IND vs SA 1st Test, Day-1 Highlights: भारतीय गेंदबाजों के नाम रहा पहले दिन का खेल, बुमराह ने चटकाए 5 विकेट; पढ़ें कैसा रहा पहले दिन का खेल
IND vs SA 1st Test Highlights, Day-1: कोलकाता में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले ही दिन साउथ अफ्रीका की पारी 159 रनों पर सिमट गई. तीसरे सेशन में भारत की पहली पारी शुरू हुई. पढ़ें पहले दिन क्या कुछ हुआ.
शिवमLast Updated: 14 Nov 2025 05:22 PM
बैकग्राउंड
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में चल रहे भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो गया है. टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने...More
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में चल रहे भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो गया है. टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. एडन मार्क्रम और रयान रिकेल्टन ने टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी, लेकिन फिर जसप्रीत बुमराह ने कहर बरपाया. पहली पारी में बुमराह ने फाइव विकेट हॉल किया, साउथ अफ्रीका की पहली पारी तीसरे सेशन में 159 रनों पर समाप्त हो गई थी. दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 1 विकेट गंवाकर 37 रन बना लिए हैं. यशस्वी जायसवाल 12 रन बनाकर आउट हुए. केएल राहुल (13) और वाशिंगटन सुंदर (6) नाबाद हैं.पहले दिन का पहला सेशनसाउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. एडन मार्क्रम और रयान रिकेल्टन ने सधी हुई शुरुआत की, दोनों ने पहले विकेट के लिए 57 रनों की साझेदारी की. इस साझेदारी को जसप्रीत बुमराह ने तोड़ा, उन्होंने 11वें ओवर की तीसरी गेंद पर रिकेल्टन को शानदार यॉर्कर गेंद पर बोल्ड किया. रिकेल्टन ने 22 गेंदों में 23 रन बनाए. जसप्रीत बुमराह ने इसके बाद दूसरे ओपनर एडन मार्क्रम को भी अपना शिकार बनाया, उन्होंने एक बाउंसर गेंद पर उन्हें विकेट के पीछे कैच आउट कराया. 13वें ओवर की पहली गेंद मार्क्रम के शरीर पर आई, वह इससे बचना चाहते थे लेकिन गेंद बल्ले का किनारा लेकर पीछे गई और ऋषभ पंत ने डाइव लगाकर अच्छा कैच पकड़ा. मार्क्रम ने 48 गेंदों में 5 चौके और 1 छक्के की मदद से 31 रन बनाए.इसके बाद आए टेम्बा बावुमा सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हुए, उन्हें कुलदीप यादव ने कैच आउट कराया. 16वें ओवर की आखिरी गेंद पर वह बावुमा ने डिफेंस किया, लेकिन गेंद सीधा ध्रुव जुरेल के हाथों में गई. बावुमा ने 11 गेंदों में 3 रन बनाए.पहले सेशन का खेल खत्म होने तक टोनी डी जोरजी और विलेम मुल्डर के बीच 34 रनों की साझेदारी हो गई है. मुल्डर 43 गेंदों में 22 और जोरजी 38 गेंदों में 15 रन बनाकर नाबाद हैं.जसप्रीत बुमराह ने लिए 2 विकेट (पहले सेशन में)पहले सेशन में जसप्रीत बुमराह ने 7 ओवर डाले, जिसमे 9 रन देकर 2 विकेट लिए. उन्होंने दोनों ओपनर्स (एडन मार्क्रम और रयान रिकेल्टन) को आउट किया. साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा को कुलदीप यादव ने अपना शिकार बनाया, कुलदीप ने 7 ओवरों में 24 रन दिए.मोहम्मद सिराज ने 6 ओवरों में 34 रन दिए, अक्षर पटेल के 3 ओवरों में 20 रन आए. रवींद्र जडेजा ने 3 ओवर डाले, जिसमें 4 रन दिए. एक ओवर वाशिंगटन सुन्दर ने भी किया, जिसमें उन्होंने 3 रन दिए.