक मुकाबले में रोहित शर्मा, विराट कोहली और केएल राहुल के विकेट चटकाकर पाकिस्तान की जीत में अहम भूमिका निभाई थी. इस बार एशिया कप में 28 अगस्त को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होना है. ऐसे में पाक फैंस को शाहीन से पिछले बार की तरह ही इस बार भी करिश्माई गेंदबाजी की उम्मीद थी. लेकिन शनिवार को उनके एशिया कप से बाहर होने की खबर ने पाक टीम के फैंस को बड़ा झटका दिया.

अफरीदी के टीम से बाहर होने पर पाक फैंस ने लगातार ट्वीट किए. इसमें एक ट्वीट पूर्व पाक क्रिकेटर वकार यूनिस का भी था. उन्होंने लिखा, 'भारत के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों के लिए शाहीन की चोट एक बड़ी राहत की खबर है. निराश हूं कि उन्हें एशिया कप में नहीं देख पाएंगे. आप जल्दी फिट हो जाइये शाहीन.'

वकार के इस ट्वीट के बाद भारतीय फैंस ने उन्हें जमकर ट्रोल किया. कोई कह रहा है कि पाकिस्तान की टीम अभी से हार के बहाने बनाने लगी है तो किसी ने वकार यूनिस से कहा है कि अगर आपकी टीम एक खिलाड़ी से ही चलती है तो फिर आपकी टीम एक मजाक है. इंडियन फैंस ने किस तरह वकार के मज़े लिए, यहां देखें..

यह भी पढ़ें..

Virat Kohli: पूर्व कोच ने सुनाया विराट के डेडिकेशन का किस्सा, बोले- स्लिप फील्डिंग बेहतर करने के लिए हर दिन पकड़ते थे 100 कैच

IND vs PAK: शोएब अख्तर ने याद किए अपनी गेंदबाजी वाले दिन, बोले- 'सचिन को छोड़कर हर कोई मुझसे डरता था'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

स्टीफन फ्लेमिंग गए, अब कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? रेस में सबसे आगे ये भारतीय दिग्गज
स्टीफन फ्लेमिंग गए, अब कौन बनेगा CSK का नया हेड कोच? रेस में सबसे आगे ये भारतीय दिग्गज
18 साल बाद इस खिलाड़ी ने छोड़ा CSK का साथ, आपसी सहमति से टीम से अलग हुए
18 साल बाद इस खिलाड़ी ने छोड़ा CSK का साथ, आपसी सहमति से टीम से अलग हुए
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
लॉर्ड्स में शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी यास्तिका भाटिया ने कहा- पिक्चर अभी बाकी है
लॉर्ड्स में शतक लगाने वाली पहली महिला खिलाड़ी यास्तिका भाटिया ने कहा- पिक्चर अभी बाकी है

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!
Jaipur Amayra Case: CCTV ने खोला राज! ऐसे कूदी 9 साल की अमायरा! वीडियो रौंगटे खड़े कर देगी! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO को कितनी मिलेगी सैलरी और कितने साल तक पद पर रहेंगे आसीन? आ गई पूरी जानकारी
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO को कितनी मिलेगी सैलरी और कितने साल तक पद पर रहेंगे आसीन? आ गई पूरी जानकारी
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, SIT से मांगी रिपोर्ट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, SIT से मांगी रिपोर्ट
Government Medical Colleges: AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
AIIMS ही नहीं, इन सरकारी मेडिकल कॉलेजों में भी मिलता है शानदार करियर का मौका
Embed widget