IND vs SA 1st T20: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 रद्द, बारिश की वजह से नहीं हो सका टॉस

IND vs SA 1st T20: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच डरबन के किंग्समीड में खेला जाने वाला पहला टी20 बारिश की भेंट चढ़ गया है. लगातार बारिश की वजह से मैच का टॉस भी नहीं हो सका.

एबीपी लाइवLast Updated: 10 Dec 2023 09:33 PM

बैकग्राउंड

South Africa vs India 1st T20I, Kingsmead, Durban: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज डरबन के किंग्समीड में खेला जाएगा. अब...More

IND vs SA 1st T20: रद्द हो गया पहला टी20

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20 मैच रद्द हो गया है. डरबन के किंग्समीड में खेला जाने वाला यह बिना टॉस के ही रद्द हो गया. दरअसल, अंपायर्स और मैच से जुड़े अधिकारियों ने लंबे वक्त तक बारिश रुकने का इंतजार किया, लेकिन करीब ढाई घंटे के इंतजार के बाद ऑफिशियल्स ने मैच को रद्द करने का फैसला लिया. भारतीय समय के हिसाब से यह मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होना था. वहीं मैच का टॉस सात बजे होना था.