एक्सप्लोरर

IND vs SA: केप टाउन में टीम इंडिया के साथ जुड़ेंगे आवेश खान, सेंचुरियन में मिली हार के बाद लिया गया फैसला

Avesh Khan: साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन में मिली हार के बाद केप टाउन टेस्ट मैच के लिए आवेश खान को टीम इंडिया के स्क्वॉड में शामिल किया गया है.

Team India: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आवेश खान को साउथ अफ्रीका में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में शामिल किया गया है. भारतीय क्रिकेट टीम साउथ अफ्रीका के दौरे पर गई हुई है, जहां टीम इंडिया टी20 और वनडे सीरीज खत्म करने के बाद टेस्ट सीरीज खेल रही है.

इस सीरीज का पहला टेस्ट मैच सेंचुरियन के मैदान पर खेला गया था, जिसमें साउथ अफ्रीका ने भारत को पारी और 32 रनों से हरा दिया. अब टीम इंडिया को अगर सीरीज गंवाने से बचना है तो उन्हें किसी भी कीमत पर केप टाउन होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में जीत हासिल करनी ही होगी. 

टीम इंडिया के स्क्वॉड में शामिल हुए आवेश

इसके लिए टीम इंडिया ने एक बड़ा फैसला लिया है, और तेज गेंदबाज आवेश खान को स्क्वॉड में शामिल किया है. आपको बता दें कि पहले टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज के साथ तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा ने डेब्यू किया था, लेकिन प्रसिद्ध के लिए डेब्यू मैच बिल्कुल भी अच्छा नहीं रहा. उन्होंने 20 ओवर में 93 रन खर्च कर दिए, और सिर्फ 1 विकेट हासिल किया. 

सेंचुरियन में खेले गए टेस्ट मैच में भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह के अलावा कोई भी गेंदबाज असरदार साबित नहीं हो पाया. हालांकि, टीम इंडिया के स्क्वॉड में मोहम्मद शमी भी शामिल थे, लेकिन एंकल में लगी चोट के कारण उनके फिटनेस पर सवाल बना हुआ था. अब बीसीसीआई ने कंफर्म कर दिया है कि दूसरे टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया के स्क्वॉड में मोहम्मद शमी की जगह आवेश खान को शामिल किया गया है. 

टीम इंडिया का नया स्क्वॉड

27 साल के आवेश खान ने 38 फर्स्ट क्लास मैचों में 22.65 की औसत से 149 विकेट चटकाए हैं. ऐसे में रोहित शर्मा के पास अब दूसरे टेस्ट मैच के लिए आवेश खान के रूप में भी एक विकल्प मौजूद होगा. 

टीम इंडिया का स्क्वॉड: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार, जसप्रीत बुमराह (उप-कप्तान), प्रसिद्ध कृष्णा, केएस भरत (विकेटकीपर), अभिमन्यु ईश्वरन, आवेश खान

यह भी पढ़ें: Year Ender 2023: 2048 रन, 8 शतक, 10 अर्धशतक, प्लेयर ऑफ द वर्ल्ड कप...विराट कोहली के लिए शानदार रहा यह साल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वैभव सूर्यवंशी और भुवनेश्वर कुमार IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
वैभव और भुवनेश्वर IN, बेंगलुरु टी20 में बदलेगी भारत की प्लेइंग इलेवन?
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत; डेब्यू प्लेयर चमकी
19 रन पर गिरे 4 विकेट, फिर भारत ने जिम्बाब्वे के जबड़े से छीनी जीत
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 
NZ दौरे के लिए भारत की वनडे और टेस्ट टीम का एलान, ODI में भी श्रेयस अय्यर कप्तान 

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget