एक्सप्लोरर

2 दिन में भारत ने निकाली बांग्लादेश की हेकड़ी, WTC के फाइनल में कर लिया प्रवेश? जानें अब कैसा है समीकरण

IND vs BAN Test Series: भारत ने बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज को 2-0 से हरा दिया है. दूसरे मैच में भारत ने 7 विकेट से जीत दर्ज की.

India beat Bangladesh 2nd Test: भारत ने दूसरे टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 7 विकेट से हराकर सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली है. पहले 3 दिनों में बारिश की वजह से कुल 35 ओवरों का ही खेल हो पाया था, लेकिन अगले 2 दिन में ही टीम इंडिया ने बांग्लादेश की हेकड़ी निकाल दी है. ये वही बांग्लादेश टीम है जिसने करीब एक महीने पहले पाकिस्तान को उसी की धरती पर 2-0 से टेस्ट सीरीज में मात दी थी. इस जीत के साथ भारत के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में जाने की राह पहले की तुलना में थोड़ी आसान हो गई है.

पांचवें दिन बांग्लादेश ने 26/2 के स्कोर से अपनी पारी को आगे बढ़ाया, लेकिन भारतीय गेंदबाज जैसे दिमाग में एक लक्ष्य लेकर उतरे थे. कप्तान नजमुल शांतो और शादमान इस्लाम के बीच 55 रन की अहम साझेदारी हुई. एक समय बांग्लादेश का स्कोर 3 विकेट पर 91 रन था, लेकिन अगले 55 रन के भीतर मेहमान टीम ने बाकी 7 विकेट भी गंवा दिए. चौथी पारी में भारत को जीत के लिए 95 रनों का लक्ष्य मिला. कप्तान रोहित शर्मा जल्दी आउट हो गए, लेकिन यशस्वी जायसवाल ने 51 रन की अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं बाकी काम विराट कोहली की 29 रन की पारी ने कर दिया. इस तरह भारत ने इस मैच को 7 विकेट से जीत लिया है.

चौथा दिन समाप्त होने के बाद बांग्लादेश के प्लेयर मेहदी हसन ने कानपुर टेस्ट अपनी जीत जा दावा किया था. उनका कहना था कि बांग्लादेश टीम पहले भी ऐसी जटिल परिस्थितियों को पार कर चुकी है और दोबारा ऐसा करने में सक्षम है. मगर सच तो ये है कि बांग्लादेश टीम पांचवें दिन पूरे दो सेशन भी क्रीज पर नहीं टिक पाई.

WTC फाइनल की राह

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 फाइनल अगले साल खेला जाना है और अभी उससे पहले भारत को 8 टेस्ट मैच और खेलने हैं. समीकरण ऐसे बन रहे थे कि यदि भारत-बांग्लादेश कानपुर टेस्ट रद्द हो जाता तो टीम इंडिया की फाइनल में जगह खतरे में पड़ सकती थी. भारत अब भी टेबल में टॉप पर है और उसका पॉइंट्स प्रतिशत 74.24 हो गया है, वहीं 62.50 पॉइंट्स प्रतिशत के साथ ऑस्ट्रेलिया दूसरे स्थान पर है.

भारत ने अब भी फाइनल में प्रवेश नहीं पाया है क्योंकि श्रीलंकाई टीम बहुत तेजी से आगे आ रही है, जो 55.56 पॉइंट्स प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर बना हुआ है. श्रीलंका यदि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आगामी सीरीज में दोनों टेस्ट जीत लेता है तो भारत या ऑस्ट्रेलिया में से किसी एक टीम की फाइनल में जाने की उम्मीदों पर पानी फिर सकता है.

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

India-US Trade Deal: 'दोस्त-दोस्त ना रहा...', भारत-US ट्रेड डील पर कांग्रेस ने साधा निशाना, जयराम रमेश ने कहा - भारी पड़े नमस्ते ट्रंप
'दोस्त-दोस्त ना रहा...', भारत-US ट्रेड डील पर कांग्रेस ने साधा निशाना, जयराम रमेश ने कहा - भारी पड़े नमस्ते ट्रंप
अखिलेश यादव नोएडा से करेंगे 2027 चुनावी कैंपेन की शुरुआत, 28 मार्च को होगी PDA भागीदारी रैली
अखिलेश यादव नोएडा से करेंगे 2027 चुनावी कैंपेन की शुरुआत, 28 मार्च को होगी PDA भागीदारी रैली
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
इस वीकेंड को बनाना है धमाकेदार, तो बिंज वॉच करें 'द राजा साब' से 'किस किसको प्यार करूं 2' तक ये नई फिल्में-सीरीज
इस वीकेंड को बनाना है धमाकेदार, तो बिंज वॉच करें ये नई फिल्में-सीरीज

वीडियोज

“Border 2 का हिस्सा बनना एक सपना था | Casting से लेकर Varun Dhawan Trolls तक | Medha Rana”
Undisputed Champions: संघर्ष से शिखर तक लीग दिल्ली की चैंपियन कहानियाँ
IPO Alert: Biopol Chemicals IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band | Paisa Live
PFC–REC Merger Approved! Budget 2026 के बाद PSU NBFCs में बड़ा Gamechanger?| Paisa Live
India-US Trade Deal: America ने कर दिया भारत-रूस को लेकर बड़ा दावा | Donlad Trump | PM Modi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: 'दोस्त-दोस्त ना रहा...', भारत-US ट्रेड डील पर कांग्रेस ने साधा निशाना, जयराम रमेश ने कहा - भारी पड़े नमस्ते ट्रंप
'दोस्त-दोस्त ना रहा...', भारत-US ट्रेड डील पर कांग्रेस ने साधा निशाना, जयराम रमेश ने कहा - भारी पड़े नमस्ते ट्रंप
अखिलेश यादव नोएडा से करेंगे 2027 चुनावी कैंपेन की शुरुआत, 28 मार्च को होगी PDA भागीदारी रैली
अखिलेश यादव नोएडा से करेंगे 2027 चुनावी कैंपेन की शुरुआत, 28 मार्च को होगी PDA भागीदारी रैली
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
टी20 वर्ल्ड कप से कुछ घंटे पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका, यह खिलाड़ी विश्वकप से बाहर
इस वीकेंड को बनाना है धमाकेदार, तो बिंज वॉच करें 'द राजा साब' से 'किस किसको प्यार करूं 2' तक ये नई फिल्में-सीरीज
इस वीकेंड को बनाना है धमाकेदार, तो बिंज वॉच करें ये नई फिल्में-सीरीज
PM Modi Malaysia: मलेशिया के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी, जानें भारत के लिए क्यों खास होगा यह दौरा
मलेशिया के लिए रवाना हुए प्रधानमंत्री मोदी, जानें भारत के लिए क्यों खास होगा यह दौरा
India-Bangladesh Relations: संसद में उठा बांग्लादेश का मुद्दा, JDU ने हिंदुओं को लेकर पूछा तीखा सवाल, सरकार ने क्या दिया जवाब?
संसद में उठा बांग्लादेश का मुद्दा, JDU ने हिंदुओं को लेकर पूछा तीखा सवाल, सरकार ने क्या दिया जवाब?
Barrier Free Toll: देश के इस शहर में शुरू हुआ बिना बैरियर वाला टोल बूथ, जानें यहां बिना रुके कैसे कट जाएगा पैसा?
देश के इस शहर में शुरू हुआ बिना बैरियर वाला टोल बूथ, जानें यहां बिना रुके कैसे कट जाएगा पैसा?
ऑफिस या कॉलेज में प्रपोज करना कितना सेफ, प्रपोजल रिजेक्ट हो जाए तो कैसे बचाएं रिश्ता?
ऑफिस या कॉलेज में प्रपोज करना कितना सेफ, प्रपोजल रिजेक्ट हो जाए तो कैसे बचाएं रिश्ता?
Embed widget