IND vs SA 1st Test, Day-2 Highlights: कोलकाता टेस्ट के दूसरे दिन गिरे 15 विकेट, साउथ अफ्रीका के पास 63 रनों की बढ़त; मजबूत स्थिति में भारत

IND vs SA 1st Test, Day-2 Highlights: भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहले टेस्ट के दूसरे दिन कुल 15 विकेट्स गिरे. साउथ अफ्रीका के पास 63 रनों की बढ़त है, लेकिन मेहमान टीम के सिर्फ 3 विकेट बचे हुए हैं.

शिवमLast Updated: 15 Nov 2025 04:52 PM

बैकग्राउंड

भारत बनाम साउथ अफ्रीका पहले टेस्ट का दूसरा दिन गेंदबाजों के नाम रहा. पहली पारी में 3 गिरे, दूसरी और तीसरी पारी में 6-6 विकेट गिरे. पहले दिन साउथ अफ्रीका...More

IND vs SA 1st Test, Day-2 Stumps: साउथ अफ्रीका 63 रन आगे

भारत पहले टेस्ट में मजबूत स्थिति में खड़ा है. साउथ अफ्रीका के पास बेशक 63 रनों की बढ़त है, लेकिन दूसरी पारी में मेहमान टीम 7 विकेट गंवा चुकी है. टेम्बा बावुमा को छोड़कर दूसरा कोई बल्लेबाज ज्यादा टिक नहीं पाया. बावुमा 13 रन बनाकर खेल रहे हैं. दूसरे दिन रवींद्र जडेजा ने 4 विकेट चटकाए, 2 विकेट कुलदीप यादव और 1 अक्षर पटेल के नाम रहा.



  • साउथ अफ्रीका का स्कोर- 93/7 (35 ओवर)

  • टेम्बा बावुमा- 29* (78)

  • कॉर्बिन बॉश- 1* (4)

  • साउथ अफ्रीका 63 रन आगे