भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या अभी IPL 2026 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मैच से पहले दोपहर में होने वाले 2 अभ्यास सत्र में हिस्सा नहीं लिया. वह चोटिल नहीं हैं, बल्कि पिछले कुछ समय से चल रहे बिजी शेड्यूल के बाद शरीर को थोड़ा आराम देना चाहते हैं. इस बीच एक और बड़ी अपडेट सामने आई है, टीम मैनेजमेंट ने उन्हें आईपीएल के बाद होने वाले वनडे मैचों में पूरे 10 ओवर डालने के लिए तैयार रहने को कहा है.

Continues below advertisement

2023 के बाद हुए सभी आईसीसी इवेंट टीम इंडिया ने जीते. भारत में हुए पिछले वनडे वर्ल्ड कप (2023) में टीम इंडिया ने फाइनल तक का सफर तय किया था, लेकिन फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने हरा दिया था. ये हार आज भी फैंस को दुखती है. अगला ओडीआई वर्ल्ड कप 2027 में है, जिसके लिए भारत ने तैयारी शुरू कर दी है. इसी के तहत हार्दिक पांड्या को वनडे में 10 ओवर डालने के लिए कहा गया है.

पांड्या ने बढ़ाया वर्कलोड

हार्दिक पांड्या ने अपना वर्कलोड बढ़ा दिया है. दरअसल उन्हें 2027 वनडे वर्ल्ड कप में पूरे 10 ओवर डालने के लिए कहा गया है. टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार दक्षिण अफ्रीका की तेज और बाउंस वाली पिचों पर होने वाले 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मैनेजमेंट चाहता कि पंड्या अपने पूरे 10 ओवर डालें. उन्हें हर मैच में ऐसा न करना पड़े, लेकिन जब कप्तान को उनसे 10 ओवर डलवाने हों तो वह पूरी तरह तैयार हों.

Continues below advertisement

रिपोर्ट में बीसीसीआई सूत्र के हवाले से बताया गया, 'पांड्या ओडीआई टीम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं, क्योंकि ये साउथ अफ्रीका की तेज और बाउंसी पिचों पर होना है. वह टीम में बैलेंस लेकर आते हैं. लेकिन उन्हें टीम मैनेजमेंट और सिलेक्टर्स को विश्वास दिलाना होगा कि जब उनकी जरुरत होगी वह अपने कोटे के पूरे 10 ओवर डाल सकते हैं. हालांकि अधिकतर मैचों में कप्तान उनसे ज्यादा से ज्यादा 7 ही ओवर डलवाएंगे, लेकिन जब उनकी जरुरत हो तो वह 10 ओवर भी डाल सके.'

बीसीसीआई के सूत्र ने ये भी बताया कि हार्दिक पांड्या ने पिछले कुछ समय में अपना वर्कलोड बढ़ाया है. उन्होंने अपने एक्शन पर काम किया है, ताकि वेरिएशन के दौरान उनकी पेस भी कम न हो.