एक्सप्लोरर

IND vs PAK: सिर्फ पार्किंग में जाएंगे लाखों... अगर जा रहे हैं अमेरिका, तो बना लें इतने लाख का बजट; बहुत महंगा पड़ेगा भारत-पाक मैच

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान का मैच 9 जून को न्यूयॉर्क के नसाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. जानिए अमेरिका जाने के लिए आपको कितना बजट तैयार करके रखना होगा.

IND vs PAK: टी20 विश्व कप 2024 में भारत ने अपने पहले मैच में आयरलैंड को 8 विकेट से हराया है. अब भारतीय टीम का अगला मैच 9 जून को चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ होगा, जो न्यूयॉर्क के नसाउ क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारत-पाक मैच पर दुनिया भर की नजर बनी रहती है और यह अकेली भिड़ंत अमेरिका में क्रिकेट को बढ़ावा देने में बहुत बड़ा योगदान देगी. जब भी ये दो टीम आमने-सामने होती हैं तब हजारों लोग स्टेडियम में मैच को लाइव देखने पहुंचते हैं, लेकिन इस बार अमेरिका में हो रहा ये मैच खासतौर पर एशियाई फैंस को बहुत महंगा पड़ सकता है. जब सबसे सस्ता टिकट ही 25,000 रुपये का हो तो जेब ढीली होनी तय है.

कितने रुपये का बनाएं बजट?

बता दें कि टी20 विश्व कप 2024 में भारत-पाकिस्तान मैच का सबसे सस्ता टिकट प्राइस 300 डॉलर सेट किया गया है, जो भारतीय करेंसी में करीब 25,000 रुपये है. मगर टिकट का मामला बहुत बाद में आता है, जिसे आप ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं, लेकिन अमेरिका जाना भी आज के समय में सस्ता नहीं है. इंटरनेट पर आप सर्च करेंगे तो पाएंगे कि दिल्ली से न्यूयॉर्क जाने वाली फ्लाइट की कीमत 80 हजार से शुरू होकर करीब साढ़े 3 लाख रुपये तक जाती है. इस बीच न्यूयॉर्क का तत्काल टिकट आपको तकरीबन 1 लाख रुपये का पड़ सकता है.

अमेरिका में फ्लाइट लैंड करने के बाद आपको होटल की तलाश होगी. इंटरनेट पर आप पाएंगे कि न्यूयॉर्क में मीडियम स्तर का एक रात रुकने का होटल प्राइस भारतीय करेंसी में करीब 8 हजार से शुरू होता है. अगर आप टाइम्स स्क्वायर के आसपास स्टे करने के बारे में सोच रहे हैं तो होटल की कीमत ही भारत-पाक मैच से महंगी पड़ जाएगी. मान लीजिए कोई व्यक्ति सबसे सस्ता होटल बुक करता है और करीब 4 दिन के लिए वहां रुकता है तो उसे 32 हजार रुपये की राशि अदा करनी पड़ेगी. एक आम व्यक्ति के लिए 3-4 दिन तक खाने-पीने की व्यवस्था समेत आपको करीब तीन से साढ़े तीन लाख तक का बजट बनाना पड़ सकता है.

ये तथ्य भी चौंकाने वाला है कि फिलहाल भारत-पाकिस्तान मैच का सबसे महंगा टिकट 8.3 लाख का है. यदि कोई व्यक्ति इतना महंगा टिकट खरीद सकता है तो उसके लिए बजट 15-20 लाख से ऊपर जाना कोई चौंकाने वाला विषय नहीं होगा. जब एक ही मैच करीब 3 लाख रुपये का पड़े तो क्यों ही कोई भारतीय फैन इस मैच को देखने अमेरिका जाना चाहेगा. ICC को स्टेडियम मैनेजमेंट और यूएसए क्रिकेट एसोसिएशन टिकटों के मामले में चर्चा जरूर करनी चाहिए थी.

पार्किंग का प्राइस लाखों में

भारत-पाक मैच का टिकट प्राइस, फिर फ्लाइट से जाना, होटल बुक करने जैसी चीजें बहुत महंगी पड़ रही होंगी. मगर यदि आप कार से स्टेडियम जा रहे हैं तो पार्किंग लॉट का टिकट ही आपको हैरत में डाल सकता है. हाल ही में भारत के पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने बताया कि भारत-पाकिस्तान मैच के लिए स्टेडियम में पार्किंग लॉट की फीस बहुत ज्यादा बढ़ा दी गई है. उन्होंने बताया कि इस मैच के दौरान गाड़ी पार्क करने के लिए करीब 1,200 डॉलर यानी भारतीय करेंसी में करीब 1 लाख रुपये चुकाने होंगे.

