IND Vs SA 2nd Test Day 1 Highlights : आखिरी सेशन में भारत की जोरदार वापसी, अफ्रीका ने दूसरी पारी में गंवाए तीन विकेट; भारत के पास बढ़त बरकरार

IND Vs SA 2nd Test Day 1 Live: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के अपडेट्स पाने के लिए एबीपी न्यूज को फॉलो करें.

एबीपी लाइवLast Updated: 03 Jan 2024 09:10 PM

बैकग्राउंड

इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला आज से केपटाउन में शुरू होने जा रहा है. मेजबान दक्षिण अफ्रीका ने पहले टेस्ट में...More

IND Vs SA 2nd Test Day 1Highlights: पहले दिन का खेल हुआ खत्म

केपटाउन टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो गया है. दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान साउथ अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट पर 62 रन है. फिलहाल, भारतीय टीम पहली पारी के आधार पर 36 रन है. साउथ अफ्रीका के लिए एडन मार्करम और डेविड बेंडिंगघम क्रीज पर है. डीन एल्गर के अलावा टोनी डी जोरजी और ट्रिस्टन स्ट्ब्स पवैलियन का रूख कर चुके हैं. भारत के लिए मुकेश कुमार ने 2 विकेट झटके. जसप्रीत बुमराह ने 1 विकेट अपने नाम किया. पहले दिन 23 विकेट गिरे. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम महज 55 रनों पर सिमट गई. इसके जवाब में भारतीय टीम 153 रनों पर ऑलआउट हो गई. इस तरह भारतीय टीम को 98 रनों की बढ़त मिली. फिर दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका का स्कोर 3 विकेट पर 62 रन है.