IND vs SA 3rd ODI Highlights: यशस्वी का शतक, कोहली की ताबड़तोड़ फिफ्टी; निर्णायक मुकाबले में 9 विकेट से जीता भारत
India vs South Africa 3rd ODI Highlights: भारत ने तीसरे वनडे में दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर 3 मैचों की ओडीआई सीरीज 2-1 से अपने नाम की. यशस्वी मैच और विराट सीरीज के सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुने गए.
मोहम्मद वाहिदLast Updated: 06 Dec 2025 09:21 PM

बैकग्राउंड
विशाखापट्टनम में खेले गए निर्णायक मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 270 रन बनाए थे, क्विंटन डी कॉक...More
विशाखापट्टनम में खेले गए निर्णायक मुकाबले में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 270 रन बनाए थे, क्विंटन डी कॉक ने शतक जड़ा था. लक्ष्य का पीछा करते हुए यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा ने पहले विकेट के लिए 155 रनों की साझेदारी की, इसके बाद आए विराट कोहली ने ताबड़तोड़ अंदाज में अपना अर्धशतक पूरा किया. यशस्वी जायसवाल ने अपना पहला वनडे शतक लगाया, वह 116 रन बनाकर नाबाद रहे. इस जीत के साथ भारत ने 3 मैचों की वनडे सीरीज 2-1 से अपने नाम की. यशस्वी को प्लेयर ऑफ द मैच और विराट कोहली को प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड मिला.रोहित-जायसवाल ने पहले विकेट के लिए जोड़े 155 रनभारतीय बल्लेबाजों ने जिस तरह पहले 2 वनडे में बल्लेबाजी की थी, उससे साफ था कि 271 का लक्ष्य हासिल करने में कोई परेशानी नहीं होगी. फिर भी रोहित और जायसवाल ने कोई रिस्क नहीं लिया, दोनों ने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की. जायसवाल ने भी कोई जोखिम भरा शॉट नहीं खेला. पॉवरप्ले के बाद दोनों ने खराब गेंदों पर प्रहार करना शुरू किया. जायसवाल और रोहित ने पहले विकेट के लिए 155 रनों की साझेदारी की. रोहित 26वें ओवर की पांचवीं गेंद पर कैच आउट हुए, उन्होंने 73 गेंदों में 75 रन बनाए. इस पारी में रोहित ने 3 छक्के और 7 चौके लगाए.यशस्वी जायसवाल का पहला ODI शतकयशस्वी जायसवाल ने 111 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. ये उनके वनडे करियर का पहला शतक है, उन्होंने इसी साल फरवरी में इस फॉर्मेट में डेब्यू किया था. जायसवाल ने 121 गेंदों में 116 रनों की नाबाद पारी खेली, जिसमें 2 छक्के और 12 चौके लगाए. इस यादगार पारी के लिए यशस्वी जायसवाल को मैच का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया.विराट कोहली का ताबड़तोड़ अर्धशतकविराट कोहली की बल्लेबाजी देखकर लग रहा था कि कुछ और रन बनाने को होते तो उनका लगातार तीसरा शतक देखने को मिलता. कोहली ने 45 गेंदों में 3 छक्के और 6 चौकों की मदद से नाबाद 65 रन बनाए. भारत ने लक्ष्य 39.5 ओवरों में हासिल कर 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.दक्षिण अफ्रीकी पारी की हाइलाइट्सदक्षिण अफ्रीका की शुरुआत बेहद खराब हुई थी, रयान रिकेल्टन को अर्शदीप सिंह ने पहले ही ओवर में आउट कर दिया था. 1 रन पर पहला विकेट गंवाने के बाद क्विंटन डी कॉक और कप्तान टेम्बा बावुमा के बीच 113 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई, बावुमा अपने अर्धशतक से चूक गए. कप्तान ने 67 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 48 रन बनाए, उन्हें जडेजा ने आउट किया.बावुमा के आउट होने के बाद मैथ्यू ब्रीत्ज़के आए, जो 23 गेंदों में 24 रन बनाकर आउट हुए. पिछले मैच में शतक जड़ने वाले एडन मार्क्रम निर्णायक मुकाबले में सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए. ब्रीत्ज़के और मार्क्रम को प्रसिद्ध कृष्णा ने अपना शिकार बनाया.