एक्सप्लोरर

IND vs AFG: भारत का सुपर-8 में जीत के साथ आगाज, सूर्या-बुमराह रहे हीरो; अफगानिस्तान को 47 रन से रौंदा

IND vs AFG: भारत ने अफगानिस्तान को 47 रन से हरा दिया है. 182 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफगान टीम 134 रन पर सिमट गई. भारत के लिए जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह ने 3-3 विकेट लिए.

IND vs AFG: भारत ने अफगानिस्तान को 47 रन से हरा दिया है. टीम इंडिया ने एक बड़ी जीत के साथ सुपर-8 स्टेज का आगाज किया है. भारत की जीत के सबसे बड़े हीरो सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह रहे. एक तरफ सूर्यकुमार ने 53 रन की अहम पारी खेली, दूसरी ओर बुमराह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके. भारतीय टीम ने पहले खेलते हुए स्कोरबोर्ड पर 181 रन लगा डाले थे. वहीं जब अफगानिस्तान लक्ष्य का पीछा करने आई तो टीम ने लगातार अंतराल पर विकेट गंवाए. अफगान टीम के लिए सबसे ज्यादा रन अज़मतुल्लाह उमरज़ई ने बनाए, जिन्होंने 20 गेंद में 26 रन बनाए, लेकिन प्लेयर्स कोई बड़ी पार्टनरशिप नहीं लगा पाए.

अफगानिस्तान के सामने जीत के लिए 182 रन का लक्ष्य था. टीम की शुरुआत बेहद खराब रही क्योंकि रहमनुल्लाह गुरबाज़ मात्र 11 रन बनाकर विकेटकीपर ऋषभ पंत को कैच थमा बैठे. स्कोरबोर्ड पर 23 रन लगे थे, तभी पहले इब्राहिम ज़ादरान और उनके 3 गेंद बाद ही हज़रतुल्लाह ज़ाज़ाई मात्र 2 रन बनाकर आउट हो गए. टीम ने 23 रन के भीतर 3 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद अज़मतुल्लाह उमरज़ई और गुलबदीन नईब ने कमान संभाली और दोनों ने मिलकर टीम का स्कोर 10 ओवर में 66 रन पर पहुंचा दिया. 11वें ओवर की दूसरी ही गेंद पर गुलबदीन 17 रन बनाकर आउट हो गए. अभी अफगानिस्तान इस बड़े झटके से उबरा नहीं था, तभी 4 गेंद बाद ही उमरज़ई 26 के स्कोर पर पवेलियन लौट गए. नजीबुल्लाह ज़ादरान और मोहम्मद नबी ने मिलकर 31 रन जोड़े, लेकिन जरूरी रन रेट आसमान को छू रहा था. 15 ओवर में अफगानिस्तान ने 5 विकेट खो कर 101 रन बना लिए और आखिरी 30 गेंद पर 81 रन बनाने थे. 17वें ओवर में नबी ने तेज खेलने की कोशिश की, एक छक्का भी लगाया लेकिन दूसरा छक्का लगाने के चक्कर में रवींद्र जडेजा को कैच थमा बैठे. आलम ये था कि अफगानिस्तान को आखिरी 2 ओवर में 57 रन बनाने थे, जो लगभग नामुमकिन था. आखिरी 2 ओवरों में सिर्फ 9 रन आए, जिससे भारत ने इस मैच को 47 रनों से जीत लिया है.

कुलदीप पर दांव हुआ सफल

अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में टीम इंडिया ने मोहम्मद सिराज की जगह कुलदीप यादव को खिलाने का निर्णय लिया था. सिराज अभी तक वर्ल्ड कप में 3 मैच खेलते हुए सिर्फ एक विकेट ले पाए थे. मगर उनकी जगह खेलते हुए कुलदीप यादव ने अपने पहले ही मैच में 4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट चटका डाले. उनके अलावा स्पिन गेंदबाजी में रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने भी एक-एक विकेट लिया.

भारत की दमदार गेंदबाजी

भारत के बल्लेबाजों ने स्कोरबोर्ड पर 181 रन लगाए थे. इस स्कोर को टीम इंडिया के गेंदबाजों ने आसानी से डिफेंड कर लिया है. जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में केवल 7 रन देकर 3 अहम विकेट चटकाए, जिनमें से एक मेडन भी रहा. अर्शदीप सिंह ने भी तीन विकेट लिए और कुलदीप यादव ने दो विकेट झटकते हुए भारत की जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया. अक्षर पटेल और रवींद्र जडेजा ने भी एक-एक विकेट लिया, लेकिन इस मैच में हार्दिक पांड्या कोई विकेट नहीं ले सके.

