एक्सप्लोरर

IND vs WI 3rd ODI: पूरन- पोलार्ड की बेहतरीन पारी के आगे बेबस दिखे भारतीय गेंदबाज, विंडीज ने 50 ओवरों में बनाए 315 रन

पूरन और पोलार्ड की बेहतरीन पारी के आगे भारतीय गेंदबाज ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाए और विंडीज ने 5 विकेट खोकर भारत के सामने 315 रनों का टारगेट रखा. इस दौरान पूरन ने 89 रनों की पारी खेली.

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रहे आखिरी और फाइनल वनडे मुकाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था जहां वेस्टइंडीज ने भारत के सामने 315 रनों का टारगेट रख दिया है. विंडीज की तरफ से सबसे ज्यादा रन निकोलस पूरन ने बनाया. पूरन ने 89 रनों की पारी खेली. वहीं कप्तान पोलार्ड ने 30वें ओवर में बल्लेबाजी करने आए और जमकर पूरन का साथ दिया. उन्होंने टीम के लिए 73 रन बनाए. भारतीय टीम की शुरूआत ज्यादा बेहतरीन ढंग से नहीं हो पाई और अपना पहला ही मैच खेल रहे नवदीप सैनी को शुरू में थोड़े रन पड़े. वहीं कोई भी भारतीय गेंदबाज विंडीज टीम के ओपनर्स को ज्यादा तंग नहीं कर पाया. ऐसे में विंडीज का पहला विकेट 57 रनों पर गिरा जब इवेन लेविस 21 रन बनाकर जडेजा का शिकार हुए. इसके बाद टीम इंडिया ने दूसरा विकेट 70 रनों पर गिराया जब शानदार फॉर्म में चल रहे शै होप 42 रन बनाकर शमी के हाथों बोल्ड हुए. इसके बाद रॉस्टन चेस और शिमरोन हेटमायर ने थोड़े अच्छे शॉट्स खेले और टीम के स्कोर को 100 रनों के पार लेकर गए. इसके बाद भारत ने तीसरा विकेट 132 रनों पर गिराया जब शिमरोन हेटमायर 37 बनाकर नवदीप सैनी की शिकार हुए. सैनी का ये पहला वनडे विकेट था. इसके कुछ देर बाद भी खतरनाक दिख रहे रॉसटन चेस को भी सैनी ने यॉर्कर डालकर बोल्ड कर दिया. ऐसे में सैनी ने दो विकेट लिए. इसके बाद लगातार रनों की गति बढ़ती रही और भारतीय टीम के गेंदबाजों को रन पड़ते रहे. इसके बाद आए पोलार्ड और पूरन ने जमकर भारतीय बल्लेबाजों की खबर ली. दोनों ने टीम को 250 के पार पहुंचाया. इसके बाद 279 रनों के स्कोर पर टीम इंडिया को अपना 5वां विकेट मिला. अब क्रीज पर पोलार्ड का साथ देने जेसन होल्डर आए और दोनों ने मिलकर टीम के स्कोर को 315 रनों तक पहुंचा दिया. भारत की तरफ से सबसे महंगे कुलदीप यादव साबित हुए जहां उन्होंने 10 ओवरों में बिना कोई विकेट हासिल किए 67 रन खाए वहीं शमी को एक विकेट, सैनी को 2 और जडेजा को एक विकेट मिला.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पहले 4 लाख से 10 लाख की डिमांड, दोबारा सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं मोहम्मद शमी की वाइफ हसीन जहां, कर दी नई मांग
पहले 4 लाख से 10 लाख की डिमांड, दोबारा सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं मोहम्मद शमी की वाइफ हसीन जहां, कर दी नई मांग
टी20 वर्ल्ड कप के बीच ICC रैंकिंग में टॉप-10 में 4 भारतीय बल्लेबाज शामिल, देखें किस नंबर पर कौनसा दिग्गज
टी20 वर्ल्ड कप के बीच ICC रैंकिंग में टॉप-10 में 4 भारतीय बल्लेबाज शामिल, देखें किस नंबर पर कौनसा दिग्गज
Sahibzada Farhan Century: साहिबजादा फरहान ने शतक जड़ रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप में सेंचुरी लगाने वाले बने दूसरे बल्लेबाज
साहिबजादा फरहान ने शतक जड़ रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप में सेंचुरी लगाने वाले बने दूसरे बल्लेबाज
'गन सेलिब्रेशन' वाले साहिबजादा फरहान का तूफानी शतक, 'करो या मरो' के मैच में पाकिस्तान ने दिया 200 का लक्ष्य
'गन सेलिब्रेशन' वाले साहिबजादा फरहान का तूफानी शतक, 'करो या मरो' के मैच में पाकिस्तान ने दिया 200 का लक्ष्य

