एक्सप्लोरर

U19 Asia Cup: सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 103 रनों से हराया, अब श्रीलंका से होगी खिताबी भिड़ंत

India U19 vs Bangladesh U19: भारत ने पहले खेलने के बाद 50 ओवर में आठ विकेट पर 243 रन बनाए थे. इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 140 रनों पर ढेर हो गई.

India U19 vs Bangladesh U19 2nd Semi Final: शारजाह में खेले गए 2021 अंडर 19 एशिया कप के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 103 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया. अब 31 दिसंबर को खिताबी मुकाबले में इंडिया ए का सामना श्रीलंका ए से होगा. 

गुरुवार को दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने पहले खेलने के बाद 50 ओवर में आठ विकेट पर 243 रन बनाए थे. इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 140 रनों पर ढेर हो गई. इस तरह इंडिया ए ने 103 रनों से शानदार जीत दर्ज की. 

Shaik Rasheed ने खेली मैच विनिंग पारी 

ओपनर बल्लेबाज़ Angkrish Raghuvanshi और Harnoor Singh के जल्द आउट होने के बाद तीन नंबर पर बल्लेबाज़ी करने आए Shaik Rasheed ने नाबाद 90 रनों की मैच विनिंग पारी खेली. इस दौरान उन्होंने तीन चौके और एक छक्का  लगाया. 

वहीं कप्तान Yash Dhull ने 26, Raj Bawa ने 23, Rajvardhan Hangargekar ने सात गेंदो में 16 और Vicky Ostwal ने 18 गेंदो में नाबाद 28 रनों की पारी खेली. बांग्लादेश के लिए कप्तान Rakibul Hasan ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए. 

डबल डिजिट स्कोर में नहीं पहुंचे छह बांग्लादेशी खिलाड़ी

इसके बाद भारत से मिले 244 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की शुरूआत अच्छी नहीं रही. Tahjibul Islam 13 गेंदो में सिर्फ 03 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. इसके बाद Prantik Nawrose Nabil भी सिर्फ 12 रन ही बना सके. वहीं Aich Mollah तो खाता भी नहीं खोल सके. 

Ariful Islam ने बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा 42 रन बनाए. लेकिन दूसरे छोर से किसी भी बल्लेबाज़ ने उनका साथ नहीं दिया. भारत की घातक गेंदबाजी के आगे बांग्लादेश के छह बल्लेबाज़ दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. 

इंडिया ए के लिए Rajvardhan Hangargekar, Ravi Kumar, Raj Bawa और Vicky Ostwal ने दो-दो विकेट चटकाए. वहीं Kaushal Tambe और Nishant Sindhu को एक-एक विकेट मिला.

IND vs SA: सेंचुरियन टेस्ट में भारतीय खिलाड़ियों ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, कोहली, पंत, शमी और बुमराह ने अपने नाम किए ये बड़े कीर्तिमान

IND vs SA 1st Test: भारत ने तोड़ा दक्षिण अफ्रीका का घमंड! सेंचुरियन में जीत दर्ज करने वाला पहला एशियाई देश बना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी ने छक्कों की फिफ्टी लगाकर रचा इतिहास, IPL में लिखा नया इतिहास; अब सिर्फ क्रिस गेल से पीछे
वैभव सूर्यवंशी ने छक्कों की फिफ्टी लगाकर रचा इतिहास, IPL में लिखा नया इतिहास; अब सिर्फ क्रिस गेल से पीछे
मोहम्मद शमी फिर हुए नजरअंदाज, अजीत अगरकर ने दिया बेतुका बयान, बोले- 'वो सिर्फ T20 के लिए...'
मोहम्मद शमी फिर हुए नजरअंदाज, अजीत अगरकर ने दिया बेतुका बयान, बोले- 'वो सिर्फ T20 के लिए...'
टीम इंडिया की उपकप्तानी से क्यों हटाए गए ऋषभ पंत? चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने किया खुलासा
टीम इंडिया की उपकप्तानी से क्यों हटाए गए ऋषभ पंत? चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर ने किया खुलासा
RR vs LSG: बुरी तरह पिटे राजस्थान के गेंदबाज, मिचेल मार्श लगातार दूसरी बार शतक से चूके; लखनऊ ने बनाए 221 रन
बुरी तरह पिटे राजस्थान के गेंदबाज, मिचेल मार्श लगातार दूसरी बार शतक से चूके; लखनऊ ने बनाए 221 रन

वीडियोज

Sandeep Chaudhary | Petrol-Diesel Price Hike: महंगाई की मार... क्या राम जी करेंगे बेड़ापार?
Bharat Ki Baat : श्री राम-हनुमान के सहारे Rahul - Akhilesh ? | CM Yogi | BJP | Sapa | UP Election
Janhit | Twisha Sharma Case | Chitra Tripathi: ट्विशा शर्मा केस के 4 बड़े ट्विस्ट !
Crime News : अपहरण के बाद मर्डर का डरावना खेल! | Sansani
Samay Raina के शो से सामने आई तस्वीर, पैनल में दिखीं आलिया भट्ट और शरवरी

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RBI का बड़ा एक्शन, इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, ग्राहकों के जमा पैसों का क्या होगा?
RBI का बड़ा एक्शन, इस बैंक का लाइसेंस किया रद्द, ग्राहकों के जमा पैसों का क्या होगा?
फाल्टा उपचुनाव: TMC उम्मीदवार जहांगीर खान के लड़ने से इनकार पर सपा ने कहा, 'अब तो...'
फाल्टा उपचुनाव: TMC उम्मीदवार जहांगीर खान के लड़ने से इनकार पर सपा ने कहा, 'अब तो...'
वैभव सूर्यवंशी ने छक्कों की फिफ्टी लगाकर रचा इतिहास, IPL में लिखा नया इतिहास; अब सिर्फ क्रिस गेल से पीछे
वैभव सूर्यवंशी ने छक्कों की फिफ्टी लगाकर रचा इतिहास, IPL में लिखा नया इतिहास; अब सिर्फ क्रिस गेल से पीछे
अभी और झुलसाएगी गर्मी! हफ्ते के आखिर तक इन जगहों पर होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का जानें पूर्वानुमान
अभी और झुलसाएगी गर्मी! हफ्ते के आखिर तक इन जगहों पर होगी झमाझम बारिश, मौसम विभाग का जानें पूर्वानुमान
रिया चक्रवर्ती और पारुल गुलाटी ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक, बोलीं- खुद को मिस कर रहे
रिया चक्रवर्ती और पारुल गुलाटी ने लिया सोशल मीडिया से ब्रेक, बोलीं- खुद को मिस कर रहे
रहमान गली बनी राम गली, क्यों लाहौर की गलियों के नाम बदल रहा पाकिस्तान?
रहमान गली बनी राम गली, क्यों लाहौर की गलियों के नाम बदल रहा पाकिस्तान?
इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान की सैलरी होती है कितनी, प्लेइंग-11 से कितना ज्यादा मिलता है पैसा?
इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान की सैलरी होती है कितनी, प्लेइंग-11 से कितना ज्यादा मिलता है पैसा?
Hezbollah Drones: किस तकनीक से ड्रोन बना रहा हिज्बुल्लाह, जिसे ट्रैक करने में नाकाम हो रहा इजरायल?
किस तकनीक से ड्रोन बना रहा हिज्बुल्लाह, जिसे ट्रैक करने में नाकाम हो रहा इजरायल?
Embed widget