एक्सप्लोरर

Rohit Sharma: रोहित शर्मा को 2024 टी20 वर्ल्ड कप में नहीं मिलनी चाहिए जगह? फॉर्मेट में पांच सालों से नहीं कर पाए कमाल

T20 World Cup 2024: रोहित शर्मा को टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय टीम में शामिल किया जाएगा या नहीं, ये अभी भी सवाल बना हुआ है. लेकिन पिछले पांच सालों में उनका टी20 रिकॉर्ड बहुत ही खराब है.

T20 World Cup 2024, Rohit Sharma: रोहित शर्मा को लेकर इन दिनों एक चर्चा ज़ोरों पर है कि क्या उन्हें इस साल खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2024 में जगह मिलेगी या नहीं. भारतीय कप्तान ने आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 2022 में खेला था, जो टी20 वर्ल्ड कप का था. ऐसे में रोहित का टी20 वर्ल्ड कप खेलने का सवाल और दमदार हो जाता है. लेकिन पिछले पांच सालों में रोहित शर्मा के टी20 आंकड़ें देख आप भी ये कहने पर मजबूर हो जाएंगे कि रोहित को वर्ल्ड कप में जगह न ही दी जाए, तो बेहतर है. 

रोहित शर्मा दुनिया के उन बल्लेबाज़ों में शुमार होते हैं, जो अपनी हार्ड हिटिंग के लिए जाने जाते हैं. जिस तरह रोहित ने वनडे वर्ल्ड कप 2023 में कमाल का फॉर्म दिखाया था, वैसे ही वो 2024 टी20 वर्ल्ड कप में भी कमाल कर सकते हैं. लेकिन पिछले पांच सालों में रोहित शर्मा के टी20 आंकड़े बेहद ही खराब हैं, जो वाकई चिंता बढ़ाने वाली बात है. 

बीते पांच सालों में किसी भी बल्लेबाज़ ने इतने खराब औसत और स्ट्राइक रेट से रन नहीं बनाए होंगे, जितने रोहित शर्मा ने बनाए हैं. टी20 क्रिकेट में रोहित के पिछले पांच सालों का लेखा-जोखा देखा जाए तो उन्होंने 128 पारियों में 26.88 की औसत और 133.62 के स्ट्राइक रेट से 3334 रन बनाए हैं. 

टी20 वर्ल्ड कप 2022 में खेला था आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने आखिरी टी20 इंटरनेशनल मुकाबला नवंबर, 2022 में खेल था, जो इंग्लैंड के खिलाफ 2022 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल का टूर्नामेंट था. रोहित शर्मा टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज़ हैं. 

अब तक ऐसा रहा टी20 इंटरनेशनल करियर 

रोहित शर्मा ने अब तक अपने करियर में 148 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल लिए हैं, जिनकी 140 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 31.32 की औसत और 139.24 के स्ट्राइक रेट से 3853 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 4 शतक और 29 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें उनका हाई स्कोर 118 रनों का रहा है. 

 

ये भी पढ़ें...

IND vs SA: भारत की पारी लड़खड़ाई, 11 गेंद में बिना रन के 6 विकेट गिरे, 7 बल्लेबाज खाता नहीं खोल पाए

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'कृष्ण भक्ति' में रंगे वॉर्नर, जन्माष्टमी पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की पोस्ट वायरल
'कृष्ण भक्ति' में रंगे वॉर्नर, जन्माष्टमी पर ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की पोस्ट वायरल
श्रीलंका सीरीज के लिए इंग्लैंड की वनडे और टी20 टीम का एलान, सॉल्ट-बेथल बाहर 
श्रीलंका सीरीज के लिए इंग्लैंड की वनडे और टी20 टीम का एलान, सॉल्ट-बेथल बाहर 
टी20 मैच में बने 445 रन, बन गया सबसे बड़े टोटल का रिकॉर्ड
टी20 मैच में बने 445 रन, बन गया सबसे बड़े टोटल का रिकॉर्ड
उम्र की धोखाधड़ी में 62 भारतीय खिलाड़ियों पर चला हंटर, मिली बड़ी सजा
उम्र की धोखाधड़ी में 62 भारतीय खिलाड़ियों पर चला हंटर, मिली बड़ी सजा

वीडियोज

Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi
Nishu Azad Controversy: जहां लगनी थी हत्या की धारा.. वहां 73 दिन बाद कार्रवाई पर उठ रहे सवाल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
ग्लेशियर पिघलने की वजह है इंसानी पेशाब? रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा
'अखिलेश यादव के कारनामे से मुसलमान और यादव...', ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान
'अखिलेश यादव के कारनामे से मुसलमान और यादव...', ओमप्रकाश राजभर का बड़ा बयान
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
लुहान-ड्रे प्रेटोरियस ने रचा इतिहास, सबसे कम उम्र में शतक जड़ने का बनाया रिकॉर्ड 
Bigg Boss 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, कहा- 'ये तेरा काम नहीं...'
Bigg Boss 20 के सेट पर पैप्स पर भड़के सलमान खान, कहा- 'ये तेरा काम नहीं...'
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
पीएम मोदी ने दी बधाई तो जॉर्जिया मेलोनी का आया रिप्लाई, कहा- 'आपकी दोस्ती...'
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
स्वतंत्र भारद्वाज पर कांग्रेस ने चिराग पासवान को घेरा, देखें वीडियो
जंतर-मंतर पर थे या जेल में? पुलिस के फेस रिकग्निशन सिस्टम पर सवाल, 25 आरोपी निकले जेल में बंद
जंतर-मंतर पर थे या जेल में? पुलिस के फेस रिकग्निशन सिस्टम पर सवाल, 25 आरोपी निकले जेल में बंद
बर्मिंघम मेयर को दो टूक नसीहत, कश्मीर वाले बयान पर भड़का भारत
बर्मिंघम मेयर को दो टूक नसीहत, कश्मीर वाले बयान पर भड़का भारत
Embed widget