एक्सप्लोरर

IND vs NZ: भारत तीसरी बार बना 'चैंपियनों का चैंपियन', दुबई में लहराया तिरंगा; न्यूजीलैंड से 25 साल पुराना हिसाब बराबर

IND vs NZ Final: भारत ने 12 साल बाद एक बार फिर चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है. भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर 25 साल पुराना हिसाब भी बराबर किया.

IND vs NZ Final Match Result Highlights: भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीत लिया है. टीम इंडिया ने 12 साल के बाद दोबारा चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है. भारत ने लगातार दूसरे साल कोई ICC ट्रॉफी पर कब्जा जमाते हुए दुबई में तिरंगा लहरा दिया है. इससे पहले भारतीय टीम ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब भी जीता था. टीम इंडिया की जीत में रोहित शर्मा की 76 रन, श्रेयस अय्यर की 48 रन और अंतिम ओवरों में हार्दिक पांड्या की 18 रन की कैमियो पारी का भी बड़ा योगदान दिया.

भारत तीसरी बार बना विश्व विजेता

भारत ने कुल तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है. अब भारत चैंपियंस ट्रॉफी को सबसे ज्यादा बार जीतने वाला देश भी बन गया है. बताते चलें कि ऑस्ट्रेलिया ने भी 2 बार चैंपियंस ट्रॉफी जीती है. भारत ने 2002 में श्रीलंका के साथ चैंपियंस ट्रॉफी साझा की, फिर 2013 में एमएस धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने ट्रॉफी जीती थी. अब 2025 में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर भारत तीसरी बार चैंपियनों का चैंपियन बना है.

रोहित, श्रेयस और..., पूरी टीम इंडिया ने किया कमाल

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच में न्यूजीलैंड ने पहले खेलते हुए स्कोरबोर्ड पर 251 रन बनाए थे. कीवियों के लिए सबसे अधिक रन डेरिल मिचेल ने बनाए, जिन्होंने 63 रन की पारी खेली थी. मगर टीम इंडिया को न्यूजीलैंड की पारी के आखिरी 10 ओवर जरूर चुभे क्योंकि कीवियों ने आखिरी 10 ओवरों में 79 रन ठोक डाले थे. माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंद में 53 रनों की पारी खेल न्यूजीलैंड को 251 रनों तक पहुंचाया था.

252 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत दिलाई. रोहित और गिल के बीच 105 रनों की शानदार पार्टनरशिप हुई. गिल ने 31 रन और रोहित शर्मा ने 76 रनों की पारी खेली. गिल और विराट का विकेट गिरने से टीम इंडिया दबाव में आ गई थी, ऐसे में श्रेयस अय्यर ने 48 रनों की पारी खेल भारतीय टीम से दबाव को थोड़ा कम किया. आखिरी ओवरों में हार्दिक पांड्या ने 18 रन की छोटी लेकिन बेहद महत्वपूर्ण पारी खेली. केएल राहुल ने भी 34 रनों का तुलनीय योगदान दिया.

भारत का 25 साल पुराना बदला पूरा

भारत ने इस जीत के साथ न्यूजीलैंड से 25 साल पुराना बदला भी पूरा कर लिया है क्योंकि 2000 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत को हराकर ही न्यूजीलैंड ने खिताब जीता था. साल 2000 में जब दोनों टीमों का फाइनल मैच हुआ तब सौरव गांगुली ने भारत के लिए 117 रनों की शतकीय पारी खेली थी. मगर क्रिस केर्न्स की नाबाद 102 रनों की पारी भारतीय टीम पर भारी पड़ी थी. इस बार दुबई में कोई शतक तो नहीं लगा, लेकिन रवींद्र जडेजा ने चौके के रूप में विनिंग शॉट लगाकर भारत की जीत सुनिश्चित की.

