IND vs SA 4th T20: धुंध और कोहरे की वजह से चौथा टी20 रद्द, साढ़े 3 घंटे के इंतजार के बाद भी फैंस के हाथ लगी मायूसी

India vs South Africa 4th T20: भारत और दक्षिण अफ्रीका का चौथा टी20 मैच रद्द हो गया है. धुंध और कोहरे की वजह से मैच बिना टॉस के रद्द करार दे दिया गया है.

मोहम्मद वाहिदLast Updated: 17 Dec 2025 09:36 PM

बैकग्राउंड

आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाएगा. दोनों टीमें लखनऊ के इकाना स्टेडियम में भिड़ेंगी. सीरीज में भारतीय टीम 2-1...More

IND vs SA 4th T20 Match abandoned: रद्द हुआ चौथा टी20

भारत और दक्षिण अफ्रीका का मैच धुंध और घनघोर कोहरे की वजह से रद्द हो गया है. इस मैच का टॉस भी नहीं हो सका. साढ़े 3 घंटे तक इंतजार किया गया, लेकिन धुंध और कोहरा कम नहीं हुआ. इसके बाद अंपायर्स ने मैच रद्द करने का फैसला लिया. पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारतीय टीम 2-1 से आगे है. अब सीरीज का पांचवां व अंतिम टी20 मैच शुक्रवार, 19 दिसंबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा.