India vs South Africa: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच रांची में खेला जाएगा. इस सीरीज के पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने भारतीय टीम को 9 रनों से शिकस्त दी थी. अब दूसरे मुकाबला रविवार को रांची में होगा जिसमें भारतीय टीम पिछली हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी. वहीं रांची में होने वाले दूसरे वनडे के पहले दक्षिण अफ्रीका के स्टार स्पिनर केशव महाराज ने भारत की बेंच स्ट्रेंथ और ‘बी’ टीम को लेकर बड़ा बयान दिया है.

चार से पांच इंटरनेसनल टीम उतार सकती है भारतदक्षिण अफ्रीका के स्टार स्पिनर केशव महाराज ने रांची में होने वाले दूसरे वनडे मुकाबले के पहले भारतीय टीम की बेंच स्ट्रेंथ की तारीफ करते हुए कहा कि भारत के पास इतनी प्रतिभा है कि वह एक बार में चार से पांच इंटरनेशल टीम मैदान पर उतार सकती है. केशव महाराज ने कहा कि मैं इसे दूसरे स्तर की भारतीय टीम नहीं कहूंगा. क्योंकि टीम के बहुत सारे खिलाड़ी आईपीएल खेलते हैं और उनके पास इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव भी है. यह खिलाड़ी वर्ल्ड लेवलपर प्रदर्शन करने वाले हैं. महाराज ने कहा कि भारतीय टीम के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन करना हमेशा अच्छा होता है. उनके पास विश्व स्तरीय बल्लेबाजी क्रम है.

रांची में कैसा रहा है टीम इंडिया का रिकॉर्डभारत ने रांची में अब तक कुल 5 मैच खेले हैं और इस दौरान 2 मुकाबलों में जीत हासिल की है. जबकि उसे दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा. एक मुकाबले का रिजल्ट नहीं निकल सका. भारत ने यहां पहला मैच इंग्लैंड के खिलाफ 2013 में खेला था. इसमें उसने 7 विकेट से जीत हासिल की थी. जबकि अगले मैच का नतीजा नहीं निकल सका. आपको बता दें कि हाल ही में खत्म हुई टी20 सीरीज भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 2-1 से हराकर अपने नाम की थी. वहीं वनडे में भारत फिलहाल 0-1 से पिछड़ रहा है.

यह भी पढ़ें:

T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया में प्रैक्टिस के साथ-साथ इन खास चीजों पर काम कर रही टीम इंडिया, कोच ने किया बड़ा खुलासा

T20 World Cup 2022: दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीतेगी पाकिस्तान? जानें टीम की मजबूती और कमजोरियां