एक्सप्लोरर

INDW vs NEPW: बंपर जीत से सेमीफाइनल में टीम इंडिया, बढ़िया बैटिंग के बाद गेंदबाजी में बरपाया कहर; नेपाल को 82 रन से रौंदा

INDW vs NEPW Women Asia Cup 2024: महिला एशिया कप 2024 में भारत ने नेपाल को 82 रन के बड़े अंतर से हरा दिया है. भारत पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुका है.

INDW vs NEPW Women Asia Cup 2024: भारत की महिला टीम ने नेपाल के खिलाफ 82 रन की बंपर जीत प्राप्त की है. महिला एशिया कप 2024 के ग्रुप स्टेज में टीम इंडिया ने अपने तीनों मैच जीतकर ग्रुप ए में टॉप किया है. बता दें कि भारत पहले ही एशिया कप के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर चुका है. इस भिड़ंत में भारत ने पहले खेलते हुए 178 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. जवाब में नेपाल की टीम लगातार विकेट गंवाती रही और निर्धारित 20 ओवरों में सिर्फ 96 रन ही बना पाई. इस हार के साथ नेपाल आधिकारिक तौर पर टूर्नामेंट से बाहर हो गई है.

भारत ने नेपाल के सामने 179 रन का लक्ष्य रखा था. लक्ष्य का पीछा करते हुए 21 रन के भीतर ही 2 बड़े विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद हालांकि कप्तान इन्दु बर्मा और सीता मगर ने मिलकर 22 रन जोड़े, लेकिन केवल 6 गेंद के अंतराल में दोनों सेट बल्लेबाज आउट हो गईं. कप्तान इन्दु ने 14 रन और सीता ने 18 रन बनाए. उनके आउट होने से नेपाल की टीम 52 रन पर 4 विकेट गंवा कर मुसीबत में आ गई थी. यहां से विकेट गिरने का ऐसा सिलसिला शुरू हुआ कि टीम ने अगले 40 रन के भीतर बाकी 4 विकेट भी गंवा दिए. नेपाल टीम ने 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके.

भारत के गेंदबाजों ने दिखाया दम

टीम इंडिया को गेंदबाजी में पहली सफलता अरुंधति रेड्डी ने दिलाई, जिन्होंने पारी के दूसरे ही ओवर में समझाना खडका को 7 रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया. उनके बाद मिडिल ओवरों में दीप्ति शर्मा और राधा यादव ने नेपाल की बैटिंग लाइन-अप को झकझोर कर रख दिया. भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट दीप्ति ने लिए, जिन्होंने 3.3 ओवर में महज 10 रन देकर 3 विकेट लिए. उनके अलावा राधा यादव और अरुंधति रेड्डी ने दो-दो विकेट चटकाए. रेणुका सिंह ने भी एक विकेट लेकर बहती गंगा में हाथ धोये.

सेमीफाइनल में पहुंच चुका है भारत

भारत को महिला एशिया के ग्रुप ए में जगह दी गई थी. टीम इंडिया ने अपने तीनों मैच बड़े अंतर से जीते और एशिया कप के सेमीफाइनल में प्रवेश पा लिया है. ग्रुप ए से भारत के अलावा पाकिस्तान ने भी टॉप-4 में प्रवेश पा लिया है. अभी सेमीफाइनल मुकाबले सेट नहीं हुए हैं क्योंकि ग्रुप बी के 2 मुकाबले अभी बाकी हैं. भारत की सेमीफाइनल में भिड़ंत ग्रुप बी में दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम से होगी. फिलहाल ग्रुप बी में दूसरे स्थान के लिए बांग्लादेश और थाईलैंड के बीच टक्कर चल रही है.

यह भी पढ़ें:

गंभीर ने छीना दूसरे का हक..., पाकिस्तानी क्रिकेटर ने लगाए आरोप; ये खिलाड़ी था हेड कोच बनने का असली हकदार?

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए कब से शुरू होगा टिकटों का बिकना? जानें कैसे होगी बुकिंग और कितनी हो सकती है कीमत
आईपीएल 2026 के लिए कब से शुरू होगा टिकटों का बिकना? जानें कैसे होगी बुकिंग और कितनी हो सकती है कीमत
ICC टी-20 विश्वकप के ठीक बाद मैच फिक्सिंग को लेकर बवाल! इस देश के खिलाड़ियों पर बड़ा एक्शन, 3 प्लेयर हुए सस्पेंड
ICC टी-20 विश्वकप के ठीक बाद मैच फिक्सिंग को लेकर बवाल! इस देश के खिलाड़ियों पर बड़ा एक्शन, 3 प्लेयर हुए सस्पेंड
T20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न में फंसे हार्दिक पंड्या! जानिए किस नियम के उल्लंघन पर हो सकता है FIR
T20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न में फंसे हार्दिक पंड्या! जानिए किस नियम के उल्लंघन पर हो सकता है FIR
'सबसे पहले कोच को गोली मारो...', पाकिस्तान पर भड़का दिग्गज; जानें किसने दिया ऐसा बयान
'सबसे पहले कोच को गोली मारो...', पाकिस्तान पर भड़का दिग्गज; जानें किसने दिया ऐसा बयान

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Israel Iran War: '...तो हम सभी तेल-गैस भंडारों को फूंक देंगे, महाविनाश होगा', ईरान भयंकर गुस्से में, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
'...तो हम सभी तेल-गैस भंडारों को फूंक देंगे, महाविनाश होगा', ईरान भयंकर गुस्से में, अमेरिका-इजरायल को चेतावनी
UP Weather: यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
यूपी में बदलेगा मौसम, इन जिलों में आंधी के साथ वज्रपात और बारिश की चेतावनी, IMD ने दिया अलर्ट
T20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न में फंसे हार्दिक पंड्या! जानिए किस नियम के उल्लंघन पर हो सकता है FIR
T20 वर्ल्ड कप जीत के जश्न में फंसे हार्दिक पंड्या! जानिए किस नियम के उल्लंघन पर हो सकता है FIR
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
नीना गुप्ता से आमिर खान तक, सूरज बड़जात्या के बेटे के वेडिंग रिसेप्शन में लगा सितारों का मेला
बादशाह के ‘टटीरी’ गाने पर यूपी में बढ़ा विवाद, अपर्णा यादव ने CM योगी से की स्टेज शो बैन की मांग
बादशाह के ‘टटीरी’ गाने पर यूपी में बढ़ा विवाद, अपर्णा यादव ने CM योगी से की स्टेज शो बैन की मांग
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
अमेरिका-ईरान जंग के बीच गुड न्यूज! दिल्ली-रियाद के बीच फिर से शुरू हुई फ्लाइट्स, जानें पूरा अपडेट
Why Hands Go Numb At Night: सोते वक्त हाथ सुन्न हो जाए तो इसे फटाफट कैसे करें ठीक? अधिकतर लोग करते हैं ये मिस्टेक्स
सोते वक्त हाथ सुन्न हो जाए तो इसे फटाफट कैसे करें ठीक? अधिकतर लोग करते हैं ये मिस्टेक्स
Lunar Heritage: चांद पर पहले छोड़ी गई किसी चीज को क्यों नहीं छेड़ सकते दूसरे अंतरिक्ष यात्री? जानें इसकी वजह
चांद पर पहले छोड़ी गई किसी चीज को क्यों नहीं छेड़ सकते दूसरे अंतरिक्ष यात्री? जानें इसकी वजह
Embed widget