IND vs SA Super-8 Highlights: 2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारत की पहली हार, सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका ने दी शिकस्त; 76 रनों से मारी बाजी

India vs South Africa Super-8 Full Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हरा दिया है. 2026 टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की यह पहली हार है.

मोहम्मद वाहिदLast Updated: 22 Feb 2026 10:42 PM

बैकग्राउंड

2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारत को पहली हार मिली है. लीग स्टेज में अजेय रहने वाली टीम इंडिया सुपर-8 के पहले मैच में 76 रनों से हार गई. दक्षिण...More

IND vs SA Super-8 Full Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से हराया

2026 टी20 वर्ल्ड कप में भारत को पहली हार मिली है. लीग स्टेज में अजेय रहने वाली टीम इंडिया सुपर-8 के पहले मैच में 76 रनों से हार गई. दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 7 विकेट पर 187 रन बनाए थे. जवाब में भारतीय टीम 18.5 ओवर में 111 रनों पर ढेर हो गई. टी20 इंटरनेशनल में रनों के लिहाज से भारत की यह दूसरी सबसे बड़ी हार है. दक्षिण अफ्रीका के लिए बैटिंग में डेविड मिलर (63 रन), डेवाल्ड ब्रेविस (45 रन) और ट्रस्टन स्टब्स (नाबाद 44 रन) ने कमाल किया. फिर गेंदबाजी में मार्को यानसेन (4 विकेट) और केशव महाराज (3 विकेट) ने कहर बरपाया.