विशाखापट्टनमःपहले टेस्ट में कुछ कामयाबी के बाद दूसरे टेस्ट में भारतीय टीम के लिए DRS का इस्तेमाल एक बार फिर नाकामी भरा रहा. पहली पारी में भारत के दो खिलाड़ियों ने आउट होने के बाद जहां DRS का इस्तेमाल नहीं किया वहीं इंग्लैंड की दूसरी पारी में लगातार दो ओवर में भारत ने DRS का गलत इस्तेमाल कर अपना कोटा खत्म कर लिया.
दूसरी पारी में पहले विकेट के लिए तरस रही भारतीय टीम को 46वें ओवर की पांचवीं गेंद पर रविन्द्र जडेजा की गेंद के सामने कप्तान एलिएस्टर कुक थे. जडेजा की गेंद पैड पर लगी और लेग बाय़ के लिए कुक दौरे इस बीच जडेजा ने जी तोड़ अपील की, लेकिन अंपायर धर्मसेना ने इसे नकार दिया. जडेजा ने कप्तान विराट कोहली को आश्व्सत किया कि गेंद पर विकेट पर हिट करती. ऑफ स्टंप के बाहर रफ में पड़ी गेंद कुक के लिए अंदर आई थी कुक भी ऑफ स्टंप से बाहर चले गए थे गेंद को खेलने लेकिन अंपयार कॉल को मानते हुए थर्ड अंपायर ने इसे नॉट आउट करार दिया. धर्मसेना एक और गलत फैसले से बच गए.
अगले ही ओवर में कुक एक बार फिर DRS के सहारे थे जब 47वें ओवर की चौथी गेंद पर अश्विन की गेंद पर जोरदार अपील की. फील्ड अंपायर ने नॉट आउट दिया लेकिन अश्विन ने कप्तान कोहली को DRS लेने के लिए मना लिया. भारतीय खिलाड़ी को डर इस बात की थी कि गेंद पहले बैट पर न लगी हो. रिप्ले में ये बात तो साफ हो गई की गेंद ने पहले पैड को ही छूआ था, रिप्ले देखने के बाद कप्तान कोहली काफी खुश दिखे लेकिन गेंद ऑउट साइड दि ऑफ स्टंप टप्पा खाया था और अंपायर कॉल को मान्यता देते हुए इसे भी नकार दिया गया. और इस तरह भारत ने दो ओवर में अपने दोनों DRS खत्म कर दिए.
हालांकि 51वें ओवर में भारत को पहली सपलता मिली. जब अश्विन की नीची गेंद हाशिब हमीद के पैड पर सीधे जा लगी और अंपायर ने अपनी उंगली उठा दी.