India T20I, ODI टीम श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए: धवन, बुमराह की वापसी, रोहित और शमी को आराम
ABP News Bureau | 24 Dec 2019 01:47 PM (IST)
टीम इंडिया पहले श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के साथ घर पर ही तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. यहां श्रीलंका के खिलाफ रोहित शर्मा को आराम दिया गया है तो वहीं टीम में बुमराह और धवन की वापसी हो रही है.
बीसीसीआई ने सोमवार को श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए लिमिटेड ओवर के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है. भारतीय टीम के लीडिंग तेज गेंदबाज जमसप्रीत बुमराह की वापसी हो रही है. वो पिछले तीन महीनों से चोट के कारण मैदान से बाहर थे. बुमराह की पीठ के फ्रैक्चर हो गया था लेकिन हाल ही में उन्होंने विशाखापट्टनम वनडे से पहले नेट्स में गेंदबाजी की. ओपनर शिखर धवन भी घुटने की चोट की वजह से टीम से बाहर चल रहे थे. लेकिन अब उनकी भी टीम में वापसी हो चुकी है. चेयरमैन एमएसके प्रसाद ने मीटिंग के बाद इस बात की घोषणा की. ऐसे में अब रोहित शर्मा को श्रीलंका सीरीज के लिए टीम से आराम दिया गया है. रोहित शर्मा लगातार बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए तीन वनडे मैचों की सीरीज में 258 रन बनाए थे लेकिन अब श्रीलंका सीरीज के लिए उन्हें आराम दिया गया है. इस बीच भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज के लिए आराम दिया गया है. वेस्टइंडीज से सीरीज खत्म कर अब टीम इंजिया श्रीलंका के साथ टी20 सीरीज खेलेगी जिसकी शुरूआत 5 जनवरी से हो रही है. दूसरा और तीसरा टी20 7 और 10 जनवरी को खेला जाएगा. वहीं इसके बाद टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के साथ घर पर ही तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी. पहला वनडे मुकाबला 14 जनवरी को मुंबई में खेला जाएगा तो वहीं बाकी के बचे दो वनडे मैच 17 जनवरी और 19 जनवरी को खेले जाएंगे. श्रीलंका के खिलाफ टी20 के लिए भारतीय टीम- विराट कोहली (कप्तान) शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर, मनीष पांडे, वाशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे के लिए भारतीय टीम- विराट कोहली (कप्तान) शिखर धवन, रोहित शर्मा, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, नवदीप सैनी, शार्दुल ठाकुर, मनीष पांडे, केदार जाधव.