एक्सप्लोरर

भारत से पहले भी 2 देश के बल्लेबाज T20I की एक पारी में लगा चुके हैं दो शतक, संजू सैमसन और तिलक वर्मा पहले नहीं

IND vs SA: संजू सैमसन और तिलक वर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे टी20 मैच में शतकीय पारी खेली. दोनों शतक लगाकर नाबाद लौटे. भारत ने मैच 135 रनों से जीता.

Sanju Samson Tilak Varma Century Record: भारत ने चौथे टी20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को 135 रनों से रौंदकर चार टी20 मैचों की सीरीज को 3-1 से जीत लिया है. संजू सैमसन और तिलक वर्मा भारतीय टीम की जीत में सबसे बड़े हीरो रहे. एक तरफ सैमसन ने 109 रन बनाए, दूसरी ओर तिलक वर्मा ने नंबर-3 पर बैटिंग का फिर से फायदा उठाकर शतक ठोकते हुए नाबाद 120 रनों की पारी खेली. अब भारत क्रिकेट इतिहास में ऐसा तीसरा दूसरा देश बन गया है, जिसके दो बल्लेबाजों ने किसी टी20 मैच की एक पारी में शतक लगाया हो.

जोहानिसबर्ग के मैदान पर टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरी थी और आते ही बल्लेबाजों ने अपने इरादे स्पष्ट कर दिए. भारतीय टीम 10 ओवरों में 129 रन बना चुकी थी और अगले पांच ओवर समाप्त होने से पहले ही स्कोरबोर्ड पर 200 से अधिक रन लग चुके थे. तिलक वर्मा और संजू सैमसन ने शतक लगाकर भारतीय टीम का स्कोर 283 रन तक पहुंचाया, जो टी20 क्रिकेट इतिहास में किसी टीम द्वारा बनाया गया पांचवां सर्वोच्च स्कोर भी है.

पहले भी लगे हैं एक पारी में दो शतक

भारत, ICC के फुल-टाइम मेंबर्स में ऐसा पहला देश बन गया है जिसके दो खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल टी20 मैच में सेंचुरी लगाई है. मगर दो एसोसिएट देश पहले ही यह कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं. दरअसल इसी साल जापान के दो खिलाड़ियों ने चीन के खिलाफ टी20 मैच में शतक लगाया था. उसके अलावा चेक रिपब्लिक की ओर से दो बल्लेबाजों ने साल 2022 में बुल्गारिया के खिलाफ मैच में शतकीय पारी खेल थी.

टी20 क्रिकेट के सभी प्रारूपों को मिलाकर देखा जाए तो यह सातवां मौका है जब किसी टी20 मैच की एक पारी में दो बल्लेबाजों ने सेंचुरी लगाई है. सैमसन और तिलक के बीच नाबाद 210 रनों की पार्टनरशिप हुई. इसी के साथ उन्होंने इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट में दूसरे विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया है. दोनों ने मिलकर इस पारी में 15 चौके और 19 छक्के लगाए.

यह भी पढ़ें:

Mohammed Shami: ड्राइविंग लाइसेंस से पकड़ा गया मोहम्मद शमी का सच? उम्र में धोखाधड़ी के संगीन आरोप

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

28 अक्तूबर को होगी नीलामी, वेन्यू का भी हो गया एलान
28 अक्तूबर को होगी नीलामी, वेन्यू का भी हो गया एलान
टीम इंडिया का स्टार स्पिनर एशियन गेम्स से बाहर, BCCI ने तैयार किया रिप्लेसमेंट
टीम इंडिया का स्टार स्पिनर एशियन गेम्स से बाहर, BCCI ने तैयार किया रिप्लेसमेंट
ICC की वनडे रैंकिंग में टॉप पर शुभमन गिल, जानें विराट-रोहित का नंबर
ICC की वनडे रैंकिंग में टॉप पर शुभमन गिल, जानें विराट-रोहित का नंबर
ICC की ताजा रैंकिंग में अभिषेक ने मारी छलांग, गेंदबाजों में नंबर-1 चक्रवर्ती
ICC की ताजा रैंकिंग में अभिषेक ने मारी छलांग, गेंदबाजों में नंबर-1 चक्रवर्ती

वीडियोज

Rajasthan के Tonk में भयंकर हादसा..कार की हालत देख होश उड़ जाएंगे!। Viral News
Chitra Tripathi: UPI के नए नियम से ग्राहक से दुकानदार तक क्या बदलेगा? | Digital Payment New Rules
Bharat Ki Baat : आपकी UPI पेमेंट पर क्या चार्ज लगेगा? | Online Payments | UPI Transaction Charge
UP में UCC का एलान.. पक्ष- विपक्ष में आर-पार, 2027 पर सीधा असर !। UP Election 2027
Sandeep Chaudhary: UPI के नए नियम से क्या बदलेगा? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | UPI Payments Charge

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोने की खदान ढही, 60 लोगों की मौत, कई लापता
सोने की खदान ढही, 60 लोगों की मौत, कई लापता
फेसबुक, इंस्टा, X का बदलेगा डिजाइन? हाईकोर्ट ने केंद्र को दिया नोटिस
फेसबुक, इंस्टा, X का बदलेगा डिजाइन? हाईकोर्ट ने केंद्र को दिया नोटिस
श्रीदेवी की संपत्ति को लेकर विवाद, SC ने मध्यस्थता से समाधान का दिया सुझाव
श्रीदेवी की संपत्ति को लेकर विवाद, SC ने मध्यस्थता से समाधान का दिया सुझाव
ICC की वनडे रैंकिंग में टॉप पर शुभमन गिल, जानें विराट-रोहित का नंबर
ICC की वनडे रैंकिंग में टॉप पर शुभमन गिल, जानें विराट-रोहित का नंबर
अब इस राज्य में टैक्स फ्री हुई 'हनुमान अंश', बॉक्स ऑफिस पर 230 करोड़ से ज्यादा कर चुकी है कमाई
दो राज्यों में टैक्स फ्री हुई 'हनुमान अंश', बॉक्स ऑफिस पर 230 करोड़ के हो चुकी है पार
हूती कौन हैं और क्यों बढ़ा सऊदी अरब से टकराव? समझें पूरा खेल
हूती कौन हैं और क्यों बढ़ा सऊदी अरब से टकराव? समझें पूरा खेल
राजस्थान के 4 निकायों के 10 बूथ पर री-पोल जारी, अब तक 24% पड़े वोट
राजस्थान के 4 निकायों के 10 बूथ पर री-पोल जारी, अब तक 24% पड़े वोट
राइडर सिया का कैमरे वाला हेलमेट खरीदने में कितना आएगा खर्च? क्यों है जरूरी
राइडर सिया का कैमरे वाला हेलमेट खरीदने में कितना आएगा खर्च?
Embed widget