कल 3 अगस्त से भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच लगभग एक महीने लंबी सीरीज़ का आगाज़ होना है. कल भारत और वेस्टइंडीज़ के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज़ का पहला मैच फ्लोरिडा में खेला जाएगा. इस मुकाबले से पहले भारतीय टीम ने फ्लोरिडा के मैदान पर जमकर प्रेक्टिस की. पिछले महीने ही इंग्लैंड में विश्वकप 2019 खत्म होने के बाद भारतीय टीम पहली सीरीज़ खेलने आई है. इस दौरान विराट कोहली समेत पूरी टीम ने प्रेक्टिस की. इतना ही नहीं इस मौके पर फ्लोरिडा के स्टेडियम में टीम के उप-कप्तान रोहित शर्मा भी मौजूद रहे. कप्तान विराट कोहली समेत टीम के खिलाड़ी दो गुटों में बंटकर मैदान पर फुटबॉल से खेलते नज़र आए. जबकि कोच रवि शास्त्री इस दौरान मैदान से बाहर बैठकर खिलाड़ियों की निगरानी करते दिखे.
इस दौरान विश्वकप में चोट की वजह से टीम से बाहर हुए शिखर धवन भी टीम के साथ खिलाड़ियों के साथ खेलते दिखे. जबकि दीपक चहर, रिषभ पंत और रविन्द्र जडेजा भी पसीना बहाते नज़र आए. इसके अलावा श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और मोहम्मद शमी भी मैदान पर नज़र आए. इस दौरान कप्तान विराट कोहली ने मैदान पर प्रेक्टिस सेशन देखने आए फैंस को ऑटोग्राफ भी दिए.
आपको बता दें कि वनडे और टेस्ट सीरीज़ से पहले भारतीय टीम वेस्टइंडीज़ के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज़ खेलेगी. जिसका पहला मैच 3 अगस्त को फ्लोरिडा में जबकि आखिरी मैच 6 अगस्त को गुयाना में खेला जाएगा.