एक्सप्लोरर

IND vs SA T20 Series: आईपीएल 2022 में इन अफ्रीकी खिलाड़ियों का प्रदर्शन रहा शानदार, देखें लिस्ट

IND vs SA: अफ्रीकी टीम में शामिल कई खिलाड़ियों ने आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन किया है. अब यह खिलाड़ी भारत के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं.

South Africa tour of India 2022: दक्षिण अफ्रीकी टीम 5 टी20 मैचों की सीरीज के लिए भारत पहुंच चकी है. सीरीज (India vs South Africa T20) का पहला मुकाबला 9 जून को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. सीरीज के पहले मैच के लिए 5 जून को भारतीय टीम भी दिल्ली पहु्ंचेगी. अफ्रीकी टीम में शामिल कई खिलाड़ियों ने आईपीएल 2022 में शानदार प्रदर्शन किया है. गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए डेविड मिलर आईपीएल में फिर से एक फिनिशर के रूप में उभरे. पंजाब किंग्स (PBKS) के गेंदबाज कगिसो रबाडा ने एक बार फिर साबित कर दिया कि खेल के सभी फॉर्मेट में वह नंबर वन गेंदबाज के रूप में क्यों जानें जाते हैं.

क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock)
लखनऊ सुपर जायंट्स के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक ने कप्तान केएल राहुल के साथ मिलकर रिकॉर्ड पारियां खेलीं. उन्होंने 15 मुकाबलों में 148.97 के शानदार स्ट्राइक रेट से 508 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने तीन अर्धशतक और 1 शतक जड़ा. कोलकाता के खिलाफ डीकॉक ने 70 गेंदों पर 140 रन जड़ दिए थे.

एडेन मार्करम (Aiden Markram)
सनराइजर्स हैदराबाद के बल्लेबाज एडेन मार्करम ने इंडियन प्रीमियर लीग के 15वें सीजन में चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 381 रन जड़े. लीग स्टेज में हैदराबाद की लगातार पांच जीत में मार्करम का बड़ा योगदान था. उन्होंने संभलकर बल्लेबाजी की और अपनी पारी को बड़ा बनाने का प्रयास किया. उनकी फॉर्म भारतीय टीम के लिए चिंता की बात है.

डेविड मिलर (David Miller)
दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर ने गुजरात टाइटंस के लिए कई तूफानी पारियां खेलीं. उन्होंने अपनी टीम के लिए फिनिशर का रोल बखूबी निभाया. मिलर ने 16 मैचों में 142.73 के स्ट्राइक रेट से 481 रन बनाए. वह ज्यादातर मुकाबलों में नाबाद रहे. क्वॉलीफायर 1 और फाइनल में मिलर ने महत्वपूर्ण पारियां खेलीं. 

कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada)
पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा ने अपने प्रदर्शन से साबित किया कि वह क्रिकेट के सभी फॉर्मेट में नंबर 1 गेंदबाज क्यों हैं. आईपीएल में रबाडा ने शानदार गेंदबाजी की, उन्होंने पावरप्ले और डेथ ओवर्स में रन गति पर लगाम लगाने के साथ ही विकेट भी चटकाए. रबाडा इस समय अच्छी फॉर्म में हैं ऐसे में वह भारतीय बल्लेबाजों के लिए टी20 सीरीज में मुश्किलें पैदा कर सकते हैं.

एनरिक नॉर्टजे (Enrique Nortje)
दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्टजे का यह सीजन शानदार रहा. उन्होंने 6 मुकाबलों में 9.72 की इकॉनमी रेट से 9 विकेट अपने नाम किए. टूर्नामेंट के बाद के चरणों में नॉर्टजे की फॉर्म में वापसी हुई. उनकी इस वापसी से अफ्रीकी कप्तान बावुमा खुश होंगे. वह भारतीय बल्लेबाजों को परेशानी में डाल सकते हैं.

ये भी पढ़ें...

