IND vs SA T20 Series: टी20 सीरीज के लिए भारत पहुंची अफ्रीकी टीम, 9 जून को पहला मुकाबला दिल्ली में
IND vs SA: 5 मैचों की टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम भारत पहुंच चुकी है. सीरीज का पहला मुकाबला 9 जून को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा.

South Africa tour of India 2022: इंडियन प्रीमियर लीग खत्म होने के बाद अब भारतीय टीम इंटरनेशनल मुकाबले खेलना शुरू करेगी. 9 जून से भारत और दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इसके लिए अफ्रीकी टीम नई दिल्ली (Delhi Airport) पहुंच चुकी है. इस सीरीज के लिए युवाओं को मौका और अनुभवी खिलाड़ियों को आराम दिया गया है. केएल राहुल के हाथों में टीम की कमान सौंपी गई है.
यह खास रिकॉर्ड बना सकती है
भारत दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज का पहला मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच में भारतीय टीम एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर सकती है. भारतीय टीम ने पिछले 12 टी20 मुकाबलों में जीत हासिल की है. टी20 में लगातार जीत के मामले में टीम इंडिया संयुक्त रूप से पहले स्थान पर है. इस मामले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान और रोमानिया की बराबरी की थी.
South African cricket team arrives at Delhi airport ahead of India vs South Africa T20 series starting from 9th June. pic.twitter.com/Qf7uDkSmQV
— ANI (@ANI) June 2, 2022
पिछले 12 मुकाबले जीते हैं
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में भारतीय टीम की नजर 13वीं जीत के साथ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने पर होगी. अगर ऐसा होता है तो भारतीय टीम लगातार 13 टी20 मैच जीतने वाली पहली टीम होगी. भारतीय क्रिकेट टीम ने पिछले 12 मैचों में अफगानिस्तान (1 मैच), स्कॉटलैंड (1 मैच), नामीबिया (1 मैच), न्यूजीलैंड (2 मैच), वेस्टइंडीज (3 मैच) और श्रीलंका (3 मैच) को हराया है.
Touchdown 🇮🇳#INDvSA #BePartOfIt pic.twitter.com/kT67xxubwN
— Cricket South Africa (@OfficialCSA) June 2, 2022
टी20 सीरीज का शेड्यूल
- पहला टी20: 9 जून, अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली
- दूसरा टी20: 12 जून, बाराबती स्टेडियम, कटक
- तीसरा टी20: 14 जून, वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम
- चौथा टी20: 17 जून, सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, राजकोट
- पांचवां टी20: 19 जून, एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु
Welcome to the #Proteas, Tristan Stubbs 🇿🇦💚#INDvSA #BePartOfIt pic.twitter.com/EJWx8agZKV
— Cricket South Africa (@OfficialCSA) June 1, 2022
टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम: केएल राहुल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (उपकप्तान एवं विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, वेंकटेश अय्यर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अवेश खान, अर्शदीप सिंह, उमरान मलिक.
टी20 सीरीज के लिए दक्षिण अफ्रीकी टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नॉर्टजे, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स, रॉस्सी वैन डेर डूसन और मार्को जेनसन.
ये भी पढ़ें...


