यह भी पढ़ें:

VIRAT KOHLI: 'सेल्फिश हैं विराट कोहली...', शतक के लिए टीम भी लगा देंगे दांव पर; पाकिस्तान के मोहम्मद हफीज़ का विवादित बयान

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2026 PBKS vs SRH Live Score: पंजाब की पारी शुरू, प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह आए ओपनिंग; रोमांचक होगी चेज
LIVE: पंजाब की पारी शुरू, प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह आए ओपनिंग; रोमांचक होगी चेज
13 सिक्स और 15 चौके, अभिषेक शर्मा की रिकॉर्डतोड़ बैटिंग, SRH के आगे पंजाब की बॉलिंग बेदम
13 सिक्स और 15 चौके, अभिषेक शर्मा की रिकॉर्डतोड़ बैटिंग, SRH के आगे पंजाब की बॉलिंग बेदम
'बड़े-बड़े बॉलर्स को डर लग रहा है', वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बैटिंग पर क्या बोले पूर्व भारतीय क्रिकेटर?
'बड़े-बड़े बॉलर्स को डर लग रहा है', वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बैटिंग पर क्या बोले पूर्व भारतीय क्रिकेटर?
SRH ने IPL 2026 में बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर, अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने रचा इतिहास
SRH ने IPL 2026 में बनाया पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर, अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड ने रचा इतिहास

वीडियोज

Khabar Filmy Hai: ग्लैमर की चमक के पीछे छिपी कड़वी सच्चाई आई सामने | 11 April 2026 | ABP News
Weekend Recap: 😳देखिये इस हफ्ते का weekend reacp, TV की दुनिया की सभी बड़ी हलचल एक साथ #sbs
'दोस्त' ऑफ ईरान... 'Ghosts' ऑफ बेरूत !
बर्गर के अंदर निकला जिंदा कॉकरोच, वीडियो देख उड़ जाएंगे होश!
Islamabad Meeting से पहले बढ़ा तनाव, क्या निकलेगा कोई हल?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
अमेरिका-ईरान वार्ता के बीच पाकिस्तान ने सऊदी में तैनात किए फाइटर जेट, शहबाज शरीफ ने क्यों किया ये फैसला?
CM योगी ने बदला एक और नाम, अब रविंद्र नगर के नाम से जाना जाएगा लखीमपुर खीरी का मियांपुर
CM योगी ने बदला एक और नाम, अब रविंद्र नगर के नाम से जाना जाएगा लखीमपुर खीरी का मियांपुर
'बड़े-बड़े बॉलर्स को डर लग रहा है', वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बैटिंग पर क्या बोले पूर्व भारतीय क्रिकेटर?
'बड़े-बड़े बॉलर्स को डर लग रहा है', वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बैटिंग पर क्या बोले पूर्व भारतीय क्रिकेटर?
संसद भवन में आमने-सामने PM मोदी और राहुल गांधी, दोनों के बीच क्या हुई बात, देखें VIDEO
संसद भवन में आमने-सामने PM मोदी और राहुल गांधी, दोनों के बीच क्या हुई बात, देखें VIDEO
The Kerala Story 2 Box Office: 'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
'धुरंधर 2' के तूफान के बीच 'द केरल स्टोरी 2' ने 6 हफ्ते किए पूरे, जानें- कलेक्शन और बजट
ईरान की कौनसी है वो एक शर्त, जिसे मान गया अमेरिका? क्या अब खुलेगा हॉर्मुज
ईरान की कौनसी है वो एक शर्त, जिसे मान गया अमेरिका? क्या अब खुलेगा हॉर्मुज
कॉलेज जाए बिना गणित में मास्टर्स, डिस्टेंस मोड से सपनों को दें उड़ान; ये हैं ऑप्शन
कॉलेज जाए बिना गणित में मास्टर्स, डिस्टेंस मोड से सपनों को दें उड़ान; ये हैं ऑप्शन
Esophageal Cancer: बार-बार आ रही है खांसी तो हो जाएं सावधान, हो सकता है खाने की नली में कैंसर
बार-बार आ रही है खांसी तो हो जाएं सावधान, हो सकता है खाने की नली में कैंसर
Embed widget