दूसरे सेशन में 50 रन भी नहीं बना पाई साउथ अफ्रीकाइस सेशन में साउथ अफ्रीका ने 5 विकेट गंवाए हैं, कुल रन 50 भी नहीं बनाए हैं. इस सेशन में कुल 49 रन बने. इस सेशन में पहला विकेट मुल्डर के रूप में गिरा, उन्हें कुलदीप यादव ने अपना शिकार बनाया. मुल्डर ने 24 रन बनाए. इसके बाद टोनी डी जोरजी (24) भी जल्दी ही आउट हो गए, उन्हें जसप्रीत बुमराह ने एलबीडबल्यू आउट किया.मोहम्मद सिराज ने इस सेशन में एक ही ओवर में 2 विकेट चटकाए. उन्होंने 45वें ओवर की पहली गेंद पर कैइल वेरेन्ने (16) को एलबीडबल्यू आउट किया. चौथी गेंद पर सिराज ने मार्को यानसन को बोल्ड किया. यानसन खाता भी नहीं खोल पाए. सेशन का आखिरी विकेट अक्षर पटेल ने लिया, जो अक्षर का पारी में पहला विकेट था. उन्होंने 52वें ओवर की आखिरी गेंद पर कॉर्बिन बॉश (3) को एलबीडबल्यू आउट किया. इसी के साथ दूसरा सेशन समाप्त हुआ.दूसरे सेशन में कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने 1-1 विकेट लिया. तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट चटकाए. दूसरे सेशन की समाप्ति के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर 154/8 था.तीसरे सेशन का हालतीसरे सेशन के शुरुआती 3 ओवरों में साउथ अफ्रीका की पहली पारी समाप्त हो गई. इस सेशन में भारत के लिए दोनों विकेट जसप्रीत बुमराह ने लिए, इसी के साथ उन्होंने एक और 'फाइव विकेट हॉल' किया.भारत की पहली पारी इस सेशन में शुरू हुई, यशस्वी जायसवाल बड़ा स्कोर करने में असफल रहे. मार्को यानसन ने उन्हें बोल्ड किया, जायसवाल ने 12 रन बनाए. इसके बाद दिन का खेल खत्म होने तक भारत का दूसरा कोई विकेट नहीं गिरा. केएल राहुल 13 और वाशिंगटन सुंदर 6 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारत का स्कोर 20 ओवरों के बाद 37/1 है. टीम इंडिया अभी 122 रन पीछे हैं.भारत की प्लेइंग 11 में 4 स्पिनर्सयशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज.साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11एडन मार्क्रम, रयान रिकेल्टन, वियान मुल्डर, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी ज़ोरज़ी, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन (विकेटकीपर), मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, साइमन हार्मर, केशव महाराज.ईडन गार्डन्स स्टेडियम पिच रिपोर्टशुभमन गिल ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में पिच को लेकर कहा कि ये टिपिकल इंडियन पिच की तरह लग रही है. बता दें कि इतिहास में यहां स्पिनर्स का बोलबाला रहा है, यहां सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हरभजन सिंह और दूसरे नंबर पर अनिल कुंबले हैं. यहां टर्न देखने को मिल सकता है, स्पिनर्स मुश्किल पैदा कर सकते हैं.भारतीय स्क्वाडसाई सुदर्शन, शुभमन गिल, देवदत्त पडिक्कल, केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज.साउथ अफ्रीका का स्क्वाडडेवाल्ड ब्रेविस, टेम्बा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, ट्रिस्टन स्टब्स, ज़ुबूर हमजा, एडन मार्क्रम, कॉर्बिन बॉश, मार्को जानसेन, सेनुरन मुथुसामी, विलेम मुल्दर, कैइल वेरेन्ने (विकेट कीपर), रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), कगिसो रबाडा, केशव महाराज, साइमन हार्मर.