क्विंटन डी कॉक ने अपना 23वां ओडीआई शतक जड़ा, भारत के खिलाफ ये 7वां था. वह संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विकेट कीपर बल्लेबाज बने. शतक लगाने के बाद वह प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर बोल्ड हुए. डी कॉक ने 89 गेंदों में 6 छक्के और 8 चौकों की मदद से 106 रन बनाए.डेवाल्ड ब्रेविस ने 29 गेंदों में 29 रन बनाए. ब्रेविस और मार्को यानसेन (17) को कुलदीप यादव ने एक ही ओवर में चलता किया. अंत में केशव महाराज ने 20 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली. दक्षिण अफ्रीका की पारी 47.5 ओवरों में 270 रनों पर समाप्त हुई.भारतीय गेंदबाजीअर्शदीप सिंह ने 8 ओवरों में 36 रन देकर 1 विकेट लिया. प्रसिद्ध कृष्णा ने 9.5 ओवरों में 66 रन देकर 4 विकेट लिए. कुलदीप यादव ने 10 ओवरों में 41 रन देकर 4 विकेट चटकाए. 3 ओवर तिलक वर्मा ने भी डाले, जिसमें उन्होंने 29 रन खर्चे. हर्षित राणा ने 8 ओवरों में 44 रन दिए, उन्हें कोई विकेट नहीं मिला. जडेजा ने 9 ओवरों में 50 रन देकर 1 विकेट लिया.पहले और दूसरे वनडे का हालपहला वनडे मैच रांची में खेला गया था, जिसमें भारतीय टीम ने 349 रनों का स्कोर बनाया था. इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम 332 रन ही बना पाई थी. उस मुकाबले में भारत के लिए विराट कोहली ने 135 रन और रोहित शर्मा और केएल राहुल ने अर्धशतक लगाया था. भारत उस मैच को 17 रनों से जीता था.दूसरा मैच रायपुर में खेला गया, जिसमें टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 358 रन बनाए, जिसमें विराट कोहली ने एक बार फिर शतक लगाया. ऋतुराज गायकवाड़ ने भी इस मुकाबले में 105 रनों की शतकीय पारी खेली थी. मगर एडन मार्करम के शतक और खासतौर पर डेवाल्ड ब्रेविस की 54 रनों की तेजतर्रार पारी ने दक्षिण अफ्रीका को 359 रनों का रिकॉर्ड लक्ष्य हासिल करने में मदद की थी.कैसा रहेगा मौसम? एक्यूवेदर के मुताबिक भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका तीसरे ODI मैच के दौरान आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन बारिश आने की कोई संभावना नहीं है. मैच के दौरान विशाखापत्तनम का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है, वहीं रात में तापमान गिरकर 19 डिग्री तक जा सकता है. हयूमीडिटी/उमस का स्तर 74% रह सकता है.तीसरे वनडे के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन- यशवी जायसवाल, रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और प्रसिद्ध कृष्णातीसरे वनडे के लिए दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन- क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), एडन मार्करम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीट्ज़के, रुबिन हरमैन, डेवाल्ड ब्रेविस, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज, लुंगी नगिदी और ओटनील बार्टमैन
IND vs SA Live: विराट कोहली को मिला प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड
विराट कोहली ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे में 135 रन बनाए थे, उन्होंने दूसरे वनडे में भी शतक जड़ा था. तीसरे वनडे में उन्होंने 65 रनों की नाबाद पारी खेली. सीरीज के 3 मैचों में उन्होंने कुल 302 रन बनाए, उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवार्ड मिला.