IND vs SA 2nd Test, Day-2 Highlights: मुथुसामी और यानसन के नाम रहा दूसरे दिन का खेल, अब बल्लेबाजों पर टिका दारोमदार

IND vs SA 2nd Test, Day-2 Highlights: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन का खेल सेनुरन मुथुसामी के नाम रहा, जिन्होंने अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा. यानसन ने भी शानदार पारी खेली.

शिवमLast Updated: 23 Nov 2025 04:49 PM

बैकग्राउंड

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा टेस्ट गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. रविवार को टेस्ट का दूसरा दिन दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज सेनुरन मुथुसामी के नाम...More

IND vs SA 2nd Test, Day-2 Stumps: दूसरे दिन क्या कुछ हुआ (संक्षेप में)

दक्षिण अफ्रीका की पारी आज 247 से आगे बढ़ी थी. सेनुरन मुथुसामी और कैइल वेरेन्ने के बीच 7वें विकेट के लिए 88 रनों की साझेदारी हुई. वेरेन्ने 45 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद आए मार्को यानसन ने तेज तर्रार पारी शुरू कर दी, उन्होंने अपनी पारी में 7 छक्के लगाकर इतिहास रच दिया. वह भारत के खिलाफ टेस्ट की एक पारी में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उनसे पहले अफरीदी ने 2006 में एक पारी में 7 छक्के लगाए थे.


इससे पहले सेनुरन मुथुसामी ने अपना पहला टेस्ट शतक जड़ा, उन्होंने 206 गेंदों में 2 छक्के और 10 चौकों की मदद से 109 रन बनाए. मार्को यानसन ने 91 गेंदों में 7 छक्के और 6 चौकों की मदद से 93 रन बनाए. दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 489 रनों पर समाप्त हुई.


पहली पारी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट कुलदीप यादव ने लिए, उन्होंने पहले दिन 3 और दूसरे दिन 1 विकेट लिया. जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट लिए. 


पहले दिन भारत की पहली पारी के 6.1 ओवरों का खेल हुआ. केएल राहुल और यशस्वी जायसवाल ने दिन का खेल खत्म होने तक विकेट बचाए रखा. राहुल 14 गेंदों में 7 और जायसवाल 23 गेंदों में 7 रन बनाकर नाबाद हैं. दोनों तीसरे दिन भारत की पहली पारी को आगे बढ़ाएंगे.