एक्सप्लोरर

IND vs AUS: 'गाबा का घमंड' तोड़ने निकली टीम इंडिया, जीत के लिए बनाने होंगे 275 रन

IND vs AUS 3rd Test: भारत को गाबा टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने 275 रनों का लक्ष्य मिला है. ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी 89 रन बनाकर घोषित कर दी.

IND vs AUS 3rd Test Target: गाबा टेस्ट में भारत को जीत के लिए 275 रनों का लक्ष्य मिला है. ऑस्ट्रेलिया ने अपनी दूसरी पारी को 89 रन पर घोषित कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 185 रनों की बढ़त बनाई थी, इसलिए अब टीम इंडिया को जीत के लिए 275 रन बनाने होंगे. भारत के लिए दूसरी पारी में जसप्रीत बुमराह ने 3, वहीं मोहम्मद सिराज और आकाशदीप ने दो-दो विकेट झटके. पांचवें दिन की शुरुआत में भारतीय टीम अपने स्कोर में केवल 8 रन ही जोड़ सकी, जिससे टीम इंडिया की पहली पारी 260 रनों पर समाप्त हुई.

पांचवें दिन ऑस्ट्रेलिया ने 185 रनों की बढ़त के साथ अपनी दूसरी पारी की शुरुआत की. जसप्रीत बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया को शुरुआती झटके दिए. उस्मान ख्वाजा ने 8 रन और मार्नस लबुशेन मात्र 1 रन बनाकर आउट हो गए. बुमराह के बाद आकाशदीप ने भी हवा में लहराती गेंदों से कंगारू बल्लेबाजों को परेशान किया. इस बीच उन्होंने नाथन मैकस्वीनी और मिचेल मार्श का विकेट लिया. कुछ देर बाद ही मोहम्मद सिराज ने भी बहती गंगा में हाथ धोए क्योंकि उन्होंने पहले स्टीव स्मिथ और फिर ट्रेविस हेड को 17 के स्कोर पर चलता किया.

टीम इंडिया फिर गाबा में रचेगी इतिहास

भारत और ऑस्ट्रेलिया जब गाबा मैदान में आखिरी बार आमने-सामने आए थे तब टीम इंडिया ने 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज कर इतिहास रचा था. ऋषभ पंत की वह 89 रन की पारी आज भी भारतीय क्रिकेट फैंस के दिलों में ताजा होगी. उस समय 28 साल के बाद ऑस्ट्रेलिया को गाबा मैदान में किसी टीम ने शिकस्त दी थी. अब भारतीय टीम के सामने 275 रनों का लक्ष्य है. इस टारगेट को प्राप्त किया जा सकता है, लेकिन चौथी पारी में यहां बैटिंग करना आसान नहीं होगा.

बताते चलें कि बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अभी भारत और ऑस्ट्रेलिया एक-एक से बराबर हैं. यदि गाबा टेस्ट बारिश के चलते ड्रॉ पर छूटता है तो वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल में दोनों टीमों को 4-4 अंक मिलेंगे. इससे फाइनल की रेस और भी अधिक रोमांचक बन जाएगी.

यह भी पढ़ें:

Watch: आकाशदीप को मांगनी पड़ी माफी, ट्रेविस हेड के साथ घटना का वीडियो वायरल

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

WWE रेसलर जसप्रीत बुमराह का फैन, कुछ इस तरह दिखाया सपोर्ट; शेयर किया वीडियो
WWE रेसलर जसप्रीत बुमराह का फैन, कुछ इस तरह दिखाया सपोर्ट; शेयर किया वीडियो
CSK Playoff Qualification Scenarios: अब प्लेऑफ में कैसे पहुंच सकती है चेन्नई सुपर किंग्स, जानिए CSK के सभी समीकरण
अब प्लेऑफ में कैसे पहुंच सकती है चेन्नई सुपर किंग्स, जानिए CSK के सभी समीकरण
CSK Vs SRH IPL 2026: 'ईशान-क्लासेन की साझेदारी टर्निंग प्वाइंट रही, पिच बल्लेबाजी के लिए...', पैट कमिंस का बयान वायरल
'ईशान-क्लासेन की साझेदारी टर्निंग प्वाइंट रही, पिच बल्लेबाजी के लिए...', पैट कमिंस का बयान वायरल
CSK Vs SRH IPL 2026: 'मुझे टीम पर गर्व है...', CSK की हार पर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का इमोशनल बयान वायरल
'मुझे टीम पर गर्व है...', CSK की हार पर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ का इमोशनल बयान वायरल

वीडियोज

ट्रंप के बयान से दुनिया में भौचाल!
यहां जानिए पेट्रोल-डीजल के नए दाम
फिर बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत! जानिए अब आपके बजट पर कितना पड़ेगा असर?
CBSE OSM Controversy | Sandeep Chaudhary: CBSE के OSM पैटर्न का सटीक विश्लेषण! | NEET Paper Leak
'ऐसी सोच शर्मनाक है', कान्स में आलिया को ट्रोल करने वालों की अमीषा पटेल ने लगाई क्लास

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार लेने जा रही मंदिरों का सोना ? सोशल मीडिया पर वायरल दावे से हड़कंप, सामने आया इसका सच
सरकार लेने जा रही मंदिरों का सोना ? सोशल मीडिया पर वायरल दावे से हड़कंप, सामने आया इसका सच
सपा-BJP के बीच फंसी रायबरेली की इन 3 सीटों पर राहुल गांधी का फोकस, क्या 2027 में बदलेंगे हालात?
सपा-BJP के बीच फंसी रायबरेली की इन 3 सीटों पर राहुल गांधी का फोकस, क्या 2027 में बदलेंगे हालात?
बंगाल में नमाज बैन पर खुलकर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, कहा- 'मैं AC में बैठकर तमाशा नहीं देखूंगा'
बंगाल में नमाज बैन पर खुलकर बोले CM शुभेंदु अधिकारी, कहा- 'मैं AC में बैठकर तमाशा नहीं देखूंगा'
‘अच्छा हुआ मैं रिटायर हो गया…’ वैभव सूर्यवंशी के जोश को देख किस पूर्व क्रिकेटर ने ऐसा कहा
‘अच्छा हुआ मैं रिटायर हो गया…’ वैभव सूर्यवंशी के जोश को देख किस पूर्व क्रिकेटर ने ऐसा कहा
सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा सांप, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम
सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसा सांप, मची अफरा-तफरी, मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम
Video: जिम कॉर्बेट में हथिनी ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, जंगल में दिखा दुर्लभ नजारा- वीडियो वायरल
जिम कॉर्बेट में हथिनी ने दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, जंगल में दिखा दुर्लभ नजारा- वीडियो वायरल
Weak Immunity: खांसी, जुकाम, खराश और थकान? मौसम का बदलाव नहीं, शरीर में है ये कमी, पढ़ें डॉक्टर की चेतावनी
खांसी, जुकाम, खराश और थकान? मौसम का बदलाव नहीं, शरीर में है ये कमी, पढ़ें डॉक्टर की चेतावनी
'मैं पाकिस्तान को नहीं जानती' चीन आई पाकिस्तानी हसीनाओं की छोटी सी बच्ची ने की बेइज्जती, वीडियो वायरल
'मैं पाकिस्तान को नहीं जानती' चीन आई पाकिस्तानी हसीनाओं की छोटी सी बच्ची ने की बेइज्जती, वीडियो वायरल
Embed widget