India Women vs England Women: भारतीय महिला क्रिक्रेट टीम (Indian Women's Cricket Team ) ने इंग्लैंड (Enland) के खिलाफ वनडे सीरीज जीत ली है. बुधवार रात को कैंटबरी में खेले गए सीरीज के दूसरे मुकाबले में भारतीय टीम ने इंग्लैंड को 88 रन से करारी शिकस्त दी. इसी जीत के साथ भारत ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली. सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हराया था. साल 1999 के बाद यह पहली बार है जब भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को उसी की सरजमीं पर वनडे सीरीज में शिकस्त दी है.
हरमनप्रीत की कप्तानी पारीइस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान हरमनप्रीत कौर के यादगार शतक (143) की बदौलत 333 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. हरमनप्रीत ने महज 111 गेंद पर यह ताबड़तोड़ पारी खेली. वह आखिरी तक नाबाद रहीं. उनके साथ-साथ हरलीन देओल (58) और स्मृति मंधाना (40) ने भी महत्वपूर्ण पारियां खेलीं. इंग्लैंड की पांचों लीड बॉलर्स को 1-1 विकेट मिले.
रेणुका ने बिखेर दिया टॉप ऑर्डर334 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की शुरुआत ही बेहद खराब रही. टैमी (6) दूसरे ही ओवर में रनआउट हो गईं और इसके बाद रेणुका ने अगली दो इंग्लिश बल्लेबाजों को जल्दी-जल्दी पवेलियन भेज दिया. 47 रन पर इंग्लैंड के तीन विकेट गिर चुके थे. यहां से एलिस (39), दानी याट (65) और एमी जोन्स (39) ने कुछ देर संघर्ष किया लेकिन यह नाकाफी रहा. पूरी इंग्लिश टीम 44.2 ओवर में 245 रन पर सिमट गई. रेणुका ने 57 रन देकर 4 विकेट झटके.
पहले मैच में भी मिली थी एकतरफा जीतभारतीय टीम ने इस सीरीज के पहले मुकाबले में भी एकतरफा जीत दर्ज की थी. भारतीय गेदंबाजों ने उस वनडे में इंग्लैंड को महज 227/7 पर रोक दिया था. बाद में बल्लेबाजों ने महज 3 विकेट खोते हुए 45वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया था.
यह भी पढ़ें...
Watch: गुस्सा या मज़ाक! रोहित शर्मा ने पकड़ी थी दिनेश कार्तिक की गर्दन, जानिए क्या है पूरा किस्सा
