एक्सप्लोरर

IND vs AUS: ब्रिसबेन में भारतीय कोच हुआ 'घायल', सिर पर चोट लगने से हालत गंभीर!

IND vs AUS 3rd Test: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट मैच में दूसरे दिन एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी. एक भारतीय कोच के चोटिल होने का मामला सामने आया है.

IND vs AUS 3rd Test India Assistant Coach Injured: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरे टेस्ट मैच में पहले दिन केवल 13.2 ओवर का खेल हो पाया था. भारी बारिश के कारण खेल आगे नहीं बढ़ सका था, लेकिन जब दूसरे दिन दोनों टीमें गाबा मैदान में आईं तो खेल शुरू होने से पहले दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित हुई. दरअसल दूसरे दिन का खेल शुरू होने से पूर्व अभ्यास चल रहा था, तभी भारतीय टीम के एक सहायक कोच को गेंद सिर पर जा लगी. इस घटना के बाद मैदान पर मानो भीड़ जमा हो गई थी.

गाबा मैदान में दूसरे दिन वॉर्म-अप चल रहा था, तभी टीम इंडिया के सहायक कोच नुवान सेनेविरत्ने खिलाड़ियों की तरफ गेंद फेंक कर उन्हें अभ्यास करवा रहे थे, तभी एक डरावनी घटना देखने को मिली. एक मीडिया रिपोर्ट अनुसार सेनेविरत्ने ने हाथ में बेसबॉल ग्लव पहना हुआ था. वो अभ्यास के समय एक गेंद को पकड़ने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन उसे पकड़ ना पाने के कारण गेंद सीधी उनके सिर पर जा लगी. ऐसी तस्वीरें सामने आई हैं कि कोच गेंद लगने के बाद मैदान पर गिर पड़े और टीम इंडिया का सपोर्ट स्टाफ उनकी मदद के लिए आगे आया.

सेनेविरत्ने कुछ देर ग्राउंड पर लेटे रहे, लेकिन कुछ देर बाद आईस पैक लगाकर मैदान से बाहर चले गए. एक मीडिया रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि सहायक कोच या तो गेंद को देख नहीं पाए या फिर वो समझ नहीं पाए कि गेंद कहां आ रही है. सेनेविरत्ने खुद चलकर मैदान के बाहर गए. खैर एक अच्छी बात यह है कि पहले दिन से उलट दूसरे दिन गाबा मैदान में बारिश ने खेल में कोई दखल नहीं दिया.

दूसरे दिन का खेल शुरू होने के बाद भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज भी मुश्किल में पड़ते दिखे. सिराज को पारी के 37वें ओवर में पैर में खिंचाव की समस्या थी. ओवर में 2 गेंद फेंके जाने के बाद वो मैदान के बाहर चले गए थे.

यह भी पढ़ें:

पाकिस्तान में ये क्या हो रहा? 36 घंटे के भीतर तीन खिलाड़ी हुए रिटायर; अब 7 फुट लंबे क्रिकेटर ने छोड़ा क्रिकेट

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉस्पिटल के बेड से रियान पराग ने शेयर की तस्वीर, हुई बड़ी सर्जरी; फील्ड पर कब लौटेंगे वापस?
हॉस्पिटल के बेड से रियान पराग ने शेयर की तस्वीर, हुई बड़ी सर्जरी; फील्ड पर कब लौटेंगे वापस?
नाहिद राणा ने तोड़ दिया शोएब अख्तर की सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड? जानिए वायरल दावे की सच्चाई
नाहिद राणा ने तोड़ दिया शोएब अख्तर की सबसे तेज गेंद का रिकॉर्ड? जानिए वायरल दावे की सच्चाई
28 की उम्र, 64 टेस्ट का अनुभव, करियर के चरम पर अचानक इस खिलाड़ी ने लिया ब्रेक; क्रिकेट जगत हैरान
28 की उम्र, 64 टेस्ट का अनुभव, करियर के चरम पर अचानक इस खिलाड़ी ने लिया ब्रेक
'ताकत से बिल्कुल अलग...', वैभव सूर्यवंशी की पारी ने जीता अश्विन का दिल, जानिए क्या बोले पूर्व क्रिकेटर
'ताकत से बिल्कुल अलग...', वैभव सूर्यवंशी की पारी ने जीता अश्विन का दिल, जानिए क्या बोले पूर्व क्रिकेटर

