IND vs SA 2nd ODI Highlights: दक्षिण अफ्रीका ने रचा इतिहास, चेज किए 359 रन; विराट-गायकवाड़ के शतक पर भारी पड़े मार्करम-ब्रेविस

India vs South Africa 2nd ODI Highlights: 359 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे वनडे में भारत को 4 विकेट से हराया. ये घर के बाहर दक्षिण अफ्रीका का सबसे बड़ा सफल रन चेज है.

मोहम्मद वाहिदLast Updated: 03 Dec 2025 10:40 PM

बैकग्राउंड

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरा वनडे बुधवार को रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में खेला गया. टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था....More

IND vs SA Live: दक्षिण अफ्रीका का घर के बाहर सबसे बड़ा सफल रन चेज

वनडे क्रिकेट के इतिहास में दक्षिण अफ्रीका का ये घर के बाहर सबसे बड़ा सफल रन चेज है. अब भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका 3 मैचों की वनडे सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है. तीसरा मैच 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम (ACA–VDCA Cricket Stadium) में खेला जाएगा.