Watch: गाबा में भारत की C टीम ने ऑस्ट्रेलिया की मजबूत टीम को हराया- VVS Laxman

IPL 2022: टूर्नामेंट में चमके ये युवा सितारे, किसी के पापा हैं इलेक्ट्रीशियन तो किसी के नाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

IPL 2027 ऑक्शन से पहले 3 सबसे बड़े ट्रेड सबको चौंका देंगे
IPL 2027 ऑक्शन से पहले 3 सबसे बड़े ट्रेड सबको चौंका देंगे
तीसरे T20I में 3 बड़े बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया, वैभव को मौका
तीसरे T20I में 3 बड़े बदलाव के साथ उतरेगी टीम इंडिया, वैभव को मौका
वरुण चक्रवर्ती के रिप्लेसमेंट का एलान, पहली बार इस खिलाड़ी को टीम इंडिया में मिला मौका
वरुण चक्रवर्ती के रिप्लेसमेंट का एलान, पहली बार इस खिलाड़ी को मिला मौका
'बारामूला एक्सप्रेस' टीम इंडिया में शामिल, पहली बार भारतीय टीम में मिला मौका
'बारामूला एक्सप्रेस' टीम इंडिया में शामिल, पहली बार भारतीय टीम में मिला मौका

वीडियोज

Lucknow Hit and Run Case: लव जिहाद के शैतान का डरावना खेल, पब्लिक के सामने गर्लफ्रेंड पर चढ़ा दी कार
हाइवे पर कारों की टक्कर..हादसा भयंकर। Jordan। Amman Accident। Viral News
Janhit with Chitra Tripathi : UPI पर चार्ज, अमेरिका को फायदा ? | UPI Payment Charges | Rahul Gandhi
Janhit With Chitra Tripathi: दो बाबाओं की 'टक्कर', Dhirendra Shastri ने किस बाबा का 'पर्चा' निकाला ?
Saudi-Houthi War Update : सऊदी हूती युद्ध पर ताजा हालात | Middle East Conflict | Yemen | Makka

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'Guys बताओ...'
PM मोदी के जन्मदिन पर CJP की पहली प्रतिक्रिया, कहा- 'Guys बताओ...'
DUSU चुनाव: टीचर के साथ मारपीट, विरोध में उतरे मोतीलाल के शिक्षक
DUSU चुनाव से पहले बवाल! टीचर के साथ मारपीट, विरोध में उतरे मोतीलाल के शिक्षक
भारत-चीन पर लागू होगा 100% टैरिफ? US हाउस में पास हुआ रूस पर प्रतिबंध बिल
भारत-चीन पर लागू होगा 100% टैरिफ? US हाउस में पास हुआ रूस पर प्रतिबंध बिल
IPL 2027 ऑक्शन से पहले 3 सबसे बड़े ट्रेड सबको चौंका देंगे
IPL 2027 ऑक्शन से पहले 3 सबसे बड़े ट्रेड सबको चौंका देंगे
क्या पॉलिटिक्स जॉइन करेंगी प्रीति जिंटा? 'वाइब' एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब
क्या पॉलिटिक्स जॉइन करेंगी प्रीति जिंटा? 'वाइब' एक्ट्रेस ने दिया ये जवाब
76 साल के हुए PM मोदी, काशी कैसे मना रही जन्मदिन? जानें BJP का प्लान
76 साल के हुए PM मोदी, काशी कैसे मना रही जन्मदिन? जानें BJP का प्लान
भारत के मिसाइल डिस्ट्रॉयर से भिड़कर टूटा PAK का जंगी जहाज, इस्लामाबाद बोला- 'इंडिया ने...'
भारत के मिसाइल डिस्ट्रॉयर से भिड़कर टूटा PAK का जंगी जहाज, इस्लामाबाद बोला- 'इंडिया ने...'
29 साल बाद अपनी नैनी से मिला शख्स, वीडियो देख भीग जाएंगी आंखें
29 साल बाद अपनी नैनी से मिला शख्स, वीडियो देख भीग जाएंगी आंखें
Embed widget