यह भी पढ़ें:

रोहित शर्मा के आउट होने पर एकदम से सन्न हुईं वाइफ रितिका सजदेह, रिएक्शन हुआ वायरल

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

SRH vs CSK Live Score: प्रफुल्ल हिंगे ने एक ओवर में लुटाए 24 रन, चेन्नई के 50 रन पूरे; आयुष-गायकवाड़ क्रीज पर मौजूद
LIVE: प्रफुल्ल हिंगे ने एक ओवर में लुटाए 24 रन, चेन्नई के 50 रन पूरे; आयुष-गायकवाड़ क्रीज पर मौजूद
IPL 2026 छोड़कर क्यों खेल रहे हैं PSL? इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने बताई दिल की बात; जानें क्या कहा
IPL 2026 छोड़कर क्यों खेल रहे हैं PSL? इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने बताई दिल की बात; जानें क्या कहा
14 ओवर में थे 148, फिर भी SRH से नहीं बने 200, CSK के सामने 195 का लक्ष्य; अभिषेक-क्लासेन चमके
14 ओवर में थे 148, फिर भी SRH से नहीं बने 200, CSK के सामने 195 का लक्ष्य; अभिषेक-क्लासेन चमके
अंतिम ओवर में मिली हार तो क्या बोले RCB के कप्तान रजत पाटीदार? जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
अंतिम ओवर में मिली हार तो क्या बोले RCB के कप्तान रजत पाटीदार? जानें किसे ठहराया जिम्मेदार

वीडियोज

Womens Reservation Bill : बिल गिरने पर BJP ने Rahul Gandhi के घर की घेराबंदी! | Breaking
Chitra Tripathi: बिल गिरा..अब क्या करेगी सरकार? | Women Reservation Bill | BJP | Congress | Breaking
Iran Israel US War: 18 घंटे के अंदर फिर होर्मुज बंद! | China | Hormuz | Trump | Breaking | ABP News
Shree Baba Neeb Karori Maharaj Cast Interview: Premanand Ji और GENZ पर क्या बोले Director ?
Skoda Kushaq 1.5 L Driving Review #skoda #kushaq #drivingreview #autolive

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'यह सुनकर गहरी निराशा हुई कि...', PM मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
'यह सुनकर गहरी निराशा हुई कि...', PM मोदी के राष्ट्र के नाम संबोधन पर बोलीं प्रियंका चतुर्वेदी
होर्मुज में भारतीय तेल टैंकर पर चली गोलियां, MEA ने ईरानी राजदूत को किया तलब, दर्ज कराया कड़ा विरोध
होर्मुज में भारतीय तेल टैंकर पर चली गोलियां, MEA ने ईरानी राजदूत को किया तलब, जताया कड़ा विरोध
14 ओवर में थे 148, फिर भी SRH से नहीं बने 200, CSK के सामने 195 का लक्ष्य; अभिषेक-क्लासेन चमके
14 ओवर में थे 148, फिर भी SRH से नहीं बने 200, CSK के सामने 195 का लक्ष्य; अभिषेक-क्लासेन चमके
वीकेंड पर हो रहे हैं बोर तो ओटीटी पर देखें टॉप 7 कोर्टरूम ड्रामा फिल्में और सीरीज, IMDb रेटिंग भी है धांसू
वीकेंड पर हो रहे हैं बोर तो ओटीटी पर देखें टॉप 7 कोर्टरूम ड्रामा फिल्में और सीरीज, IMDb रेटिंग भी है धांसू
‘यह हार राजनीति की नहीं, नीयत की है’, रेवंत रेड्डी का BJP पर हमला, महिला नेतृत्व को लेकर उठाए सवाल
‘यह हार राजनीति की नहीं, नीयत की है’, रेवंत रेड्डी का BJP पर हमला, महिला नेतृत्व को लेकर उठाए सवाल
Middle East Tensions: ईरान ने फिर से बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने का आरोप, ट्रंप को लेकर क्या कहा?
ईरान ने फिर से बंद किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, अमेरिका पर सीजफायर तोड़ने का आरोप
आजकल कहां हैं कच्चा बादाम वाले भुबन बड्याकर? जानिए किन हालातों में कर रहे जीवन बसर, वीडियो वायरल
आजकल कहां हैं कच्चा बादाम वाले भुबन बड्याकर? जानिए किन हालातों में कर रहे जीवन बसर, वीडियो वायरल
Weight Loss Tips: ग्रीन टी या ब्लैक कॉफी.. वेट लॉस के लिए क्या बेस्ट, यहां जानिए
Weight Loss Tips: ग्रीन टी या ब्लैक कॉफी.. वेट लॉस के लिए क्या बेस्ट, यहां जानिए
Embed widget