IND vs SL 1st Test: दूसरे दिन का खेल खत्म, श्रीलंका ने 100 रन तक आते-आते 4 विकेट गंवाए; टीम इंडिया से 466 रन पीछे
IND vs SL 1st Test Score Live: दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने चार विकेट पर 108 रन बना लिए हैं. भारत ने अपनी पहली पारी 574 रनों पर घोषित की.

बैकग्राउंड
भारत-श्रीलंका टेस्ट के पहले दिन टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया. पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 6...More
पहले दिन टीम इंडिया ने 6 विकेट खोकर 357 रन बनाए थे. यहां से रविंद्र जडेजा और आर अश्विन ने दूसरे दिन भारतीय पारी को आगे बढ़ाया. रविंद्र जडेजा ने शानदार 175 रन बनाए. अश्विन ने भी 61 रन की लाजवाब पारी खेली. दोनों के बीच शतकीय साझेदारी हुई. अश्विन के आउट होने के बाद अगले बल्लेबाज जयंत यादव भी जल्दी पवेलियन लौट गए लेकिन मोहम्मद शमी (20) ने जडेजा का बखूबी साथ दिया. दोनों के बीच नाबाद शतकीय साझेदारी हुई और भारत ने 574 पर अपनी पारी घोषित की. जवाब में श्रीलंका ने सधी हुई शुरुआत की. श्रीलंका के सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 50 रन जोड़े. लेकिन यहां से श्रीलंका ने एक के बाद एक विकेट गंवाए और स्टम्प्स तक टीम ने चार विकेट खो दिए. दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका अभी भी टीम इंडिया से 466 रन पीछे है. स्कोर:श्रीलंका_108/4 और भारत_574/8d