वीडियोज

sansani : जिम संचालक के LIVE मर्डर की 'खूनी पिक्चर' ! | Crime News
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: करोड़ों का चढ़ावा 'गोरख धंधा' बन गया है?
Mahadev & Sons: Mahadev का मौन या गहरा राज? अपनों के बीच शुरू हुई जंग से बिखरा पूरा परिवार
Mahadev & Sons:😯Mogra को मिली घर की चाबी, सातवें आसमान पर पहुंचकर सबसे पहले खोली तिजोरी #sbs
बॉलीवुड न्यूज़: 'अल्फा' टीज़र के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा: शाहरुख, सलमान और शरवरी के फैंस ने खोला मोर्चा (11.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सत्ता गई, बिखरा साम्राज्य, सयोनी से काकोली तक छूटा साथ… क्यों ममता की पार्टी में बगावत की ऐसी आंधी?
सत्ता गई, बिखरा साम्राज्य, सयोनी से काकोली तक छूटा साथ… क्यों ममता की पार्टी में बगावत की ऐसी आंधी?
अशोक गहलोत बोले, 'अगर सचिन पायलट मेरी बात का मर्म समझ जाते तो आज हालात दूसरे होते'
अशोक गहलोत बोले, 'अगर सचिन पायलट मेरी बात का मर्म समझ जाते तो आज हालात दूसरे होते'
बॉलीवुड में शोक की लहर, नहीं रहे दिग्गज एक्टर दिनयार तीरंदाज, चित्रांगदा सिंह समेत इन्होंने जताया दुख
बॉलीवुड में शोक की लहर, नहीं रहे दिग्गज एक्टर दिनयार तीरंदाज, चित्रांगदा सिंह समेत इन्होंने जताया दुख
हॉस्पिटल के बेड से रियान पराग ने शेयर की तस्वीर, हुई बड़ी सर्जरी; फील्ड पर कब लौटेंगे वापस?
हॉस्पिटल के बेड से रियान पराग ने शेयर की तस्वीर, हुई बड़ी सर्जरी; फील्ड पर कब लौटेंगे वापस?
Husband Wife Cute Fight: फ्लाइट में विंडो सीट पर पत्नी ने कर लिया कब्जा, एयर हॉस्टेस को बुला लाया पति; देखें वीडियो
फ्लाइट में विंडो सीट पर पत्नी ने कर लिया कब्जा, एयर हॉस्टेस को बुला लाया पति; देखें वीडियो
होर्मुज में जिस जलवीर पर सवार थे भारतीय, अमेरिका ने ऐसे बरसाईं हेलफायर मिसाइल, शेयर किया Video
होर्मुज में जिस जलवीर पर सवार थे भारतीय, अमेरिका ने ऐसे बरसाईं हेलफायर मिसाइल, शेयर किया Video
अगले 3 घंटों में आपके जनपद....तेज आंधी तूफान को लेकर आया मोबाइल पर अलर्ट, भर्रा उठे फोन
अगले 3 घंटों में आपके जनपद....तेज आंधी तूफान को लेकर आया मोबाइल पर अलर्ट, भर्रा उठे फोन
TMC में मची भगदड़ पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, 'भाजपा के जो मुख्यमंत्री बनाए गए वे…'
TMC में मची भगदड़ पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, 'भाजपा के जो मुख्यमंत्री बनाए गए वे…'
Embed widget