एक्सप्लोरर

पाकिस्तान पर भारत की जीत! जय शाह की शिकायत पर ICC का एक्शन, POK में चैंपियंस ट्रॉफी के टूर पर लगाई रोक

ICC Champions Trophy: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड POK (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) में चैंपियंस ट्रॉफी का टूर करना चाहता था, लेकिन जय शाह की शिकायत के बाद ICC ने इस पर रोक लगा दी है.

ICC stops Pakistan from conducting Champions Trophy tour in PoK: एक बार फिर भारत के सामने पाकिस्तान परास्त हुआ है. ताजा मामला 2025 चैंपियंस ट्रॉफी से जुड़ा है. दरअसल, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में चैंपियंस ट्रॉफी का टूर करना चाहता था, लेकिन जय शाह की शिकायत के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने इस पर रोक लगा दी है. 

चैंपियंस ट्रॉफी का मेजबान पाकिस्तान अपने देश में टूर्नामेंट की ट्रॉफी का टूर करने जा रहा था. पाक ने कई वेन्यू के नामों का एलान किया, जिसमें पीओके भी शामिल था. इस पर बीसीसीआई ने कड़ी आपत्ति दर्ज की. रिपोर्ट के मुताबिक, जय शाह ने आईसीसी से मामले की शिकायत की, जिसके बाद आईसीसी ने इस पर रोक लगा दी. 

पता चला है कि बीसीसीआई सचिव जय शाह ने शुक्रवार को आईसीसी के शीर्ष अधिकारियों से बात की और पाकिस्तान के इस कदम की निंदा की. इस घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गोपनीयता की शर्त पर न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया, बीसीसीआई सचिव ने आईसीसी को फोन किया और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के अंतर्गत आने वाले कई शहरों में ट्रॉफी का दौरा कराने के पीसीबी के कदम की कड़ी आलोचना की. उन्होंने आईसीसी से सख्त कार्रवाई करने का आग्रह किया है. जहां तक ​​इस्लामाबाद का सवाल है तो इसमें कोई मुद्दा नहीं है, लेकिन पाक अधिकृत कश्मीर में ट्रॉफी का दौरा नहीं हो सकता. 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ट्रॉफी का टूर आईसीसी के प्रचार अभियान का हिस्सा है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय संस्था और मेजबान देश के बीच चर्चा के अनुसार कई शहरों का टूर शामिल होता है. जब पिछले साल भारत में 2023 वनडे विश्व कप खेला गया तो उससे पहले भारत के कई शहरों में वर्ल्ड कप ट्रॉफी का टूर हुआ था. 

हालांकि पीसीबी ने सभी हितधारकों से बातचीत किए बिना अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पर घोषणा की कि ट्रॉफी को स्कार्दू, मरी और हुंजा ले जाया जाएगा जबकि ये क्षेत्र विवादित क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं. पीसीबी ने ट्वीट किया था, तैयार रहो, पाकिस्तान! आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 ट्रॉफी टूर 16 नवंबर को इस्लामाबाद में शुरू होगा, जिसमें स्कार्दू, मरी, हुंजा और मुजफ्फराबाद जैसे दर्शनीय पर्यटन स्थलों का भी दौरा किया जाएगा. 16 से 24 नवंबर तक 2017 में द ओवल में सरफराज अहमद द्वारा जीती ट्रॉफी की एक झलक देखें. 

जब आईसीसी बोर्ड के एक सदस्य से संपर्क किया गया तो उन्होंने पीटीआई को बताया, ट्रॉफी दौरे पर चर्चा अभी भी जारी है. मुझे नहीं पता कि पीसीबी ने इन चार शहरों के बारे में सभी को जानकारी दी थी या नहीं. लेकिन अगर नहीं तो यह निश्चित रूप से सही नहीं था. मुझे नहीं लगता कि आईसीसी पीसीबी को किसी विवादित क्षेत्र में ट्रॉफी ले जाने की अनुमति देगा. 

हालांकि, पीसीबी के एक सूत्र ने कहा कि ट्रॉफी दौरे की योजना आईसीसी से सलाह-मशविरा करके और उसकी मंजूरी से बनाई गई थी और यह पाकिस्तान बोर्ड का एकतरफा फैसला नहीं था. पीसीबी अधिकारी ने कहा, अगर उन्हें (बीसीसीआई को) कोई समस्या थी तो उन्हें ट्रॉफी दौरे की घोषणा करने से पहले पीसीबी को तुरंत सूचित करना चाहिए था. वैसे भी आईसीसी के मेजबान और वाणिज्यिक भागीदार के रूप में पीसीबी हमेशा की तरह उनके साथ सहयोग कर रहा है. पीसीबी आईसीसी के साथ चर्चा कर रहा है ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि ट्रॉफी दौरा सफल हो और पाकिस्तान में इसका उचित प्रचार हो. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के लिए सबसे ज्यादा T20 छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, अभिषेक 150 के करीब
भारत के लिए सबसे ज्यादा T20 छक्के लगाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज, अभिषेक 150 के करीब
क्यों भारत के खिलाफ खेलकर भी वेस्टइंडीज को नहीं मिलती फूटी कौड़ी?
क्यों भारत के खिलाफ खेलकर भी वेस्टइंडीज को नहीं मिलती फूटी कौड़ी?
यशस्वी जायसवाल टीम से बाहर, KKR के खिलाड़ी ने किया रिप्लेस; बदल गया स्क्वॉड
यशस्वी जायसवाल टीम से बाहर, KKR के खिलाड़ी ने किया रिप्लेस; बदल गया स्क्वॉड
बारिश में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का 5वां टी20? बेंगलुरु के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
बारिश में धुल जाएगा भारत-वेस्टइंडीज का 5वां टी20? बेंगलुरु के मौसम ने बढ़ाई टेंशन

वीडियोज

Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना, कहा- 'हड्डियां तोड़ सकते हैं लेकिन...'
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
'कुछ मोलभाव कर रहे हैं...' UP में INDIA अलायंस में आएंगे नए दल? अखिलेश ने दिए संकेत
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
'भगवान उनका भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Is Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे मल्हार ने तोड़ी चुप्पी
'भगवान भला करे', तनुश्री दत्ता के Evil Dead वाले बयान पर नाना पाटेकर के बेटे ने तोड़ी चुप्पी
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
टीम इंडिया से बाहर चल रही स्टार बल्लेबाज को मिला नया रोल, स्विट्जरलैंड ने बनाया एम्बेसडर
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कैसे अपना नाम दिखने से रोक सकते हैं आप? जानें आसान टिप्स
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
कोलकाता में लाल-पीली रंगी गईं सड़कें, इससे ड्राइविंग में कितनी होगी दिक्कत?
Embed widget