एक्सप्लोरर

IND W vs WI W: वेस्टइंडीज की धुआंधार बैटिंग के आगे टीम इंडिया फ्लॉप, 9 विकेट से गंवाया दूसरा टी20

IND W vs WI W 2nd T20I: वेस्टइंडीज की महिला टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी.

India Women vs West Indies Women 2nd T20I Highlights: वेस्टइंडीज की महिला टीम ने तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में टीम इंडिया को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी. भारतीय टीम ने पहले मुकाबले में जीत दर्ज की थी, लेकिन वेस्टइंडीज ने पलटवार करते हुए सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है. अब सीरीज का तीसरा टी20 फाइनल के रूप में खेला जाएगा. वेस्टइंडीज को दूसरा मुकाबला जिताने में कप्तान हीली मैथ्यूज ने अहम किरदार अदा करते हुए 180.85 के स्ट्राइक रेट से 85* रनों की पारी खेली.

डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकेडमी में खेले गए मुकाबले में वेस्टइंडीज की तरफ से ताबड़तोड़ बैटिंग देखने को मिली. वेस्टइंडीज ने 160 के लक्ष्य का पीछा करते हुए 15.4 ओवर में ही जीत दर्ज कर ली. इस दौरान टीम ने सिर्फ एक विकेट गंवाया. 

मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया, जो उनके लिए बिल्कुल सही साबित हुआ. पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने 20 ओवर में 159/9 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए कप्तान स्मृति मंधाना ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 41 गेंदों में 9 चौके और 1 छक्के की मदद से 62 रन बनाए. इसके अलावा ऋचा घोष ने 17 गेंदों में 6 छक्कों की मदद से 32 रन बनाए. इस दौरान वेस्टइंडीज के लिए चार गेंदबाजों ने 2-2 विकेट झटके. वहीं टीम इंडिया ने एक विकेट रनआउट के जरिए गंवाया. 

रन चेज में वेस्टइंडीज ने किया कमाल 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज को कप्तान हीली मैथ्यूज और कियाना जोसेफ ने अच्छी शुरुआत दिलाई. दोनों ने पहले विकेट के लिए 66(40 गेंद) रनों की साझेदारी की. वेस्टइंडीज को पहला झटका 7वें ओवर में लगा, जब कियाना जोसेफ पवेलियन लौटीं. कियाना जोसेफ ने 22 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 38 रन स्कोर किए. फिर हीली मैथ्यूज के साथ मिलकर शेमाइन कैंपबेल ने दूसरे विकेट के लिए 94*(55 गेंद) रनों की अटूट साझेदारी कर टीम को जीत दिला दी. इस दौरान कप्तान हीली मैथ्यूज ने 47 गेंदों में 17 चौकों की मदद से 85* और शेमाइन कैंपबेल ने 26 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 29* रन बनाए. 

 

ये भी पढ़ें...

IND vs AUS 3rd Test: मोहम्मद सिराज पर क्यों 'भड़के' सुनील गावस्कर? जमकर सुना दी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इनविटेशन मिला फिर 'बोर्ड ऑफ पीस' के लिए भारत ने क्यों नहीं भरी हामी, ये रहीं असली वजहें
इनविटेशन मिला फिर 'बोर्ड ऑफ पीस' के लिए भारत ने क्यों नहीं भरी हामी, ये रहीं असली वजहें
आजम खान ने पत्नी और बेटे समेत जौहर ट्रस्ट से दिया इस्तीफा, बहन और बड़े बेटे को सौंपी जिम्मेदारी
आजम खान ने पत्नी और बेटे समेत जौहर ट्रस्ट से दिया इस्तीफा, बहन और बड़े बेटे को सौंपी जिम्मेदारी
'ट्रंप नहीं मोदी और जिनपिंग ताकतवर', अमेरिकी एक्सपर्ट ने कर दिया बड़ा दावा
'ट्रंप नहीं मोदी और जिनपिंग ताकतवर', अमेरिकी एक्सपर्ट ने कर दिया बड़ा दावा
'आपका कप्तान हिंदू है', टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दे दी बांग्लादेश को बड़ी नसीहत
'आपका कप्तान हिंदू है', टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दे दी बांग्लादेश को बड़ी नसीहत

वीडियोज

Haryana के Gurugram में बेकाबू रफ्तार का कहर, डिवाइडर तोड़कर कैब को मारी टक्कर | Crime News | abp
Hisar के पर्वतारोही ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड | Haryana | Rohtash Khileri | Mount Elbrus |Jiya Sharma
Jammu-Kashmir के उरी में जंगलों में आग का तांडव, सूखे की वजह से धधकते दिखे जंगल | Fire News
Dhurandhar 2 में Vicky Kaushal का Cameo, Ranveer Singh की फिल्म से Aditya Dhar की Planning!
एक लव स्टोरी की 'कब्र' !

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इनविटेशन मिला फिर 'बोर्ड ऑफ पीस' के लिए भारत ने क्यों नहीं भरी हामी, ये रहीं असली वजहें
इनविटेशन मिला फिर 'बोर्ड ऑफ पीस' के लिए भारत ने क्यों नहीं भरी हामी, ये रहीं असली वजहें
आजम खान ने पत्नी और बेटे समेत जौहर ट्रस्ट से दिया इस्तीफा, बहन और बड़े बेटे को सौंपी जिम्मेदारी
आजम खान ने पत्नी और बेटे समेत जौहर ट्रस्ट से दिया इस्तीफा, बहन और बड़े बेटे को सौंपी जिम्मेदारी
'ट्रंप नहीं मोदी और जिनपिंग ताकतवर', अमेरिकी एक्सपर्ट ने कर दिया बड़ा दावा
'ट्रंप नहीं मोदी और जिनपिंग ताकतवर', अमेरिकी एक्सपर्ट ने कर दिया बड़ा दावा
'आपका कप्तान हिंदू है', टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दे दी बांग्लादेश को बड़ी नसीहत
'आपका कप्तान हिंदू है', टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने दे दी बांग्लादेश को बड़ी नसीहत
Border 2 Box Office Collection Day 1:'बॉर्डर 2' दे पाएगी 'पठान' को मात? बनेगी रिपब्लिक डे पर पर सबसे बड़ी ओपनर? जानें- एक्सपर्ट की राय
'बॉर्डर 2' दे पाएगी 'पठान' को मात? बनेगी रिपब्लिक डे पर पर सबसे बड़ी ओपनर?
हलवाई को पूरा गांव ढूंढ रहा...कढ़ाई से हलवा निकालने के लिए गांव वालों को लानी पड़ी छेनी-हथौड़ी; देखें वीडियो
हलवाई को पूरा गांव ढूंढ रहा...कढ़ाई से हलवा निकालने के लिए गांव वालों को लानी पड़ी छेनी-हथौड़ी; देखें वीडियो
Clove Water Benefits: रात में सोने से पहले जरूर पिएं लौंग का पानी, गहरी नींद लाने में करेगा मदद
रात में सोने से पहले जरूर पिएं लौंग का पानी, गहरी नींद लाने में करेगा मदद
हो गया तय! फरवरी में आएगी किसान निधि योजना की 22वीं किस्त, तब तक कर लें ये काम
हो गया तय! फरवरी में आएगी किसान निधि योजना की 22वीं किस्त, तब तक कर लें ये काम
Embed widget