यह भी पढ़ें:

IND VS PAK: ना टीवी रिचार्ज की टेंशन और ना मोबाइल पर सब्सक्रिप्शन की, ऐसे फ्री में देखें भारत-पाक का महामुकाबला

खेल कोई भी हो, नीरज शर्मा का उत्साह सबको लेकर समान होता है. नीरज मार्च 2024 से एबीपी लाइव के स्पोर्ट्स सेक्शन में काम कर रहे हैं. नीरज ने साल 2018 में मीडिया में कदम रखा. नीरज ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई एपीजे इंस्टीट्यूट से की है. एबीपी से पहले नीरज कई स्पोर्ट्स वेबसाइट्स में काम कर चुके हैं. नीरज ने WWE से शुरुआत की फिर MMA को जाना और लिखा. कबड्डी से होते हुए अब क्रिकेट पर लिख रहे हैं. नीरज का मीडिया में सफर 7 साल पुराना है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

248 चेज नहीं कर पाई गुजरात, KKR ने रोका शुभमन की सेना का 'विजयरथ', गिल-सुदर्शन की फिफ्टी बेकार
248 चेज नहीं कर पाई गुजरात, KKR ने रोका शुभमन की सेना का 'विजयरथ', गिल-सुदर्शन की फिफ्टी बेकार
फिन एलन ने की वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की बराबरी, गुजरात के खिलाफ बनाया छक्कों का 'महारिकॉर्ड'
फिन एलन ने की वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा की बराबरी, गुजरात के खिलाफ बनाया छक्कों का 'महारिकॉर्ड'
22 छक्के और 12 चौके, फिन एलन ने जड़े 93 रन, फिर ग्रीन और रघुवंशी ने कूटा, KKR ने रच दिया इतिहास
22 छक्के और 12 चौके, फिन एलन ने जड़े 93 रन, फिर ग्रीन और रघुवंशी ने कूटा, KKR ने रच दिया इतिहास
तिलक वर्मा को 'ओए अंधेरे' कहने पर मचा था बवाल, अर्शदीप विवाद पर पंजाब किंग्स की प्रतिक्रिया
तिलक वर्मा को 'ओए अंधेरे' कहने पर मचा था बवाल, अर्शदीप विवाद पर पंजाब किंग्स की प्रतिक्रिया

वीडियोज

NEET Paper Leak:नोट उड़ाकर जताया गुस्सा! शिक्षा मंत्री के आवास पर यूथ कांग्रेस का भारी हंगामा!
Sansani: मुंब्रा में फरेबी प्रेमिका ने प्रेमी को दिया धोखा....! | Crime News | Maharashtra
Top News: बड़ी खबरें, फटाफट | Massive Hike in Silver Import Duty | PM Modi Appeal
भगवान बने Suriya ने corruption के खिलाफ दिखाई दमदार लड़ाई
India में Dhurandhar 2 की OTT release delay होने पर भड़के fans

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
7 अक्टूबर के मास्टरमाइंड का खात्मा: रिहायशी अपार्टमेंट पर हुए इजरायली हमले में हमास चीफ एजेद्दीन अल-हद्दाद की मौत, पत्नी और बेटी भी मारे गए
IDF का बड़ा दावा: 7 अक्टूबर के मास्टरमाइंड का खात्मा, इजरायली हमले में हमास चीफ एजेद्दीन की मौत
महोबा: PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सपा सांसद अजेंद्र लोधी की सफाई, बोले- 'AI ने...'
महोबा: PM मोदी पर आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में सपा सांसद अजेंद्र लोधी की सफाई, बोले- 'AI ने...'
मोहम्मज सिराज के '200' पूरे, ईडन गार्डन्स में KKR के खिलाफ रचा इतिहास 
मोहम्मज सिराज के '200' पूरे, ईडन गार्डन्स में KKR के खिलाफ रचा इतिहास 
Saturday Box Office: 'करुप्पू' की आंधी में धुआं हुईं 'धुरंधर 2' और 'भूत बंगला', जानें शनिवार का बॉक्स ऑफिस हाल
'करुप्पू' की आंधी में धुआं हुईं 'धुरंधर 2' और 'भूत बंगला', जानें शनिवार का बॉक्स ऑफिस हाल
ओलंपिक की मेजबानी, दुनिया के विकास का इंजन... नीदरलैंड्स दौरे में PM मोदी ने सेट किया भारत का एजेंडा
ओलंपिक की मेजबानी, दुनिया के विकास का इंजन... नीदरलैंड्स दौरे में PM मोदी ने सेट किया भारत का एजेंडा
'हालात अच्छे नहीं हुए तो खत्म हो सकता सब कुछ', ऊर्जा संकट को लेकर पीएम मोदी ने चेताया
'हालात अच्छे नहीं हुए तो खत्म हो सकता सब कुछ', ऊर्जा संकट को लेकर पीएम मोदी ने चेताया
CBSE ने छात्रों की चिंता पर तोड़ी चुप्पी, OSM सिस्टम को लेकर दिया बड़ा बयान
CBSE ने छात्रों की चिंता पर तोड़ी चुप्पी, OSM सिस्टम को लेकर दिया बड़ा बयान
रेतीली मिट्टी में उगायें लाल फल, ये तकनीक बदल देगी किस्मत, किसान भाई जानें तरीका
रेतीली मिट्टी में उगायें लाल फल, ये तकनीक बदल देगी किस्मत, किसान भाई जानें तरीका
Embed widget