एक्सप्लोरर

IND vs AFG: एशिया कप में अफगानिस्तान ने भारत को हराया, कर डाला बहुत बड़ा उलटफेर

IND vs AFG Semifinal: इमर्जिंग टीम्स एशिया कप 2024 के सेमीफाइनल में भारत को अफगानिस्तान के हाथों 20 रन से करारी शिकस्त मिली है.

India vs Afghanistan Semifinal Emerging Teams Asia Cup 2024: भारत को अफगानिस्तान ने 20 रनों से हराकर इमर्जिंग टीम्स एशिया कप से बाहर कर दिया है. इस सेमीफाइनल मुकाबले में अफगानिस्तान ने पहले खेलते हुए 206 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, लेकिन जवाब में भारतीय टीम निर्धारित 20 ओवरों में 186 रन ही बना पाई. रमनदीप सिंह ने अंतिम ओवरों में बड़े-बड़े शॉट लगाते हुए 64 रनों की तूफानी पारी खेली, लेकिन टीम को जीत तक नहीं ले जा सके.

मैच में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी थी. अफगानिस्तान को शानदार शुरुआत मिली क्योंकि जुबैद अकबरी और सेदिकुल्लाह अटल के बीच 137 रनों की सलामी साझेदारी हुई. अकबरी ने 64 रन, वहीं अटल ने 83 रन की ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए टीम इंडिया को बैकफुट पर भेज दिया था. बाकी कसर करीम जन्नत ने पूरी कर दी, जिन्होंने आखिरी ओवरों में आकर 20 गेंद में 41 रन की तूफानी पारी खेलकर अफगानिस्तान का स्कोर 200 पार पहुंचाने में अहम योगदान दिया.

फिसड्डी साबित हुई टीम इंडिया

207 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही क्योंकि अभिषेक शर्मा महज 7 रन बनाकर आउट हो गए. अभी भारत अभिषेक के विकेट से उबरा भी नहीं था तभी प्रभसिमरन सिंह 19 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए. वहीं कप्तान तिलक वर्मा का विकेट गिरने से भारत के तीन विकेट महज 48 रन पर गिर चुके थे. आयुष बदोनी और निहाल वाढ़ेरा ने कुछ देर पारी को संभाला, लेकिन एक बार विकेट गिरने का सिलसिला शुरू हुआ तो बल्लेबाज आते-जाते रहे. बदोनी ने 31 रन और वाढ़ेरा ने 20 रन बनाए.

रमनदीप सिंह की मेहनत गई बेकार

आलम यह था कि आखिरी 5 ओवरों में भारत को जीत के लिए 85 रन बनाने थे, लेकिन ऐसे में रमनदीप सिंह उम्मीद की किरण बनकर क्रीज पर डटे हुए थे. रमनदीप ने यहां से चौके-छक्कों की बरसात करनी शुरू की और 26 गेंद में अपनी फिफ्टी पूरी की. वो आखिरी ओवर की आखिरी गेंद तक लड़ते रहे, लेकिन उनकी 34 गेंद में 64 रन की पारी भारत को जीत दिलाने में असफल रही.

यह भी पढ़ें:

Team India: दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज के लिए टीम का एलान, रमनदीप, विजयकुमार और यशदयाल को मिला मौका

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान सूर्या ने प्लेइंग 11 पर दिया बड़ा अपडेट 
4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान प्लेइंग 11 पर दिया अपडेट 
मिचेल सैंटनर के भड़काऊ बयान पर आई सूर्यकुमार यादव की प्रतिक्रिया, भारतीय कप्तान ने दिया करार जवाब
मिचेल सैंटनर के भड़काऊ बयान पर आई सूर्यकुमार यादव की प्रतिक्रिया, भारतीय कप्तान ने दिया करार जवाब
IND vs NZ Final Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड का टी20 वर्ल्ड कप फाइनल कब, कहां और कैसे 'फ्री' में देखें लाइव? जानिए 
भारत-न्यूजीलैंड का टी20 वर्ल्ड कप फाइनल कब, कहां और कैसे 'फ्री' में देखें लाइव? जानिए 
पर्थ टेस्ट में 'शर्मनाक' हार के करीब टीम इंडिया, दूसरे दिन भारतीय बैटिंग का हुआ बुरा हाल, पढ़ें डे रिपोर्ट
पर्थ टेस्ट में 'शर्मनाक' हार के करीब टीम इंडिया, दूसरे दिन भारतीय बैटिंग का हुआ बुरा हाल

वीडियोज

Jab Khuli Kitaab Review: पंकज कपूर और डिंपल कपाड़िया | एक खूबसूरत और परिपक्व प्रेम कहानी
Dhurandhar 2 Trailer : Ranveer Singh और Sanjay Dutt का जबरदस्त धमाका
Iran Israel War: ईरान की मिसाइल फैक्ट्री को कर देंगे बर्बाद- बेसेंट | Trump | Netanyahu | Tehran
Bollywood news: धुरंधर की एंट्री, एक शक्तिशाली किरदार की वापसी जो पूरी बाजी पलटने का दम रखता है (07-03-2026)
Jagadhatri: 😮Shivay की खुशियों को लगी नजर! पिता का आशीर्वाद मिला पर Gunjan की जान पर बनी #sbs

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War Live: 'मिडिल ईस्ट देशों पर हमला नहीं करेंगे', ईरान ने किया ऐलान तो डोनाल्ड ट्रंप ने कसा तंज
Live: 'मिडिल ईस्ट देशों पर हमला नहीं करेंगे', ईरान ने किया ऐलान तो डोनाल्ड ट्रंप ने कसा तंज
रवींद्र सिंह भाटी की मुस्लिम वोटर्स को चुनौती, बोले- 'वोट नहीं दिया', राजस्थान में सियासी बवाल
रवींद्र सिंह भाटी की मुस्लिम वोटर्स को चुनौती, बोले- 'वोट नहीं दिया', राजस्थान में सियासी बवाल
3000 रुपये पेंशन, 50 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस... केरल में चुनाव से पहले राहुल गांधी ने किया 5 गारंटी का ऐलान
3000 रुपये पेंशन, 50 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस... केरल में चुनाव से पहले राहुल गांधी की 5 बड़ी गारंटी
4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान सूर्या ने प्लेइंग 11 पर दिया बड़ा अपडेट 
4 ओवर में 64 रन लुटाने वाले वरुण चक्रवर्ती की होगी छुट्टी? कप्तान प्लेइंग 11 पर दिया अपडेट 
'जवान' के बाद फिर से बॉलीवुड में धमाका करने को तैयार हैं नयनतारा? नए प्रोजेक्ट को लेकर सामने आई बड़ी अपडेट
'जवान' के बाद फिर से बॉलीवुड में धमाका करने को तैयार हैं नयनतारा? सामने आई बड़ी अपडेट
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप, फिर दी ये धमकी
'बुरी तरह हारे ईरान ने किया आत्मसमर्पण', पेजेशकियान के खाड़ी देशों से Sorry बोलने पर बोले ट्रंप
मात्र 10 हजार रुपये में घूम सकते है भारत में इतनी जगह, बना लीजिए लिस्ट
मात्र 10 हजार रुपये में घूम सकते है भारत में इतनी जगह, बना लीजिए लिस्ट
गर्मी शुरू होते ही फ्रिज में कर लीजिए ये सेटिंग, बढ़ जाएगी कूलिंग
गर्मी शुरू होते ही फ्रिज में कर लीजिए ये सेटिंग, बढ़ जाएगी कूलिंग
Embed widget