एक्सप्लोरर

IND vs SL: गौतम गंभीर ने मेरे लिए..., कौन है टीम इंडिया के नए कोच का खासम-खास? दे डाला ये अहम बयान

India Squad for Sri Lanka Tour 2024: टीम इंडिया के श्रीलंका दौरे पर वनडे सीरीज में KKR के एक खिलाड़ी को डेब्यू का अवसर मिला है. इस प्लेयर ने गंभीर को लेकर बहुत बड़ा बयान दे डाला है.

India Squad for Sri Lanka Tour 2024: गौतम गंभीर (Gautam Gambhir Head Coach) के हेड कोच बनते ही टीम इंडिया में हलचल शुरू हो गई है. श्रीलंका दौरे पर वनडे टीम की कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे होंगे, लेकिन टी20 टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav Captain) के हाथों में सौंपे जाने से बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. बता दें कि वनडे टीम में आईपीएल (IPL) में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए खेलने वाले हर्षित राणा को भी डेब्यू का अवसर मिला है. उन्होंने टीम इंडिया की बदली हुई मानसिकता को लेकर बहुत बड़ा बयान दिया है.

अब एक मीडिया इंटरव्यू में हर्षित ने बताया है कि उनकी सफलता में उनके पिता, पर्सनल कोच अमित भंडारी के अलावा गौतम गंभीर ने भी बहुत महत्वपूर्ण योगदान दिया है. उन्होंने कहा - क्रिकेट में अपने इस शानदार सफर के लिए मैं हमेशा 3 लोगों का ऋणी रहूंगा. पहले मेरे पिता, उनके बाद पर्सनल कोच अमित भंडारी और सबसे ऊपर गौतम गंभीर. यदि क्रिकेट खेलने के प्रति मेरी मानसिकता बदली है तो इसमें गौतम भाई का बहुत बड़ा हाथ है. KKR के ड्रेसिंग रूम में उनकी मौजूदगी से मेरा क्रिकेट के रवैया बहुत बदला है."

मुझे तुझपे भरोसा है...

गौतम गंभीर ने हर्षित राणा पर खूब भरोसा भी दिखाया है. हर्षित ने अपनी बात जारी रखते हुए बताया, "टॉप लेवल की क्रिकेट खेलने के लिए आपको कौशल चाहिए होता है, लेकिन स्किल से अधिक आपको दबाव झेलना आना चाहिए. गौतम भाई मुझसे हमेशा कहते, 'मेरे को तेरे पे भरोसा है. तू मैच जिता के आएगा."

टी20 टीम में नहीं हैं हर्षित

हर्षित राणा को फिलहाल केवल वनडे सीरीज में मौका मिला है. हालांकि बल्लेबाजी में रोहित शर्मा और विराट कोहली के अलावा केएल राहुल की भी वापसी हुई है, लेकिन बॉलिंग में जसप्रीत बुमराह मौजूद नहीं हैं. ऐसे में उम्मीद है कि हर्षित को कम से कम एक मैच खेलने का मौका जरूर मिल सकता है. हर्षित के अलावा श्रीलंकाई दौरे पर रियान पराग भी एकदिवसीय क्रिकेट में अपना डेब्यू कर रहे होंगे.

यह भी पढ़ें:

HARDIK PANDYA: मुंबई के क्लब की वो मुलाकात, पहली नजर में हो गया था प्यार; 6 साल बाद तलाक से हार्दिक की जिंदगी तार तार

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अफगानिस्तान पर टीम इंडिया का फुल कंट्रोल, मानव सुथार ने डेब्यू पर बरपाया कहर; पढ़ें दूसरे दिन क्या-क्या हुआ
अफगानिस्तान पर टीम इंडिया का फुल कंट्रोल, मानव सुथार ने डेब्यू पर बरपाया कहर; पढ़ें दूसरे दिन क्या-क्या हुआ
IND vs AFG Test Day 2 Live Score: दूसरे दिन का खेल खत्म, अफगानिस्तान की आधी टीम लौटी पवेलियन; मानव सुथार ने झटके 3 विकेट
LIVE: दूसरे दिन का खेल खत्म, अफगानिस्तान की आधी टीम लौटी पवेलियन; मानव सुथार ने झटके 3 विकेट
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
भारतीय क्रिकेटर एक टेस्ट मैच खेलने का कितना पैसा कमाते हैं? रकम होश उड़ा देगी
भारतीय क्रिकेटर एक टेस्ट मैच खेलने का कितना पैसा कमाते हैं? रकम होश उड़ा देगी

वीडियोज

बॉलीवुड न्यूज़: जाह्नवी कपूर की कथित प्राइवेट चैट सोशल मीडिया पर वायरल
Spoiler Alert:😱Vaishnavi-Parth के रिश्ते में Reyansh का जहर, गलतफहमियां बढ़ाने की रची साजिश #sbs
Bengal Latest News: पुलिस से बचने के लिए TMC कार्यकर्ता का अनोखा जुगाड़ फेल! | Breaking
Mumbai Music Concert Case: कॉन्सर्ट वाली जगह की तस्वीरें देख आपको लग जाएगा झटका | Goregaon
Big Breaking | Khan Sir Controversy: खान सर के कोचिंग सील को लेकर आया बड़ा अपडेट! |Patna Coaching

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CBSE-OSM में गड़बड़ी को उजागर करने वाले 18 वर्षीय छात्र सार्थक की LoP राहुल गांधी ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
CBSE-OSM में गड़बड़ी को उजागर करने वाले छात्र सार्थक की राहुल गांधी ने की तारीफ, जानें क्या कहा?
मेरठ: कॉकरोच जनता पार्टी के बाद 'चींटी जनता पार्टी', BJP के इस पूर्व नेता ने किया गठन
मेरठ: कॉकरोच जनता पार्टी के बाद 'चींटी जनता पार्टी', BJP के इस पूर्व नेता ने किया गठन
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
अफगानिस्तान को हराया तो भी WTC में नहीं मिलेगा टीम इंडिया को फायदा? वजह हैरान करने वाली
कौन हैं प्रिया बापट? जिन्होंने को-एक्टर पर लगाया बार-बार किसिंग का आरोप, 'मुन्नाभाई MBBS' में कर चुकीं काम
कौन हैं प्रिया बापट? जिन्होंने को-एक्टर पर लगाया बार-बार किसिंग का आरोप
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर आया BJP अध्यक्ष नितिन नवीन का पहला रिएक्शन, कहा- 'विदेश में बैठे...'
'हिटलर से प्रेरित होकर...', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का HYDRAA को लेकर विवादित बयान, भड़की बीजेपी
'हिटलर से प्रेरित होकर...', तेलंगाना CM रेवंत रेड्डी का HYDRAA को लेकर विवादित बयान, भड़की बीजेपी
How To Clean A Tea Strainer: चाय छानते-छानते बंद हो गए हैं छलनी के छेद, ऐसे करें एकदम नई जैसी
चाय छानते-छानते बंद हो गए हैं छलनी के छेद, ऐसे करें एकदम नई जैसी
घर का इनवर्टर या कार का AC? बिजली कटौती में कौन पड़ेगा सस्ता, समझिए पूरा गणित
घर का इनवर्टर या कार का AC? बिजली कटौती में कौन पड़ेगा सस्ता, समझिए पूरा गणित
Embed widget