IND vs ENG Semi Final Highlights: फाइनल में भारत, सांसें रोक देने वाला रहा सेमीफाइनल, इंग्लैंड के काम नहीं आया जैकब बेथेल का शतक

India vs England, 2nd Semi-Final Full Highlights: इंग्लैंड ने मैच में काफी फाइट की, लेकिन जसप्रीत बुमराह ने 16वें ओवर में 8 और 18वें ओवर में 6 रन देकर भारत की जीत लगभग पक्की कर दी थी.

मोहम्मद वाहिदLast Updated: 05 Mar 2026 10:52 PM

बैकग्राउंड

2026 टी20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल भारत और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है. आज के मैच की विजेता टीम 8 मार्च को फाइनल में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी. 2022...More

IND vs ENG Semi Final Full Highlights: सेमीफाइनल में 7 रनों से जीता भारत

भारत ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में इंग्लैंड को हरा दिया है. टीम इंडिया अब फाइनल में प्रवेश कर गई है. सेमीफाइनल में भारत ने पहले खेलने के बाद 20 ओवर में 7 विकेट पर 253 रन बनाए थे. जवाब में इंग्लैंड की टीम 246 रन ही बना सकी. भारत ने सेमीफाइनल मैच 7 रनों से जीता. इंग्लैंड के लिए जैकब बेथेल ने 48 गेंद में 105 रनों की पारी खेली, लेकिन वह इंग्लैंड को जीत नहीं दिला सके. इंग्लैंड ने मैच में काफी फाइट की, लेकिन जसप्रीत बुमराह ने 16वें ओवर में 8 और 18वें ओवर में 6 रन देकर भारत की जीत लगभग पक्की कर दी थी.