एक्सप्लोरर

IND vs ENG: इंग्लैंड में टी20 और वनडे सीरीज़ खेलेगी टीम इंडिया, ये रहा पूरा शेड्यूल

India vs England ODI Series: भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज़ और इतने ही मैचों की टी20 सीरीज़ खेलेगी.

India vs England ODI Series 2022 Schedule: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) अगले साल जुलाई में इंग्लैंड में सीमित ओवरों की सीरीज़ खेलेगी. इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने 2022 के घरेलू इंटरनेशनल कैलेंडर की घोषणा करते हुए यह जानकारी दी. 

भारतीय टीम अभी इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेल रही है, जिसका पांचवां और अंतिम टेस्ट 10 सितंबर से मैनचेस्टर में खेला जाना है. अन्य दौरों के विपरीत इस बार कोविड-19 महामारी के कारण दौरे के समय को देखते हुए इसे टेस्ट क्रिकेट और सीमित ओवरों की सीरीज़ में बांटा गया है. 

वनडे और टी20 सीरीज़ खेलेगी टीम इंडिया

इंग्लैंड की पुरुष टीम जुलाई में भारत के खिलाफ सीमित ओवरों की घरेलू सीरीज़ खेलेगी और फिर दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगी. ईसीबी की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार भारत दौरे की शुरुआत एक जुलाई को ओल्ड ट्रैफर्ड पर टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के साथ करेगा. वहीं दो अन्य टी20 मुकाबले ट्रेंटब्रिज (03 जुलाई) और एजियस बाउल (06 जुलाई) में खेले जाएंगे. 

इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज़ एजबास्टन (09 जुलाई), ओवल (12 जुलाई) और लार्ड्स (14 जुलाई) पर खेली जाएगी. जो रूट की टेस्ट टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज़ की शुरुआत दो जून को लार्ड्स पर करेगी जबकि अन्य दो टेस्ट ट्रेंटब्रिज (10-14 जून) और हैडिंग्ले (23-27 जून) में खेले जाएंगे. 

ईसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टॉम हैरिसन ने कहा, यह क्रिकेट का शानदार सत्र होगा और इस गर्मियों में मैदान पर दर्शकों की वापसी शानदार होगी. अगली गर्मियों में मुझे तीन शीर्ष स्तरीय पुरुष अंतरराष्ट्रीय टीमों के 2022 में दौरे की पुष्टि करने की खुशी है जिसकी शुरुआत विश्व टेस्ट चैंपियन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन टेस्ट की एलवी इंश्योरेंस सीरीज के साथ होगी. 

उन्होंने आगे कहा, हम भारतीय टीम के सीमित ओवरों की सीरीज़ के लिए लौटने को लेकर उत्साहित हैं, जिसके बाद हम तीन टेस्ट सहित तीन फॉर्मेट में दक्षिण अफ्रीका की मेजबानी करेंगे. 

भारत के 2022 में इंग्लैंड दौरे का कार्यक्रम इस प्रकार है- 

टी20 सीरीज़- 

पहला टी20: एक जुलाई, ओल्ड ट्रैफर्ड

दूसरा टी20: तीन जुलाई, ट्रेंट ब्रिज

तीसरा टी20: छह जुलाई, एजियस बाउल

वनडे सीरीज़-

पहला वनडे: 09 जुलाई, एजबास्टन

दूसरा वनडे: 12 जुलाई, ओवल 

तीसरा वनडे: 14 जुलाई, लार्ड्स. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वरुण चक्रवर्ती नहीं, कुलदीप यादव खेलेंगे फाइनल! प्लेइंग इलेवन पर ये नया अपडेट कर देगा हैरान
वरुण चक्रवर्ती नहीं, कुलदीप यादव खेलेंगे फाइनल! प्लेइंग इलेवन पर ये नया अपडेट कर देगा हैरान
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
'गौतम गंभीर ने...' फाइनल से पहले कप्तान सूर्यकुमार का बड़ा बयान, जो कहा सुनकर चौंक जाएंगे
'गौतम गंभीर ने...' फाइनल से पहले कप्तान सूर्यकुमार का बड़ा बयान, जो कहा सुनकर चौंक जाएंगे
दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड को 'चोकर्स' कहकर धमकाया, बोले- अगर भारत के खिलाफ फाइनल नहीं जीते तो...
दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ी ने न्यूजीलैंड को 'चोकर्स' कहकर धमकाया, फाइनल पर दिया बड़ा बयान

वीडियोज

Iran Israel War: महायुद्ध का 8वां दिन..घुटने पर आए Donald Trump? | Breaking | ABP News
Sansani: Middle East में बढ़ता तनाव | Crime News | Iran- Israerl
Chitra Tripathi: मिडिल ईस्ट में बढ़ा खतरा! ट्रंप का क्या है नया खेल ? | Iran Israel War | Trump
Iran Israel War News: तेहरान की ताबड़तोड़ स्ट्राइक जारी, अमेरिका का बारूद..ईरान पर भारी | War| Trump
Sandeep Chaudhary: वरिष्ठ पत्रकारों ने खोला राज, क्या अमेरिका ट्रंप के नीचे दब गया? | LPG Price Hike

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
वेनेजुएला और ईरान के बाद अब अमेरिका के निशाने पर कौन सा देश? ट्रंप ने दिया क्लीयर जवाब
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
केशव प्रसाद मौर्य की हेलीकॉप्टर खराबी पर अखिलेश यादव का बड़ा बयान- 'अब उन्हें नया वाला...'
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'परमिशन की जरूरत नहीं', ट्रंप के रूसी तेल खरीदने की 30 दिन की छूट पर आया भारत का रिएक्शन
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
'धुरंधर 2' के बाद 'हीर रांझा' में नजर आएंगी सारा अर्जुन? मुकेश छाबड़ा ने बताई सच्चाई
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
दिग्गज ने ICC पर लगाए पक्षपात के आरोप, बुरी तरह भड़का दिग्गज, जानें पूरा मामला
US Israel Iran War Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी, ट्रंप का हैरान करने वाला दावा
Live: खाड़ी देशों पर हमले के लिए राष्ट्रपति ने मांगी माफी, कुछ ही घंटों बाद ईरान ने फिर दी धमकी
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
क्या आप भी अपने एक्स को टेक्स्ट करने की सोच रहे हैं? जानिए एक्सपर्ट्स इसे क्यों बताते हैं आपकी सबसे बड़ी गलती
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
यूपीएससी 2025: 301वीं रैंक को लेकर खत्म हुआ कन्फ्यूजन, गाजीपुर की आकांक्षा सिंह के नाम हुई पुष्टि
Embed widget