एक्सप्लोरर

IND vs USA: अर्शदीप के तूफान में उड़ा अमेरिका, हार्दिक भी चमके; भारत के सामने 111 का लक्ष्य

IND vs USA Live: यूएसए की टीम ने पहले खेलते हुए 110 रन बनाए हैं. भारतीय टीम के लिए अर्शदीप सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके.

IND vs USA Live: यूएसए ने पहले खेलते हुए 143 रन बना दिए हैं. भारत ने टॉस जीतकर मेजबान टीम को बल्लेबाजी का न्योता दिया था, लेकिन न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी स्टेडियम की पिच को देखते हुए यूएसए ने सम्मानजनक स्कोर खड़ा कर दिया है. टीम के लिए सबसे ज्यादा रन नितीश कुमार ने बनाए, जिनके बल्ले से 23 गेंद में 27 रन की पारी निकली. उनके अलावा स्टीवन टेलर ने भी 24 रनों का अहम योगदान दिया. इस मैच में यूएसए के रेगुलर कप्तान मोनांक पटेल नहीं खेल रहे थे. उनकी जगह कप्तानी करने आए आरोन जोन्स केवल 11 रन बना पाए. भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने दमदार गेंदबाजी की, जिन्होंने 4 ओवरों में मात्र 9 रन देकर 4 विकेट चटकाए.

यूएसए की पारी खराब ढंग से शुरू हुई, क्योंकि अर्शदीप सिंह ने मैच की पहली ही गेंद पर अपना टी20 वर्ल्ड कप डेब्यू कर रहे शयन जहांगीर को LBW आउट कर दिया. एंड्रीज गौस भी ज्यादा देर क्रीज़ पर नहीं टिक पाए, जिन्होंने केवल 2 रन बनाए. इस बीच पावरप्ले समाप्त होने तक यूएसए केवल 18 ही रन बना पाई. हालांकि आरोन जोन्स और स्टीवन टेलर एक समय पर सेट हो चुके थे, लेकिन जोन्स 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. आलम ये था कि पहले 10 ओवर में यूएसए 3 विकेट खो कर केवल 42 रन बना पाई. टेलर से काफी उम्मीदें थीं कि वे बड़ी पारी खेलेंगे, लेकिन 12वें ओवर में अक्षर पटेल ने उन्हें 24 के स्कोर पर बोल्ड कर दिया. नितीश कुमार ने जरूर तेजी से रन बनाने का प्रयास किया, लेकिन वो भी 15वें ओवर में 23 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हो गए. 15 ओवर समाप्त होने तक USA ने 5 विकेट के नुकसान पर 81 रन बना लिए थे. कोरी एंडरसन तेजी से रन बनाने के चक्कर में बड़ा शॉट खेलने गए और ऋषभ पंत को कैच थमा बैठे. लगातार अंतराल पर विकेट गिर रहे थे और आखिरकार 18वें ओवर में यूएसए ने 100 रन का आंकड़ा छुआ. अगले 2 ओवर में केवल 10 रन आए, जिससे USA की पारी 110 रन पर समाप्त हुई.

अर्शदीप सिंह की लाजवाब गेंदबाजी

USA के खिलाफ मैच में अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी ने पहली ही गेंद से कहर बरपाए रखा. अर्शदीप ने इस मैच में 4 ओवर में केवल 9 रन देकर 4 विकेट चटकाए. अर्शदीप ने पारी की पहली ही गेंद पर शयन जहांगीर को LBW आउट किया. उसके बाद उन्होंने एंड्रीज गौस, नितीश कुमार और हरमीत सिंह का भी विकेट लिया. ये टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे बेहतरीन गेंदबाजी फिगर भी है. उनसे पहले यह रिकॉर्ड रविचंद्रन अश्विन के नाम था, जिन्होंने 2014 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 4 ओवर में केवल 11 रन देकर 2 विकेट लिए थे.