वीडियोज

Government Tax Hike के बाद Cigarette Stocks में तेज़ Rally! | Paisa Live
Salim Khan को मामूली brain hemorrhage, Doctors ने बताया हालत स्थिर
Delhi Dwarka Accident: Sahil की मां की गुहार..आरोपी के पिता​ को पुलिस क्यों नहीं कर रही गिरफ्तार?
Maharashtra Breaking: लड़की के अपहरण के बाद हिंदू संगठनों का हंगामा, हाइवे किया जाम | Baramati
Assam Elections 2026: Bhupen Borah 22 फरवरी को होंगे BJP में शामिल | Himanta Biswa Sarma

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP Politics: अविमुक्तेश्वरानंद बहाना,यूपी चुनाव है निशाना! सपा, कांग्रेस के दावों ने बढ़ाई बीजेपी की मुश्किल
अविमुक्तेश्वरानंद बहाना,यूपी चुनाव है निशाना! सपा, कांग्रेस के दावों ने बढ़ाई बीजेपी की मुश्किल
राज्यसभा में बदलेगा समीकरण! 37 सीटों के चुनाव से बदलेगी तस्वीर, किन नेताओं की वापसी नामुमकिन, समझें गणित
राज्यसभा में बदलेगा समीकरण! 37 सीटों के चुनाव से बदलेगी तस्वीर, किन नेताओं की वापसी नामुमकिन, समझें गणित
'पैसा उनकी मर्जी का', तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने मांगा काम
'पैसा उनकी मर्जी का', तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद राजपाल यादव ने मांगा काम
टी20 वर्ल्ड कप के बीच ICC रैंकिंग में टॉप-10 में 4 भारतीय बल्लेबाज शामिल, देखें किस नंबर पर कौनसा दिग्गज
टी20 वर्ल्ड कप के बीच ICC रैंकिंग में टॉप-10 में 4 भारतीय बल्लेबाज शामिल, देखें किस नंबर पर कौनसा दिग्गज
चाइनीज रोबोट लाकर कराई भारत की बेइज्जती, सरकार ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी से कहा- 'छोड़ दो एक्सपो'
चाइनीज रोबोट लाकर कराई भारत की बेइज्जती, सरकार ने गलगोटिया यूनिवर्सिटी से कहा- 'छोड़ दो एक्सपो'
वेंटिलेटर पर हैं सलमान खान के पिता सलीम खान, संजय दत्त, जावेद अख्तर-जीशान सिद्दीकी सहित कई दिग्गज देखने पहुंचे
वेंटिलेटर पर हैं सलमान खान के पिता सलीम खान, जावेद अख्तर सहित कई सेलेब्स देखने पहुंचे
महाराष्ट्र, बंगाल, बिहार और हरियाणा समेत 10 राज्यों के लिए राज्यसभा चुनाव का ऐलान, इस दिन होगी वोटिंग
महाराष्ट्र, बंगाल, बिहार और हरियाणा समेत 10 राज्यों के लिए राज्यसभा चुनाव का ऐलान, इस दिन होगी वोटिंग
क्रेडिट कार्ड बिल भरने के लिए ड्यू डेट तक रुकना ठीक है या पहले पेमेंट करना सही? जान लें काम की बात
क्रेडिट कार्ड बिल भरने के लिए ड्यू डेट तक रुकना ठीक है या पहले पेमेंट करना सही? जान लें काम की बात
Embed widget