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स का हुआ पत्ता साफ? लगातार 5 हार के बाद क्या है प्लेऑफ का समीकरण
श्रेयस अय्यर की पंजाब किंग्स का हुआ पत्ता साफ? लगातार 5 हार के बाद क्या है प्लेऑफ का समीकरण
बांग्लादेश से हार के बाद पाकिस्तान पर चला ICC का हंटर, 40% फीस कटी; कड़ी सजा भी मिली 
बांग्लादेश से हार के बाद पाकिस्तान पर चला ICC का हंटर, 40% फीस कटी; कड़ी सजा भी मिली 
'मुझे अपनी काबिलियत साबित करनी पड़े तो मैं नहीं...', 2027 वर्ल्ड कप पर विराट कोहली का बड़ा बयान
'मुझे अपनी काबिलियत साबित करनी पड़े तो मैं नहीं...', 2027 वर्ल्ड कप पर विराट कोहली का बड़ा बयान
आ गया हार्दिक पांड्या की वापसी पर ताजा अपडेट? साथी खिलाड़ी ने बता दी तारीख; यहां जानें
आ गया हार्दिक पांड्या की वापसी पर ताजा अपडेट? साथी खिलाड़ी ने बता दी तारीख; यहां जानें

वीडियोज

Bollywood news: खतरनाक जंगल और 'असली बेवकूफ'! 'Welcome To The Jungle' में अक्षय कुमार ने अपनाया ये नया हथकंडा (15-05-26)
Ranbir Kapoor ने Ramayana में श्री राम का किरदार निभाने से पहले खरीदी Ayodhya में Property
UP Storm Death News : UP में कुदरत का कहर! आंधी-तूफान ने मचाई भारी तबाही | Weather Update
Sansani: कंगाल बॉयफ्रेंड की करोड़पति गर्लफ्रेंड | Crime News | Uttar Pradesh News | Crime News Hindi
Janhit with Chitra Tripathi | Inflation:3 साल का Record टूटा, 3.88% से सीधे 8.30% पहुंची महंगाई दर!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शी जिनपिंग की नोटबुक पर ट्रंप की नजर! बीजिंग बैठक की एक तस्वीर ने मचा दी दुनिया में तहलका
शी जिनपिंग की नोटबुक पर ट्रंप की नजर! बीजिंग बैठक की एक तस्वीर ने मचा दी दुनिया में तहलका
सम्राट चौधरी ने ईशान किशन को दिया एक करोड़ का चेक, CM ने कहा- 'सफल क्रिकेट…'
सम्राट चौधरी ने ईशान किशन को दिया एक करोड़ का चेक, CM ने कहा- 'सफल क्रिकेट…'
बांग्लादेश से हार के बाद पाकिस्तान पर चला ICC का हंटर, 40% फीस कटी; कड़ी सजा भी मिली 
बांग्लादेश से हार के बाद पाकिस्तान पर चला ICC का हंटर, 40% फीस कटी; कड़ी सजा भी मिली 
Karuppu First Review: आते ही छा गई तृषा-सूर्या की 'करुप्पू', लोग बोले- 'प्योर फायर ब्लॉकबस्टर है ये फिल्म'
आते ही छा गई तृषा-सूर्या की 'करुप्पू', लोग बोले- प्योर फायर ब्लॉकबस्टर है ये फिल्म
NEET Paper Leak: फिजिक्स में 9, बायोलॉजी में 20 नंबर…जिसने खरीदा NEET का पेपर, उसकी मार्क्सशीट चौंकाने वाली, ये बन जाता डॉक्टर
फिजिक्स में 9, बायोलॉजी में 20 नंबर…जिसने खरीदा NEET का पेपर, उसकी मार्क्सशीट चौंकाने वाली, ये बन जाता डॉक्टर
Dhar Bhojshala Case Live: भोजशाला पर मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी बोले, 'हिंदू पक्ष को बहुत खुशी मनाने की जरूरत नहीं'
LIVE: भोजशाला पर मौलाना शहाबुद्दीन बरेलवी बोले, 'हिंदू पक्ष को बहुत खुशी मनाने की जरूरत नहीं'
Brave Woman Viral Video: नाली में गिरी, धक्का दिया लेकिन महिला ने नहीं लुटने दी बैग, लुटेरों के हौसले पस्त; देखें वीडियो 
नाली में गिरी, धक्का दिया लेकिन महिला ने नहीं लुटने दी बैग, लुटेरों के हौसले पस्त; देखें वीडियो 
Cancer Shot India: भारत में लॉन्च हुई नई इम्यूनोथेरेपी दवा, 7 मिनट में कैंसर को करेगी टारगेट, जानें इसकी कीमत
भारत में लॉन्च हुई नई इम्यूनोथेरेपी दवा, 7 मिनट में कैंसर को करेगी टारगेट, जानें इसकी कीमत
Embed widget